Back
उज्जैन में अफवाहों के बाद पेट्रोल-डीजल स्टॉक पर्याप्त, प्रशासन ने किया आश्वस्त
ASANIMESH SINGH
Mar 24, 2026 17:17:30
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन जिले में पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली अफवाहों के चलते मंगलवार देर शाम शहर के कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई। हालात ऐसे बने कि लोग लाइन में लगकर पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचने लगे और कई स्थानों पर पैनिक जैसी स्थिति देखने को मिली।
हालांकि इस पूरे मामले में जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।
आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न कंपनियों के पंपों पर बड़ी मात्रा में स्टॉक मौजूद है। Indian Oil Corporation के पंपों पर 690 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 904 हजार किलो लीटर डीजल, Bharat Petroleum के पंपों पर 280 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 550 हजार किलो लीटर डीजल उपलब्ध है। इसी तरह Hindustan Petroleum के पंपों पर 450 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 650 हजार किलो लीटर डीजल, Nayara Energy के पंपों पर 112 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 195 हजार किलो लीटर डीजल, तथा Jio-bp के पंपों पर 74 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 118 हजार किलो लीटर डीजल का स्टॉक मौजूद है।
कुल मिलाकर जिले में 1605 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 2417 हजार किलो लीटर डीजल उपलब्ध है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सुचारू है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराहट में अनावश्यक भीड़ न करें और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं, ताकि व्यवस्था सामान्य बनी रहे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 24, 2026 18:30:140
Report
STSonam Tomar
FollowMar 24, 2026 18:17:240
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 24, 2026 18:17:040
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 24, 2026 18:16:500
Report
STSonam Tomar
FollowMar 24, 2026 18:16:330
Report
STSonam Tomar
FollowMar 24, 2026 18:16:230
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 24, 2026 18:16:020
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 24, 2026 18:15:480
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 24, 2026 18:15:36Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर आज इंडिया गेट को लाल रंग से रोशन किया गया।
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 24, 2026 18:15:260
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 24, 2026 18:15:170
Report
983
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 24, 2026 18:01:25817
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 24, 2026 18:01:10969
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 24, 2026 18:00:51780
Report