icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
456006
NNnilesh nagarFollow16 Apr 2025, 07:25 am

भस्म आरती में शामिल हुई गुजराती भाषा गायिका सुश्री किंजल दवे

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। मुख्यतः प्रादेशिक गुजराती भाषा गायिका सुश्री किंजल दवे आज प्रातः श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मार्ती में सम्मिलित हुई। राम पुजारी द्वारा सुश्री दवे का पूजन सम्पन्न करवाया गया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद किंजल ने मीडिया को बताया कि वह पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आई है जहां जाकर उन्हें काफी अच्छी अनुभूति हुई है। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ करते हुए किंजल ने कहा कि ऐसी व्यवस्थाएं मेने अन्य किसी मंदिर में नहीं देखी है। बताया जाता है कि किंजल दवे एक भारतीय गायिका हैं जो गुजराती संगीत उद्योग में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। किंजल ने छोटी उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top