Back
गैस सिलेंडर की कमी से उज्जैन के होटल परेशान, तंदूर पर खाना बन रहा
ASANIMESH SINGH
Mar 11, 2026 15:48:42
Ujjain, Madhya Pradesh
गैस सिलेंडर न मिलने से होटल संचालक लकड़ी और कोयले के तंदूर पर बना रहे खाना, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं की व्यवस्था को लेकर बढ़ी चिंता
कोविड जैसी मुश्किलें याद आईं, गैस संकट से होटल संचालकों में चिंता बढ़ी
गैस टंकी न मिलने से महाकाल क्षेत्र के होटलों में तंदूर और सिगड़ी का सहारा
गैस संकट के बीच महाकाल क्षेत्र में तंदूर पर बनने लगा श्रद्धालुओं का खाना
उज्जैन
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कमर्शियल गैस की सप्लाई को लेकर देशभर में असर देखने को मिल रहा है। धार्मिक नगरी उज्जैन में भी इसका प्रभाव अब महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र के होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ता दिखाई दे रहा है। गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण कई होटल संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。
होटल संचालकों का कहना है कि गैस टंकी समय पर नहीं मिल रही है, जिससे रसोई का काम प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह बन गई है कि कई जगह गैस पर बनने वाले कुछ आइटम बंद करने पड़े हैं और अब परंपरागत तरीके से लकड़ी के चूल्हे, कोयले की सिगड़ी और तंदूर का सहारा लिया जा रहा है。
महाकाल क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में होटल संचालकों का कहना है कि अगर गैस की समस्या जल्द हल नहीं हुई तो यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने में भी दिक्कत हो सकती है。
होटल संचालिका मंजू ठाकुर ने बताया कि अगर गैस सिलेंडर नहीं मिलेंगे तो होटल बंद करने की स्थिति बन सकती है। उनके होटल में करीब 30 कर्मचारी काम करते हैं और गैस की किल्लत से उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि एजेंसी से बात करने पर भी गैस उपलब्ध नहीं होने की बात कही जा रही है, यहां तक कि अधिक कीमत देने की बात कहने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं。
होटल संचालकों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो होटल उद्योग पर असर पड़ेगा और महाकाल आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उन्होंने शासन-प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान निकालने की मांग की है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAjay Dubey
FollowMar 11, 2026 17:31:080
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 11, 2026 17:30:360
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 11, 2026 17:04:430
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 11, 2026 17:04:160
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 11, 2026 17:04:040
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 11, 2026 17:03:510
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 11, 2026 17:02:130
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 11, 2026 17:01:380
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 11, 2026 17:01:090
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 11, 2026 17:00:440
Report
60
Report