यूट्यूब से नकली नोट बनाने की कला सीखी, सिंगरौली में 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Waidhan, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में 25 वर्षीय युवक ने जल्दी अमीर बनने के लिए नकली नोट छापने का तरीका यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सीखा। आरोपी ने नकली नोट बनाकर बाजार में खपाने शुरू कर दिए। मुखबिर की सूचना पर सिंगरौली पुलिस ने सिविल ड्रेस में युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से बड़ी संख्या में 100 और 200 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुप्रिया श्रीनेत के नेतृत्व में वोट चोरी के आरोप पर किया ब्लैक डे मार्च
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने आज ‘ब्लैक डे’ मार्च निकाला। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और मीडिया प्रभारी अभिषेक दत्त की नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जम कर प्रदर्शन करते हुए मतदान के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर जवाबदेही की मांग की। वी/ओ- पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्लैक डे मार्च के आह्वान के बाद आज महराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में वोटों की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। उन्होंने महादेवपुर, आलंद, हरियाणा और महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सुप्रिया श्रीनेत ने निर्वाचन आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार पर भी पद के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया। उनका कहना है कि राहुल गांधी पिछले करीब डेढ़ से दो साल से आंकड़ों, दस्तावेजों और उदाहरणों के जरिए चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवाल लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और महिला सांसदों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली में गांधी स्मारक तक मार्च के साथ देशभर के जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन का कार्यक्रम है। महराजगंज में हुए इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने साफ किया कि वोट चोरी के आरोपों के मुद्दे को लेकर उसका विरोध सिर्फ जिला स्तर तक सीमित नहीं है बल्कि पार्टी इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी उठा रही है।
बाइट- सुप्रिया श्रीनेत, राष्ट्रीय प्रवक्ता
