icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
486889
ADAjay Dubey10 Nov 2025, 07:56 am

सिंगरौली में रंगदारी के लिए बंधक बनाकर मारपीट, 4 गिरफ्तार

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली। कंपनी के सहायक प्रबंधक और उनके सहयोगी के साथ बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कंपनी से 25 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पूरे शहर में सनसनी फैल गई। दरअसल, कर्मचारी को वसूलीबाजों ने बंद कमरे में बुलाकर बंधक बना लिया और जानवरों की तरह पीटा। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार कंपनी के अधिकारियों से वसूली की मांग कर रहे थे। जब रकम नहीं मिली तो उन्होंने हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिंगरौली पुलिस हरकत में आई। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते एसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रातोंरात सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र में दबिश देकर मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह, अंकित सिंह, डब्बू सिंह (निवासी भरुआ, थाना नवानगर) और एक अन्य साथी को गिरफ्तारी कर लिया। आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, गुंडागर्दी और मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभ में फरियादियों ने पूरी जानकारी साझा नहीं की थी, इस कारण आरोपियों को केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, बाद में मामले की गंभीरता और पीड़ितों की चोटों को देखते हुए सभी को हिरासत में ले लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम पर सीएसपी पी.एस. परस्ते ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है...पुलिस अब इस प्रकरण के पीछे की वसूली नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top