486661
सीधी जिले में गिद्ध प्रजाति की संख्या में भारी कमी
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले में गिद्ध प्रजाति के पक्षियों की संख्या अब विलुप्त होने के कगार पर है। संजय टाइगर रिजर्व की गणना के अनुसार जिले में अब केवल 149 गिद्ध पक्षी बचे हैं, जबकि पहले हजारों की संख्या में गिद्ध पाए जाते थे। संजय टाइगर रिजर्व के बगदरा और मोहन रेंज में ही गिद्धों के झुंड दिखाई दे रहे हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि गिद्ध प्रजाति की स्थिति गंभीर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीएसएफ जवान की पत्नी की हत्या: गांव में घातक वारदात, आरोपी गिरफ्तार
Mainpuri, Uttar Pradesh:भूरेपुर गांव में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ में तैनात सैनिक संजेश छुट्टी लेकर अपने घर आया था। आरोप है कि पत्नी नीतू के दूसरे पुरुषों से अवैध संबंध होने के शक में सैनिक ने उसके सिर पर फावड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वारदात की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी सैनिक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, घायल सैनिक को पुलिस ने किसी तरह भीड़ से बचाया इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों की तगड़ी नोकझोंक भी हुई। घटना के बाद आरोपी सैनिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद यह बताता हुआ नजर आ रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की। वीडियो में सैनिक पत्नी पर दूसरे पुरुषों से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए दावा कर रहा है कि उसने पत्नी को कई बार दूसरे पुरुषों के साथ पकड़ा था। इसी शक के चलते उसने पत्नी के सिर पर फावड़े से वार कर घटना को अंजाम देने की बात कही है। हालांकि, मृतका के मायके पक्ष ने सैनिक के आरोपों को गलत बताते हुए हत्या के पीछे अलग वजह होने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि सैनिक के किसी दूसरी महिला से संबंध थे और इसी के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया गया।0
0
Report
प्रधानमंत्री के मन की बात: यूपी में एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाए गए
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज मन की बात कार्यक्रम में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने का उल्लेख पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रदेश की सामूहिक चेतना और जनभागीदारी की ऐतिहासिक सफलता का सम्मान है। उत्तर प्रदेश ने यह सिद्ध किया है कि प्रकृति के प्रति संवेदनशील समाज ही 'विकसित भारत' की सबसे सुदृढ़ आधारशिला रख सकता है। प्रधानमंत्री जी, आपके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश प्रकृति संरक्षण, जनभागीदारी और हरित विकास के इस राष्ट्रीय संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा देता रहेगा।0
0
Report
भोपाल- दतिया उपचुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दतिया उपचुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल सात निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला चुनाव आयोग के निर्देश पर हुई कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल ने सात पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस मुख्यालय अटैच किया नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई अजाक थाना दतिया में पदस्थ निरीक्षक केहरी परिहार के स्थान पर मेलीराम उइके को पदस्थ किया गया थाना सिविल लाइन में उप निरीक्षक अमित ओसारे के स्थान पर भोजराम भगत को उप निरीक्षक बनाया गया थाना बड़ौनी में नीरज कुमार के स्थान पर कौशलेन्द्र सिंह गुर्जर थाना जिगना में रचना माहौर के स्थान पर राजीव बिरथरे थाना गोराघाट में अर्चना पाल के स्थान पर बलराम मांझी थाना धीरपुरा में भूपेन्द्र सिंह जाट के स्थान पर भुवनेश शर्मा थाना बड़ौनी में हरिओम शर्मा के स्थान पर हरिकेश बघेल की पदस्थापना की गई0
0
Report
Advertisement
बाजरे से बने हेल्दी प्रोडक्ट्स ने बीकानेर को नई पहचान दी
Bikaner, Rajasthan:बाजरे से तैयार हेल्दी प्रोडक्ट्स की देशभर में बढ़ी मांग, बीकानेर बना नई पहचान कृषि विश्वविद्यालय की ‘मरूशक्ति यूनिट’ में बन रहे बिस्किट, खाखरा, मफिन्स सहित कई पौष्टिक उत्पाद ऑर्गेनिक बाजरे से तैयार उत्पादों के जरिए स्वास्थ्य और पोषण को मिल रहा बढ़ावा महिलाओं और युवाओं को फूड प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण देकर बनाया जा रहा आत्मनिर्भर स्वरोजगार के साथ ‘श्री अन्न’ को देशभर में नई पहचान दिलाने की सफल पहल Intro - क्या बाजरा सिर्फ गांव की रोटी तक सीमित है? जवाब है बिल्कुल नहीं। बीकानेर की स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय ने बाजरे को हेल्दी सुपरफूड और रोजगार का बड़ा माध्यम बना दिया है यहां बाजरे से तैयार हो रहे हेल्दी प्रोडक्ट अब देशभर में अपनी पहचान बना रहे हैं वहीं महिलाएं और युवा इन उत्पादों के जरिए आत्मनिर्भर बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट… कभी सिर्फ किसानों की फसल माना जाने वाला बाजरा आज बीकानेर से निकलकर देशभर की थालियों तक पहुंच रहा है स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में स्थापित ‘मरूशक्ति यूनिट’ ने मोटे अनाज यानी श्री अन्न को स्वास्थ्य और रोजगार दोनों से जोड़ दिया है यहां बाजरे से बिस्किट, खाखरा, पफ्स, मफिन्स, आटा सहित करीब 10 तरह के हेल्दी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं इनकी मांग लगातार बढ़ रही है और देश के अलग-अलग राज्यों तक इनकी सप्लाई की जा रही है महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. वीर सिंह बताते हैं कि इन उत्पादों में इस्तेमाल होने वाला बाजरा पूरी तरह ऑर्गेनिक है इसमें रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग नहीं होता, जिससे उत्पाद अधिक सुरक्षित और पौष्टिक बनते हैं बढ़ती डायबिटीज, एलर्जी और लाइफस्टाइल बीमारियों के दौर में बाजरा स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प बनकर सामने आ रहा है लेकिन मरूशक्ति यूनिट सिर्फ उत्पाद ही नहीं बना रही बल्कि रोजगार भी तैयार कर रही है यहां छात्र-छात्राओं को फूड प्रोसेसिंग की आधुनिक तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है छात्र अपने जन्मदिन के बाजरे के केक और मफिन्स तक खुद तैयार करते हैं जिससे उन्हें उद्यमिता का व्यावहारिक अनुभव मिलता है यही नहीं स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं को भी यहां विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे अपने गांव और शहर में छोटे उद्योग शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें विश्वविद्यालय की कैंटीन में भी मरूशक्ति यूनिट के उत्पाद उपलब्ध हैं और विद्यार्थी इन्हें अपने घर तक ले जा रहे हैं यानी बीकानेर की यह पहल अब सिर्फ एक यूनिट नहीं बल्कि स्वास्थ्य, पोषण, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत का सफल मॉडल बनकर उभर रही है0
0
Report
डबल इंजन सरकार में आज मैनपुरी-इटावा के युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले
Noida, Uttar Pradesh:डबल इंजन की सरकार में आज नौकरी निकलती है. तो मैनपुरी और इटावा का नौजवान भी नियुक्ति-पत्र प्राप्त करता है... 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' के निर्माण में अपना योगदान देता है.0
0
Report
धर्मेंद्रप्रधान के इस्तीफे के बाद श्रुति को मिला इंसाफ,पिता ने कहा अब मेरी बेटी की आत्मा को मिला ,,,
Odera, Uttar Pradesh:आखिरकार श्रुति को मिला इंसाफ , पिता ने कहा अब मेरी बेटी की आत्मा को मिली शांति। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी द्वारा आयोजित प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने पर नीट की परीक्षा में फैल होने पर आत्महत्या करने वाली छात्रा श्रुति साहू के पिता ने कहा कि " अब मेरी बेटी को मिला इंसाफ,श्रुति को अब मिलेगी शांति। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में रहने वाली बीस वर्षीय श्रुति साहू ने इसी साल 2026 नीट परीक्षा में शामिल हुई थी. वह पिछले दो सालों से राजस्थान के कोटा की ऐलालन कोचिंग में नीट की तैयारी कर रही थी, लेकिन जब नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ उसके बाद दोबारा नीट की परीक्षा हुई ,अभी सोलह जुलाई को नीट परीक्षा का रिजल्ट आया था लेकिन श्रुति साहू के उसके अनुसार नीट परीक्षा फल पर नम्बर प्राप्त नहीं हुए तो उसने अपनी जिंदगी ही खत्म कर दी और पीछे छोड़ कर चली गई अपने पिता और तीन नाबालिक भाई बहन, मृतक श्रुति साहू के पिता महेंद्र साहू ने कहा था कि इस सरकार की नाकामी की वजह से आज मेरी बेटी ने अपनी जान दे दी, मै चाहता हूं कि मेरी बेटी साथ जो भी हुआ है उसके लिए मौजूदा सरकार जिम्मेदार है, जंतर मंतर पर सीजेपी द्वारा आयोजित प्रदर्शन के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा देना पड़ा जिसके बाद हमीरपुर जिले के राठ कस्बे रहने वाले श्रुति के पिता ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री के पद छोड़ने से मेरी बेटी की आत्मा को शान्ति प्रदान होगी। लेकिन अभी भी सिस्टम में बैठे बहुत से लोगों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
माँ बंदर ने बच्चे को बचाने के लिए मगरमच्छ पर डंडे से हमला किया
Noida, Uttar Pradesh:The mother monkey charged a crocodile with nothing but a stick to save her baby. Nature can be more brutal — and more emotional0
0
Report
यूपी में 12 जुलाई को 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए
Noida, Uttar Pradesh:आज देश भर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के माध्यम से लोग प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा रहे हैं। यूपी में जनशक्ति का अद्भुत संकल्प देखने को मिला है। वहाँ एक ही दिन में 12 जुलाई को 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। यूपी का सांसद होने के नाते मेरे लिए यह भी विशेष गर्व की बात है। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी0
0
Report
महोबा में 8 महीने की गर्भवती की हत्या; हत्याकांड की जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:महोबा में 8 महीने की गर्भवती की हत्या0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू, दीक्षित शिष्य समागम की धूम
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत आज से तीन दिवसीय दीक्षित शिष्य समागम शुरू हो गया है। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। बागेश्वर धाम में नौ दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव चल रहा है। आज से तीन दिन तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पहले दीक्षित हुए शिष्यों का भव्य समागम होगा। बाबा बागेश्वर सभी शिष्यों से भेंट कर आशीर्वाद देंगे। महोत्सव के पहले तीन दिन में डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों को मंत्र दीक्षा दी गई। तीन घंटे दिव्य दरबार लगाया गया। प्रेत दरबार में भी हजारों लोग शामिल हुए। दर्शन और भंडारे के लिए लंबी कतारें लगी हैं। लाखों श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। सुरक्षा के लिए सागर, दमोह, टीकमगढ़ और छतरपुर के पुलिस बल तैनात हैं। सीसीटीवी से निगरानी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। कथा पंडाल के पास पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है。0
0
Report
CEIR पोर्टल से शामली में 119 खोए मोबाइल बरामद, कीमत लगभग 18 लाख
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जिले में CEIR पोर्टल की मदद से 119 खोए व चोरी हुए मोबाइल बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक एन.पी.सिह के निर्देशन में सर्विलांस सेल और CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई कर मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ने बरामद फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। आधुनिक तकनीक के उपयोग से खोए हुए मोबाइल लौटना संभव हो रहा है। नागरिकों से अपील है कि अगर मोबाइल गुम/चोरी हो जाए तो नजदीकी थाने में सूचना दें या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।0
0
Report
पहली बारिश में एक्सप्रेसवे बेहाल, यातायात चरमराया
Noida, Uttar Pradesh:पहली बारिश... एक्सप्रेसवे बेहाल!0
0
Report
Advertisement
सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी,मझौलिया पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Majhaulia, Bihar:मझौलिया पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार (आर्म्स) के साथ वायरल हुए वीडियो और फोटो के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है,इस संबंध में थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की थाना कांड संख्या 634/26 के तहत आर्म्स एक्ट में दर्ज मामले में पुलिस ने लगातार छापेमारी कर तीनों आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है,गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकुंद कुमार, पिता जयराम शर्मा,निवासी श्रीपुर विशुनपुरवा,थाना सुगौली, जिला पूर्वी चंपारण, लक्ष्मण कुमार, पिता वचन चौधरी,निवासी माधोपुर शिवनगर,वार्ड संख्या-02 तथा बादल कुमार, पिता प्रेमनाथ सिंह, निवासी माधोपुर, थाना मझौलिया शामिल हैं,थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ इन युवकों का वीडियो एवं फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की,जांच के दौरान वायरल सामग्री के आधार पर तीनों की पहचान की गई और उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई, इसके बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया,मझौलिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने या लोगों में भय का माहौल पैदा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
गाजीपुर में जलभराव ने महिला के जनाजे को कब्रिस्तान तक पहुंचाने में बाधा डाली: विकास दावे बनाम व्यवस्थागत कमियाँ
Mau, Uttar Pradesh:गाजीपुर में एक महिला के जनाजे को कब्रिस्तान तक पहुंचाने के लिए लोगों को घुटनों तक भरे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा एक तरफ विकास के दावे... दूसरी तरफ अंतिम सफर भी मुश्किल..गाजीपुर की ये तस्वीरें सिर्फ जलभराव की नहीं, बल्कि उन व्यवस्थागत कमियों की कहानी भी कहती हैं0
0
Report
कॉर्बेट के जंगलों में हाथी की लंबी दूरी तय करने वाला वीडियो वायरल
Bahara Boj, Uttarakhand:जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क. इन दिनों सोशल मीडिया पर कॉर्बेट के जंगलों का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नर हाथी लंबी दूरी तय करता नजर आ रहा है कॉर्बेट के जंगलों में कैमरे में कैद हुआ यह सफर सिर्फ एक हाथी की यात्रा नहीं, बल्कि प्रकृति के उस संतुलन की कहानी है जिसे बचाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है0
0
Report
Advertisement
