486661
मध्य प्रदेश में मूंग की खरीदी न होने पर किसानों का हाइवे जाम
Sidhi, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में पिछले सात दिनों से मूंग की खरीदी न होने पर किसानों को राजमार्ग पर जाम लगाने के लिए विवश होना पड़ा। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने भोपाल जाते हुए रायसेन जिले के उदयपुरा तहसील के ग्राम बमोरी में मूंग उत्पादक किसानों से मुलाकात की। फसल न खरीदने पर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय मार्ग पर लग गई। बारिश के दौरान रात में यह जाम लगा रहा। इस समस्या को लेकर कमलेश्वर पटेल ने कृषि मंत्री से चर्चा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाटकोंगेरा में शव दफन को लेकर पंचायत विवाद; अविश्वास प्रस्ताव पारित
Kanker, Chhattisgarh:एंकर - कांकेर के हाटकोंगेरा गांव में कल से चल रहे शव दफ़न के मामले में फिलहाल पटाक्षेप होता नजर आ रहा है। ग्रामीणों के सहमति के बाद अब शव को दफ़्न किए गए स्थल से नहीं निकाला जाएगा। लेकिन गांव वालों ने ग्राम पंचायत के सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कर और ग्राम पटेल को निलंबित किए जाने की मांग पर प्रशासन एक्शन ले रही है। दरअसल दो दिनों पूर्व ग्राम पंचायत हाटकोंगेरा में एक ईसाई व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसे गांव के सीमा में दफना दिया गया। इस बात की भनक लगते ही ग्रामवासी आक्रोशित हो गए और उन्होंने शव को अन्यत्र ले जाकर दफनाने की मांग करने लगे। इसकी खबर प्रशासन को लगी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। वहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धर्मांतरित व्यक्ति का शव सरपंच और पटेल के इशारे पर ही गांव में दफनाया गया है जिसका गांव वाले पुरजोर विरोध करते हैं और गांव वालों ने इसके साथ ही सरपंच और पटेल को हटाए जाने की मांग पर अड़े रहे। पर आज प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत हुई जिसमें धर्मांतरित व्यक्ति के शव के उत्खनन अभी फिलहाल नहीं किए जाने और ग्राम सरपंच को तुरंत बर्खास्त करने संबंधी अविश्वास प्रस्ताव ग्राम पंचायत हाटकोंगेरा में पारित कर दिया गया जिसकी सूचना मौजूदा तहसीलदार और थाना प्रभारी को दिया गया अब प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई क्या होगी यह देखने वाली बात है।0
0
Report
रतलाम के आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल से ग्रामीणों में उल्टी, दस्त और बुखार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले की पिपलोदा तहसील के आजमपुर डोडिया गांव में दूषित पेयजल ने ग्रामीणों की सेहत बिगाड़ दी। गांव में उल्टी, दस्त और बुखार के कई मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर मरीजों को 108 एंबुलेंस की मदद से पिपलोदा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में अस्थायी चिकित्सा शिविर लगाकर लगभग 80 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवाइयों का वितरण किया गया।-health कर्मियों ने घर-घर जाकर सर्वे किया और बीमार लोगों की जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तत्काल पानी के टैंकर भेजने के निर्देश दिए। कुएं के पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए और रिपोर्ट आने तक ग्रामीणों को कुएं का पानी पीने से रोक दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से पानी उबालकर पीने की अपील की है।0
0
Report
बेमेतरा में अंधे कत्ल: आरोपी गिरफ्तार, शव टुकड़े कर फेंकने की कोशिश
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले एक महिला की हत्या की, फिर शव के साथ गंभीर आपराधिक कृत्य किए और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव के टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंकने की कोशिश की। बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी की पहचान राम प्रसाद सोनवानी के रूप में हुई है। यह घटना चंदनु चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैलला दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
दतिया उपचुनाव से भाजपा की आंतरिक कलह खुलकर सामने 2028 की राजनीति तय
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम जिले के इटारसी में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और संगठन मजबूती का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बदलते राजनीतिक माहौल में कांग्रेस के सामने नए अवसर हैं और हर कार्यकर्ता को पूरी प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत करना होगा। वहीं मीडिया से बातचीत में सिंगार ने मुख्यमंत्री द्वारा मंत्री लखन पटेल से विभाग वापस लेने के फैसले को लोधी समाज का अपमान बताया। साथ ही दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही पार्टी का असली चाल, चरित्र और चेहरा प्रदेश के सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरों पर गुटबाजी का आरोप लगाने वाली भाजपा खुद अंदरूनी कलह से जूझ रही है और उसकी गुटबाजी अब खुलकर सामने आ चुकी है। सिंगार ने बिना नाम लिए नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि मंच से कलेक्टर और एसपी पर नाराजगी जताना टिकट नहीं मिलने की पीड़ा और राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि दतिया का यह उपचुनाव सिर्फ एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि वर्ष 2028 की प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने वाला चुनाव साबित होगा。 बाइट उमंग सिंगार ( नेता प्रतिपक्ष, मध्यप्रदेश विधानसभा )0
0
Report
फग्गन कुलस्ते ने नारोत्तम मिश्रा के बयान का समर्थन किया; बीजेपी जीत की उम्मीद
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - पूर्व गृह मंत्री नारोट्टम मिश्रा के बयान पर मण्डला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का बड़ा बयान। बीजेपी के राष्ट्रीय नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने पूर्व गृह मंत्री नारोट्टम मिश्रा के बयान का समर्थन किया है। दतिया में आयोजित एक सभा के दौरान नारोट्टम मिश्रा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर बयान दिया था। इस सवाल पर कुलस्ते ने कहा कि नारोट्टम मिश्रा पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। कुलस्ते ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ इस तरह का निर्णय होता है, तो स्वाभाविक रूप से उसके स्वभाव में बदलाव आता है। नारोट्टम मिश्रा का अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संरक्षण देने की बात सही है, हालांकि लोग उनके बयान को किस नजरिए से देखते हैं, यह अलग बात है। बाइट - फग्गन सिंह कुलस्ते - सांसद - मण्डला।0
0
Report
बागेश्वर कोर्ट ने डाकघर गबन के आरोपी पूर्व डाकपाल को तीन साल की सजा
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर की अदालत ने 36 लाख रुपये के डाकघर गबन मामले में पूर्व शाखा डाकपाल सुरेंद्र सिंह पंचपाल को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वर्ष 2024 में सिमगढ़ी शाखा डाकघर में खाताधारकों की शिकायत के बाद जांच शुरू हुई थी। जांच में 18 फर्जी पासबुक बनाकर 59 खाताधारकों से करीब 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। दो साल तक चली सुनवाई में अभियोजन ने 12 गवाह और 47 दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए। अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए अर्थदंड भी लगाया। मामले की पैरवी सहायक लोक अभियोजक गौरव अग्रवाल और रश्मि कुलकोड़िया ने की。0
0
Report
Advertisement
सीकरी के मील मदरसा में बड़ा हादसा, 10 छात्राएं घायल, एक की मौत
Noida, Uttar Pradesh:सीकरी के मील मदरसा में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक साफ करने उतरी मदरसे की 10 छात्राएं घायल, एक छात्रा की हुई मौत, बाकी सीकरी से अलवर रैफर, मील मदरसे के अंदर गर्ल्स छात्रावास की घटना, मील मदरसा पर जमा हुई बड़ी संख्या में भीड़, सीकरी पुलिस पहुंची मोके पर, घायलों को हायर सेंटर किया रैफर0
0
Report
मध्य प्रदेश में UCC से एक विवाह को कानूनी मान्यता; बहुविवाह पर रोक की राह
Katni, Madhya Pradesh:कटनी मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठा दिया है। कटनी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूसीसी को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और स्पष्ट बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि प्रदेश में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी, जिसके बाद सभी धर्मों के नागरिकों के लिए विवाह और पारिवारिक मामलों के कानून एक समान होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी मानसून सत्र में सरकार इस ऐतिहासिक विधेयक को विधानसभा में पेश करेगी. राम और रहीम के लिए अलग व्यवस्था क्यों कटनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सवाल उठाया कि हिंदुओं और मुसलमानों के लिए देश में अलग-अलग कानून क्यों होने चाहिए उन्होंने सीधे शब्दों में कहा, सबके लिए एक ही कानून होना चाहिए। अगर भगवान राम एक शादी करेंगे, तो रहीम दो या चार शादियां क्यों करेगा सबके लिए एक ही व्यवस्था होनी चाहिए। डॉ. यादव ने कहा कि कानून के सामने देश का हर नागरिक बराबर है, इसलिए अलग-अलग व्यवस्थाओं का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुस्लिम महिलाएं भी हमारी बहनें हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है. बहुविवाह पर रोक, केवल एक विवाह को मिलेगी कानूनी मान्यता मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित कानून के कड़े प्रावधानों का संकेत देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में अब केवल एक ही शादी को कानूनी मान्यता मिलेगी। नए कानून के तहत एक से अधिक विवाह करने वाले व्यक्तियों को राज्य में कानूनी रूप से निवास या नागरिक सुविधाओं के अधिकार से वंचित होना पड़ सकता है। तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्त) का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा, तीन तलाक का दौर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। अगर अब कोई भी तलाक, तलाक, तलाक कहेगा, तो उसे सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी. कैबिनेट की अगली बैठक में विधेयक को मिलेगी मंजूरी मुख्यमंत्री ने कानून लागू करने की समय-सीमा स्पष्ट करते हुए बताया कि भोपाल के ऐतिहासिक जगदीशपुर में होने वाली अगली कैबिनेट बैठक में इस समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी जाएगी। इसके तुरंत बाद, आगामी मानसून सत्र में इसे विधिवत रूप से विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा भेदभाव खत्म करना सरकार का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस कानून को लाने के पीछे सरकार का मकसद किसी वर्ग को परेशान करना नहीं, बल्कि नागरिकों के बीच के भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करना है। उन्होंने कहा, हम सब भारत माता की संतान हैं और एक ही छत के नीचे रहने वाले परिवार में सबके लिए नियम भी एक जैसे होने चाहिए। कानून समान होने से समाज में समरसता आएगी। राजनैतिक गलियारों में मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड के बाद मध्य प्रदेश देश का ऐसा अगला बड़ा राज्य बनने जा रहा है, जहां यूसीसी को पूरी तरह लागू किया जाएगा.0
0
Report
मंडला में मंत्री का बड़ा बयान: मानदेय कम लेकिन शिक्षकों का मान सर्वोच्च
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - शिक्षकों के मानदेय पर प्रभारी मंत्री का बड़ा बयान...शTeachers के मानदेय की तुलना दूसरे शासकीय कर्मचारियों से न करें...मानदेय भले कम हो, लेकिन शिक्षक का मान और पद सबसे श्रेष्ठ है...गgurप Sharma गुरुपूर्णिमा पखवाड़े के तहत मंडला जिले के ग्राम सागर स्थित सांदीपनि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं कुटीर एवं लघु उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने शिक्षकों के मानदेय को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने शिक्षकों से कहा कि वे अपने मानदेय की तुलना अन्य शासकीय कर्मचारियों से न करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का मानदेय भले ही कम हो सकता है, लेकिन शिक्षक का मान और पद बहुत श्रेष्ठ है। मंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक के पद की तुलना किसी दूसरे पद से नहीं की जा सकती। शिक्षक का सम्मान समाज में हमेशा सर्वोच्च रहा है और आगे भी रहेगा। गुरुपूर्णिमा पखवाड़े के इस कार्यक्रम में मंत्री ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशनों में उद्घाटन, हेरिटेज लुक के साथ
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर 140 करोड़ रुपए की लागत से तैयार जैसलमेर का रेलवे स्टेशन PM मोदी ने जलन्धर से किया वर्चुअल लोकार्पण केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैसलमेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर में जिन 75 अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण किया उनमें राजस्थान की स्वर्ण नगरी के नाम से विख्यात जैसलमेर का रेलवे स्टेशन भी शामिल है। शुक्रवार को पर्यटन नगरी जैसलमेर ने रेलवे के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। पीएम मोदी ने जलन्धर, पंजाब से देश के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत स्टेशनों का जहां वर्चुअल लोकार्पण किया। इसी क्रम में उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के जैसलमेर-बाड़मेर और गोमट रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया जाएगा। 140 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अब ये रेलवे स्टेशन किसी एयरपोर्ट से कम नही है।आधुनिक सुविधाओं और शहर की ऐतिहासिक पहचान के अनुरूप इसे जैसलमेर के पीले पत्थर से हेरिटेज लुक दिया गया है। जैसलमेर मुख्यतः पर्यटन के साथ ही सामरिक दृष्टि से भी अपना विशेष महत्व रखता है। अब यहां आने वाले पर्यटकों के साथ ही सेना के जवान व स्थानीय वाशिंदे भी इस रेलवे स्टेशन की सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। शुक्रवार को जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर स्थानीय स्तर पर उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां कार्यक्रम को वर्चुअल सम्बोधित किया वही इस दौरान स्थानीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत सरकार के केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुँचे। इनके साथ ही जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक महन्त प्रतापपुरी, फलोदी विधायक पब्बाराम, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपतराम हिंगड़ा के साथ ही जनप्रतिनिधि व रेलवे विभाग के अधिकारी, कार्मिक,आमजन के साथ ही स्कूली बच्चे मौजूद है। * *8327 वर्ग मीटर में बनाई गई स्टेशन बिल्डिंग* जैसलमेर का रेलवे स्टेशन अब एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार हो चुका है। रेलवे स्टेशन पर लगभग 48,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकास कार्य किया गया है। स्टेशन पर 8327 वर्ग मीटर क्षेत्र में मुख्य स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। स्टेशन के पुनर्विकास में राजस्थानी हैरिटेज और आधुनिकता के समावेश से इसे आकर्षक लुक दिया गया है। मुख्य स्टेशन बिल्डिंग में आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए है। इसी के साथ 1000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में एयर कोनक्रॉस, कवर्ड प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर की सुविधा, फुटओवर ब्रिज अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वेटिंग रूम, शॉपिंग काम्प्लेक्स, एग्जीक्यूटिव लाउंज और फूडकोर्ट इत्यादि का निर्माण किया गया है। * *हेरिटेज लुक बना आकर्षण का विषय* अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित ये नया स्टेशन भवन जी 2 संरचना में लगभग 8,327 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाया गया है। भवन के बाहरी हिस्से में जैसलमेर के प्रसिद्ध स्वर्णिम पीले पत्थर का उपयोग किया गया है, जिससे स्टेशन को शहर की सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत के अनुरूप आकर्षक हेरिटेज लुक मिला है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 10 लिफ्ट, 10 एस्केलेटर, दो आधुनिक फुट ओवरब्रिज, विशाल एयर कॉनकोर्स, एसी वेटिंग हॉल, आधुनिक प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, विस्तृत पार्किंग और 480 वर्गमीटर का वाणिज्यिक क्षेत्र विकसित किया गया है। तीनों प्लेटफॉर्म पर 10 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में एंड-टू-एंड प्लेटफॉर्म शेल्टर लगाए गए हैं. जिससे हर मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा स्टेशन परिसर में रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट, कियोस्क, रिटायरिंग रूम, डॉरमेटरी, आधुनिक वेटिंग लाउंज, मल्टी-पर्पज हॉल और कैटरिंग स्टॉल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं. रेलवे को इन वाणिज्यिक परिसंपत्तियों से प्रतिवर्ष लगभग 50 लाख रुपये की गैर-किराया आय होने का अनुमान है। * *अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति* रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह स्टेशन केवल यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पर्यटन, स्थानीय व्यापार, हैंडीक्राफ्ट उद्योग और क्षेत्रीय अर्थव्यस्था को भी नई गति देगा। साथ ही नई रेल सेवाओं, पिट लाइन और बेहतर कनेक्टिविटी के जरिए जैसलमेर की रणनीतिक और पर्यटन महत्व की भूमिका भी और मजबूत होगी। आधुनिक सुविधाओं और पारंपरिक हेरिटेज वास्तुकला का यह संगम जैसलमेर रेलवे स्टेशन को देश के सबसे आकर्षक अमृत भारत स्टेशनों में शामिल करेगा। सेना के जवानों की भी बढ़ाई सुविधा स्टेशन पर पार्किंग सुविधा, दिव्यांग जनों के लिए अनुकूलित सुविधाएं, संकेतक शौचालय, बैगेज स्कैनर, मैंटल डिटेक्टर, कोच गाइडेंस बोर्ड व ट्रेन इंडिकेटर इत्यादि के साथ समस्त प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं यात्रियों को मुहैया करवाई जाएगी। रेलवे अधिकारी ने इस सम्बंध में बताया कि देशी- विदेशी पर्यटकों के साथ सेना के जवानों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं इस स्टेशन पर की गई हैं। बाइट -गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री0
0
Report
कटिहार में देश विरोधी साजिश: मो० अहद गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क का खुलासा
Katihar, Bihar:देश विरोधी गतिविधियों में शामिल मो० अहद की गिरफ्तारी के बाद कटिहार एसपी परिचय कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली में बड़ा घटना को अंजाम देने की योजना थी। पुलिस ने माना कि अहद पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और सोशल मीडिया के माध्यम से वाट्सअप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम के जरिए बातचीत होती थी। उनसे यह भी पता चला कि वह Rana Hussain, पाकिस्तानी आतंकी संगठन शहजाद भट्टी के प्रमुख के संपर्क में था और उसने दिल्ली में चोरी की गाड़ी बंदोबस्त करने की बात कही थी। हालांकि उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल की जाँच से कुछ लोगों को उनके वाट्सअप ग्रुप से जोड़ा गया था, उनके मोबाइल भी जप्त और बयान लिए गए। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी मुंगेर में पिछले दिनों पकड़े गए एक आतंकी के संपर्क में था। कटिहार पुलिस इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भले ही किसी जाति या धर्म का हो, देश के खिलाफ जाकर काम कर रहा है, यह अपराध है।0
0
Report
जमुई-चकाई मार्ग पर भिड़ंत: गर्भवती महिला समेत तीन घायल
Jamui, Bihar:जमुई चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर चिहरा थाना क्षेत्र के गंगारायडीह गांव के समीप शुक्रवार दोपहर बाद दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक आठ माह की गर्भवती महिला, उनका डेढ़ वर्षीय मासूम बेटा और ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।घटना की सूचना मिलते ही चिहरा थाना के अवर निरीक्षक महेश सिंह पुलिस वाहन और एम्बुलेंस के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।घायलों की पहचान सिमुलतला थाना क्षेत्र के गादी टेलवा निवासी मुकेश मोहली की 23 वर्षीय पत्नी पकौड़ी देवी, उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र गुंजन कुमार और चकाई के तिवारीडीह निवासी ममेरे भाई चेतन मोहाली 25 वर्ष, पिता वासुदेव मोहाली के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पकौड़ी देवी अपने भाई चेतन के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल गादी टेलवा से मायके तिवारीडीह जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। चिहरा थानाध्यक्ष रिंकू रजक ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर जिला जेल में सुरक्षा ऑडिट के तहत औचक निरीक्षण, उपकरणों की गहन जाँच
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर महानिदेशक (डीजी) जेल के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे सुरक्षा ऑडिट अभियान के तहत छतरपुर जिला जेल का सतना जेल अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में लगे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े इक्विपमेंट्स की गहन जांच की गई और उनके सुचारू संचालन का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 1 जुलाई से 7 जुलाई तक प्रदेश की सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में छतरपुर जिला जेल का निरीक्षण किया गया।0
0
Report
हेमन्त सोरेन की कृषि समीक्षा: किसानों तक योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचे
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति --261/2026 17 जुलाई 2026 झारखंड मंत्रालय, रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति एवं चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कृषि हितों से संबंधित योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचे, इसके लिए अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रांची में आयोजित राज्यस्तरीय कृषि व्यापार मेला के अनुरूप अलग-अलग वर्ष में सभी प्रमंडलों में कृषि व्यापार मेला का आयोजन किए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिए। अधिक से अधिक कृषकों को किसान समृद्धि योजना का लाभ प्रदान करें। राज्य के सभी जिलों में एक-एक मॉडल कृषक पाठशाला का संचालन की जाए। राज्य में दलहन एवं मिलेट की खेती को दें बढ़ावा। किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता। पशुपालन और दुग्ध उत्पादन क्षेत्र को गति प्रदान करना लक्ष्य। किसानों को तकनीक आधारित कृषि का दें प्रशिक्षण। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितार्थ संचालित योजनाओं को हर हाल में उन तक पहुंचाएं। निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत किसानों को खाद, बीज, तकनीकी मार्गदर्शन सहित आवश्यक संसाधनों का लाभ मिले, विभाग यह सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड, पशुधन विकास योजना, बीज-खाद वितरण, कोल्ड स्टोरेज, लैम्प्स पैक्स, व्यापार मंडल और सहकारी समितियों के कार्य, जल स्रोतों के पुनरुद्धार आदि से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित कृषि एवं किसानों का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। खेती-कृषि एवं पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इस निमित्त यह जरूरी है कि सरकार की योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाई जाए। राज्य में दलहन एवं मिलेट की खेती को दें बढ़ावा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में दलहन एवं मिलेट की खेती को बढ़ावा देने का निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के भीतर कुछ जिलों के किसानों ने दलहन एवं मिलेट के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। राज्य में मिलेट उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के सभी जिलों में कृषि विभाग के लिए भूमि उपलब्ध है। सभी जिलों के कम एक-एक गांव अथवा पंचायत को चिन्हित कर मॉडल कृषक पाठशाला संचालित किए जाने की योजना को मूर्त रूप दें। उन्होंने किसानों को तकनीक आधारित कृषि के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान प्रदान किए जाने का निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान समय में राज्य के भीतर 57 किसान पाठशाला संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कृषक पाठशालाओं के बेहतर संचालन के लिए राज्य के भीतर कृषि विश्वविद्यालयों सहित अन्य संबंधित संस्थाओं से समन्वय बनाकर किसानों को नवीनतम तकनीक आधारित कृषि के लिए प्रशिक्षण दें। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जिस प्रकार पिछले दिनों रांची में राज्यस्तरीय कृषि व्यापार मेला का आयोजन किया गया, उसी के अनुरूप अलग-अलग वर्ष में सभी प्रमंडलों में कृषि व्यापार मेला का आयोजन करना सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के भीतर जिलावार वैसी बंजर अथवा परती भूमि जो कृषि योग्य है लेकिन वहां कृषि कार्य नहीं किया जा रहे हैं उस भूमि को चिन्हित कर वहां कृषि कार्य आधारित गतिविधियों के लिए कार्य योजना बनाई जाए। अधिक से अधिक कृषकों को किसान समृद्धि योजना का लाभ प्रदान करें। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किसान समृद्धि योजना का लाभ अधिक-से-अधिक कृषकों को मिले, इसपर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य खेतों की सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले पंपसेट उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार की यह सोच है कि खेती-कृषि कार्य की लागत को कम की जाए, ताकि किसान परिवार की आमदनी को बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसान समृद्धि योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही सोलर आधारित पम्पसेट वितरण को गति प्रदान करें। इससे किसानों की आर्थिक बचत होगी और बिजली से निर्भरता भी घटेगी। अतएव इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन अति आवश्यक है, इस निमित्त एक बेहतर फ्रेमवर्क बनाकर योजना का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसान समृद्धि योजना एवं पीएम कुसुम योजना को संचालित करने के लिए यह जरूरी है कि जरेडा से समन्वय स्थापित कर किसानों के बीच इन योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। Procurements सिस्टम विकसित करने एवं अल्प वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्य योजना बनाएं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वर्तमान समय में राज्य हो रहे कम वर्षापात को गंभीरता से लेते हुए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता के क्षेत्र में प्रोक्योरमेंट सिस्टम विकसित करने एवं सुखाड़ के मद्देनजर योजनाएं तैयार करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के जिलों में प्रतिवर्ष कम बारिश के कारण सुखाड़ की स्थिति बनी रहती है। इन जिलों में कम बारिश के कारण धान का अच्छादन कमजोर रहता है। पलामू प्रमंडल के अलावा राज्य के कम बारिश वाले जिलों के किसानों को दलहन एवं मिलेट के फसलों के लिए प्रोत्साहित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्प वर्षा जैसी परिस्थितियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए किसानों को कम पानी में उपज होने वाले खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने जैविक खेती, व्यावसायिक खेती तथा जल संरक्षण आधारित कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया। किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता। राज्य की बड़ी आबादी कृषि और उससे जुड़े व्यवसायों पर निर्भर है। किसानों की आय में वृद्धि, आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रसार तथा कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम किसान परिवार तक पहुंचे, इसके लिए अधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। मुख्यमंत्री ने राज्य में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मशरूम उत्पादन से जुड़े किसानों को मैपिंग करने एवं प्रत्येक जिले में मशरूम प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही मशरूम उत्पादन में महिलाओं को जोड़ते हुए महिला किसान प्रोड्यूसर ग्रुप बनाकर मशरूम उत्पादन एवं मशरूम स्पॉन बनाने का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मधुमक्खी पालन को भी बढ़ावा पर बल दिया। साथ ही मधुमक्खी पालन से जुडे किसानों को मधुमधूम कीट के साथ एप्रॉन अथवा पीपीई कीट टाइप का विशेष पोशाक देने का निर्देश दिया, ताकि मधुमक्खी काटने के खतरे से बच जा सके। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि मत्स्य पालन में झारखंड अच्छा कार्य कर रहा है, जरूरत है इसे और बेहतर किया जाए। मत्स्य पालन में युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। आने वाले समय में मत्स्य पालन आर्थिक समृद्धि का बेहतर आधार बन सकता है। कृषि इको सिस्टम तथा कॉमर्शियल मॉडल विकसित कराएं। मुख्यमंत्री ने राज्य में दुग्ध की उत्पादकता को बढ़ाने पर बल दिया। वहीं राज्य के पशुपालकों का डेटा बेस तैयार कर मिल्क फेडरेशन के साथ जोड़ने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने पशु मेला के लिए कैलेण्डर तैयार करते हुए प्रमंडल स्तरीय पशु मेला आयोजित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जगन्नाथपुर रथ मेला का उदाहरण देते हुए एग्रीकल्चर इको सिस्टम तथा पशुपालन के लिए कॉमर्शियल मॉडल विकसित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में पशुपालन को बड़े स्तर पर प्रमोट किया जाए। राज्य सरकार द्वारा किसानों को वितरण किए जाने वाले पशुओं की संख्य बढ़ाई जाए। किसानों को गाय, भैंस इत्यादि बड़े पशुओं की फार्मिंग के लिए प्रेरित करें। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण पहल है। पशुपालन को पूर्ण रूप से व्यावसायिक बनाने पर बल दिए जाएं। तकनीक आधारित कृषि को बढ़ावा देने पर जोर। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों का अधिकाधिक उपयोग किया जाए। किसानों को मौसम आधारित सलाह, आधुनिक खेती एवं तकनीक, उन्नत बीज, फसल विविधीकरण तथा बाजार से बेहतर जुड़ाव सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए तथा जिला एवं प्रखंड स्तर पर उनके क्रियान्वयन की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ प्रत्येक पात्र किसान, पशुपालक एवं ग्रामीण परिवार तक पहुंचाना है। इसके लिए विभागीय समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करना आवश्यक है। लैम्पस एवं पैक्स को अधिक सक्रिय करें। मुख्यमंत्री ने सहकारिता संस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्यमंत्री ने राज्य के लैम्प्स एवं पैक्स को अधिक सक्रिय बनाने, किसानों से कृषि उत्पाद की खरीद एवं उन्हें उत्पाद के बदले राशि स्थानांतरण कराने सहित सहकारी गतिविधियों को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने सभी शीर्ष सहकारी समितियों को सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के रूप में विकसित कर पैक्स से जोड़ने का निर्देश दिया। कम्प्यूटरीकरण, बैंकिंग खरीद और बीज वितरण के नेटवर्क को मजबूत रखने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थी किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की बात.. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में बैठक के दौरान वीडियो कॉल के माध्यम से गढ़वा जिले के भवनाथपुर में अवस्थित किसान पाठशाला की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वहां कार्यरत परियोजना प्रबंधक डॉ० प्रदीप कुमार सैनी से ऑनलाइन बात कर वहां हो रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। वहीं कृषक पाठशाला के भवन, प्रशिक्षण हॉल, फॉर्म हाउस, नर्सरी आदि का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के माध्यम से दुमका जिले के लोकपाड़ी के किसान सुरेश मरांडी से बातचीत कर उनके द्वारा की रही खेती और सरकार द्वारा प्राप्त योजनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही कम बारिश वाले फसलों को लगाने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने जामताड़ा के जिला कृषि पदाधिकारी से ऑनलाइन बात कर काजू की खेती की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही काजू की खेती से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।0
0
Report
लालू प्रसाद यादव IGIMS में भर्ती, हालत बिगड़ने की पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): RJD CHIEF LALU PRASAD YADAV ADMITTED TO IGIMS AFTER HEALTH DETERIORATION, PARTY WORKERS GATHER AT HOSPITAL / VISUALS / ABU DUJANA (FORMER RJD MLA) & VIJAY PRAKASH (FORMER RJD MLA) ब्रेकिंग-पटना राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी लालू यादव को आईजीआईएमएस में कराया गया भर्ती0
0
Report
Advertisement
