486661
सीधी पुलिस की कार्रवाई के चलते नशीली दवाओं के साथ 5 हुए गिरफ्तार
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 720 सीसी नशीली कफ सिरप, 5 एंड्रॉइड मोबाइल और एक बोलेरो वाहन जब्त किया। कुल जब्त सामग्री की कीमत 7 लाख 22 हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर के राखी मार्केट में लाइट, म्यूजिक और स्पाइडर मैन मास्क वाली राखियाँ धूम
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में लाइट और म्यूजिक वाली राखियाँ के साथ-साथ घड़ी और स्पाइडर मैन के मास्क वाली राखियों का क्रेज. रायपुर में अलग-अलग जगह सजे राखी मार्केट में जमकर हो रही राखियों की खरीदी.0
0
Report
रक्षाबंधन पर बाजार में चंदन राखी बनी पहली पसंद, रौनक चरम पर
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक, चंदन राखी बनी पहली पसंद डूंगरपुर जिले में रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर जिले भर के बाजारों में जबरदस्त उत्साह और चहल-पहल देखी जा रही है। बहनों द्वारा अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने की तैयारी के बीच दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों का नया कलेक्शन सज चुका है। वही राखियो की दुकानों पर बहिनों की भीड़ नजर आ रही है | बॉडी- राखी विक्रेताओं ने बताया कि इस बार बाजार में हर आयु वर्ग के लिए राखियों की बेहतरीन वैरायटी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा, "आज की तारीख में चंदन राखी की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है। इसके साथ ही क्षेत्रीय पसंद के अनुसार पारंपरिक ''देशी'' राखियाँ और लूंबा राखियाँ भी काफी चल रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की अलग-अलग पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानों पर कई प्रकार की राखियाँ लाई गई हैं | बच्चों के लिए टेडी बियर राखी, कार्टून कैरेक्टर और लाइटिंग वाली राखियाँ आकर्षण का केंद्र हैं। महिलाओं व पुरुषों के लिए: लूंबा राखी, चंदन राखी और पारंपरिक धागा राखियां उपलब्ध हैं। बाजार में राखियों की शुरुआती कीमत 5 से शुरू होकर 100 से 150 तक की रेंज में उपलब्ध है। हर बजट के ग्राहकों के लिए विकल्प मौजूद होने के कारण खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वही राखी विक्रेता ने बताया कि समय के साथ ग्राहकों की पसंद में भी बदलाव आया है। पहले की तुलना में अब अत्यधिक भड़कीली राखियों का चलन कम हुआ है और लोग अब सिंपल, सोबर और शालीन डिजाइन वाली राखियाँ अधिक पसंद कर रहे हैं।0
0
Report
सीकर नगर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 5 नामांकन पत्र
Sikar, Rajasthan:सीकर। नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन पत्र प्राप्त करने के पहले दिन कुल 5 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा। ऐसे में उम्मीदवारों के पास नामांकन दाखिल करने के लिए सीमित समय ही बचा है। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से तीन जांच टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों के माध्यम से उम्मीदवार नामांकन पत्र भरने से पहले उसमें किसी तरह की कमी या गलती होने की स्थिति में अपनी शंकाओं का समाधान करवा सकते हैं। वहीं, रविवार को अवकाश होने के बावजूद उम्मीदवारों की सुविधा के लिए टीम मौजूद रहेगी। कोई भी प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र की जांच करवाना चाहता है तो वह टीम की मदद ले सकता है। प्रशासन ने सभी संभावित उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अंतिम दिन का इंतजार नहीं करें और समय रहते अपना नामांकन पत्र तैयार कर जांच करवाने के बाद जमा करें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती नजर आ रही हैं।0
0
Report
Advertisement
देवली नगर पालिका चुनाव: पहले दिन 5 नामांकन, दूनी से 2 नामांकन
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) देवली नगर पालिका चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन देवली उपखंड अधिकारी कार्यालय में विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार, देवली नगर पालिका के अलग-अलग वार्डों से कुल 5 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए, जबकि दूनी नगर पालिका के वार्ड 8 से 2 नामांकन पत्र दाखिल हुए। देवली में वार्ड 30 से रजनीश सुवालका ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। वार्ड 25 से धवन कुमार सुवालका ने इंडियन नेशनल कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दो नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त, वार्ड 6 से फूलचंद बछेतियां ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में और वार्ड 7 से त्रिलोक ने इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इसी तरह, दूनी नगर पालिका के वार्ड 8 से महेश दत्त तिवारी ने दो नामांकन पत्र जमा किए। इनमें से एक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में और दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भरा गया। नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे। देवली थाना पुलिस का जाब्ता भी मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। देवली नगर पालिका चुनाव के लिए अब तक लगभग 400 नामांकन फॉर्म लिए जा चुके हैं, जिससे चुनावी हलचल बढ़ गई है। नामांकन के शुरुआती दिन से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और निर्दलीय दावेदारों के नामांकन दाखिल होने के साथ चुनावी माहौल और गरमाने की संभावना है।0
0
Report
किशनगढ़ नगर परिषद चुनाव: नामांकन के पहले दिन चार प्रत्याशी, राजनीतिक चालें चमक उठीं
Kishanganj, Bihar:नगर परिषद चुनाव को लेकर किशनगढ़ में सियासी सरगर्मियां अब तेज हो गई हैं। चुनावी प्रक्रिया के तहत गुरुवार से नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया। नामांकन के पहले दिन वार्ड संख्या 1 से 30 तक चुनावी मैदान में उतरने के इच्छुक दावेदारों ने रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चौधरी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले दिन कुल चार दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। इनमें दो कांग्रेस समर्थित दावेदारों के साथ एक निर्दलीय और एक आरएलपी प्रत्याशी शामिल रहे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी हलचल बढ़ गई और दावेदार अपने समर्थकों के साथ पूरी तरह सक्रिय नजर आए। वहीं, वार्ड संख्या 31 से 60 तक के नामांकन फॉर्म प्राप्त करने के लिए अराई एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी अर्चना बुगालिया को अधिकृत किया गया है। पिछली चुनावी प्रक्रिया में नामांकन के पहले दिन महज एक आवेदन दाखिल हुआ था। अब पार्टी प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी होने के बाद कई वार्डों में मुकाबले की तस्वीर और साफ होने के साथ चुनावी जंग दिलचस्प होने के आसार हैं.0
0
Report
सीकर में राखी पर छात्राओं को सुरक्षा भरोसा, पुलिस ने निभाया भाई-बहन रिश्ता
Sikar, Rajasthan:सीकर स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी एसपी स्कूल में हुआ रक्षाबंधन का विशेष कार्यक्रम एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह, किशोरीलाल सहित कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद एसपी प्रवीण नायक बोले—रक्षाबंधन सिर्फ एक दिन का त्योहार नहीं, 365 दिन की जिम्मेदारी बोले—पुलिस छात्राओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैयार महिलाओं की सुरक्षा में पुलिस की कालिका यूनिट को बताया उदाहरण एसपी ने छात्राओं से कहा—परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को दें सूचना साइबर फ्रॉड से बचने और मोबाइल का सुरक्षित इस्तेमाल करने की भी दी सलाह एंकर सीकर पुलिस ने रक्षाबंधन के मौके पर स्कूली छात्राओं के साथ अनोखे अंदाज में भाई-बहन का रिश्ता निभाया। सीकर के एसपी स्कूल में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से राखी बंधवाई। इस दौरान एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह, किशोरीलाल सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। रक्षाबंधन के मौके पर सीकर पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी छात्राओं की सुरक्षा के संकल्प लिया। एसपी प्रवीण नायक ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि 365 दिन की जिम्मेदारी है। पुलिस हर समय महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए तैयार है。 एसपी ने छात्राओं से कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने महिलाओं से खुद भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की。 साथ ही मोबाइल इस्तेमाल करने वाली छात्राओं को साइबर फ्रॉड से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी। बाइट- प्रवीण नायक नूनावत, एसपी सीकर0
0
Report
Advertisement
40 किमी पीछा के बाद गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है. कुंडीपुरा थाना, अमरवाड़ा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार रात आरोपियों के कब्जे से 320.8 किलो गांजा, एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, 8 मोबाइल फोन और 24 हजार 90 रुपए नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल अशोक लीलैंड कंटेनर और टाटा सफारी भी जब्त की है. गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपए बताई गई है. छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस को तस्करों के आने की सूचना मिली थी. इसके बाद नरसिंहपुर-नागपुर हाईवे पर सिंगोड़ी पेंच नदी के पास घेराबंदी की गई. पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे. टीम ने करीब 40 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने टाटा सफारी को पुलिस द्वारा खड़े किए गए कंटेनर में टक्कर मार दी. इसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया.पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर जिले से लाया गया था. इसे रायपुर, नागपुर, मुलताई, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर होते हुए झांसी के रास्ते संतकबीर नगर पहुंचाया जा रहा था. पुलिस के अनुसार गांजा संतकबीर नगर निवासी सदनलाल चौरसिया के कहने पर मंगाया गया था.पुलिस ने टाटा सफारी की जांच की तो उसके कांच पर उत्तर प्रदेश विधानसभा का पार्किंग पास लिखा स्टिकर मिला.पुलिस के अनुसार मामले का मुख्य आरोपी और कथित नेटवर्क संचालक सदनलाल चौरसिया निवासी संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. अमरवाड़ा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 580/26 दर्ज करते हुए धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट और धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.0
0
Report
जयपुर: गोगुंदा में 3600 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त, चार लाख के नुकसान
Churu, Rajasthan:काशीराम जयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई। गोगुंदा में दो जगहों से 3600 लीटर स्पिरिट जब्त। 20 ड्रमों में भरकर रखा था अवैध स्पिरिट का स्टॉक। जब्त स्पिरिट की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए। पहली कार्रवाई बालाजी रेस्टोरेंट पर की गई। यहां से 1700 लीटर स्पिरिट और आरोपी गिरफ्तार। गिरफ्तार प्रकाश मेघवाल से पूछताछ में मिली जानकारी। उखलियाद में मकान से 1900 लीटर स्पिरिट बरामद। चुनाव में अवैध शराब बनाने के लिए होना था इस्तेमाल। चुनाव के चलते लगातार जारी रहेंगी आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई。0
0
Report
राजसमंद में रक्षा वचन: हेलमेट-राखी से नियम बचाओ संदेश
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद पुलिस का अनोखा "रक्षा का वचन" अभियान, नियम तोड़ने वालों को चालान की जगह मिले हेलमेट और राखी बिना हेलमेट ओर सीटबेल्ट वाहन चला रहे लोगों का चालान काटने के बजाय सरकारी स्कूलों की छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने राखी बांधी राजसमंद पुलिस ने मुफ़्त में हेलमेट बाँटे वाहनचालकों ने लिया भविष्य में नियम नहीं तोड़ने का संकल्प वाहन चालकों को छात्राओं ने कहा—“सुरक्षित घर लौटिए, क्योंकि कोई आपका इंतजार कर रहा है।” राजसमंद में अलग-अलग स्थानों पर छात्राओं ने वाहन चालकों को राखी बांधी, पुलिस के अधिकारी रहे मौजूद पोस्टर और तिलक के जरिए दिया सड़क सुरक्षा का जागरूकता संदेश, ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने SP हेमंत कलाल को रक्षासूत्र बांधा कार्यक्रम में एससी/एसटी सेल उप पुलिस अधीक्षक सेजल शेखावत, RPS बंशीलाल, RPS नेत्रपालसिंह सहित पुलिस के अधिकारी रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
नाभा में ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाले तीन सदस्यीय गैंग गिरफ्तार
Nabha, Punjab:ਨਾਭਾ ਦੀ ਭਾਦਸੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਟਰਾਂਸਫਾਰਮਰ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਤਿੰਨ ਮੈਂਬਰੀ ਗਿਰੋਹ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਕ ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਤਿੰਨੋਂ ਵਿਅਕਤੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਢਲੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਭਾ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਟਰਾਂਸਫਾਰਮਰ ਚੋਰੀ ਸਮੇਤ ਕਈ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਮਾਣਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਰਿਮਾਂਡ ਦੌਰਾਨ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਤੋਂ ਹੋਰ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀਆਂ ਹੋਰ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਅਤੇ ਗਿਰੋਹ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਮੀਦ ਹੈ ਕਿ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਣ ਟਰਾਂਸਫਾਰਮਰ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਹੋਰ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਦੇ ਵੀ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ。0
0
Report
बिलासपुर में पेयजल संकट: गांवों का ज्ञापन तुरंत उपायुक्त से समाधान
Bilaspur, Chhattisgarh:सिकरोहा पंचायत के साईं नोड़वां और कोरड़ी गांव के ग्रामीण पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पानी की समस्या से परेशान स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति को जल्द सुचारू करवाने तथा फोरलेन निर्माण कंपनी की डंपिंग साइट पर मशीनों के कारण टूटी पानी की पाइपों को तुरंत दुरुस्त करवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि डंपिंग साइट पर पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते दोनों गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद उपायुक्त ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को मामले का जल्द संज्ञान लेकर पेयजल समस्या दूर करने के निर्देश दिए। सिकरोहा पंचायत के उपप्रधान रूपलाल और वार्ड सदस्य ने बताया कि पाइपलाइन टूटने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपों को जल्द ठीक करवाकर गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके。0
0
Report
खेड में प्रशासन की लापरवाही: 90 वर्षीय गावडे की मौत बारिश से घर ढहने से
Shirur, Maharashtra:पुणे जिल्ह्यातील खेड तालुक्यातून प्रशासकीय अनास्थेची एक अत्यंत धक्कादायक आणि हृदयद्रावक घटना समोर आली आहे. बुरसेवाडी येथील ९० वर्षीय आनंदा गावडे यांच्या घरावर पावसाने भिंत कोसळली. या दुर्घटनेत गंभीर जखमी झालेल्या या वृद्धाला गरिबी और प्रशासनाच्या दुर्लक्षामुळे वेळेत उपचार मिळाले नाहीत, अखेर उपचाराविनाच त्यांचा मृत्यू झाला. दुर्घटना घडून दोन महिने उलटले तरी या कुटुंबाला कोणतीही शासकीय मदत मिळालेली नाही; उलट मोडकळीस आलेल्या घरात प्लास्टिकचा निवारा बांधून हे कुटुंब बिबट्याच्या और भीती सावटाखाली जगत आहे. मूलभूत कागदपत्रे नसलेल्या या आदिवासी कुटुंबाच्या मदतीसाठी स्थानिक लोकप्रतिनिधी या प्रशासन पुढे का आले नाही? असा सवाल या निमित्ताने उपस्थित होतोय.0
0
Report
Advertisement
ABVP का 17 सूत्रीय ज्ञापन: शाजपुर के सरकारी कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं की मांग
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर ABVP ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय में एकत्रित हुए और दोपहर करीब 3 बजे पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नाम शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिषद ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। हालांकि, कई कॉलेजों में आवश्यक सुविधाओं के अभाव के कारण विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परिषद ने इन समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की। परिषद ने कॉलेजों में पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने,खराब वाटर कूलर और आरओ मशीनों की मरम्मत करने की मांग की। इसके अतिरिक्त,छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ एवं पर्याप्त शौचालय,छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग और डिस्पोजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। कक्षाओं और पुस्तकालयों को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।इसमें पर्याप्त बेंच-डेस्क,पंखे, प्रकाश व्यवस्था, खिड़कियां और उचित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग शामिल थी।पुस्तकालयों में पर्याप्त पाठ्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें,समाचार-पत्र,बैठने की उचित व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई। अन्य मांगों में प्रयोगशालाओं का उन्नयन,खेल मैदान एवं खेल सामग्री की उपलब्धता,स्वच्छता और हरित परिसर का निर्माण,बैठने के लिए बेंच व शेड,सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाना शामिल था।सुरक्षित वाहन पार्किंग,इंटरनेट व वाई-फाई सुविधा,दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप, प्राथमिक उपचार केंद्र और विद्यार्थी सहायता केंद्र स्थापित करने की भी मांग की गई। परिषद ने छात्राओं के लिए कॉमन रूम,सभी शासकीय महाविद्यालयों में रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कैंटीन शुरू करने तथा विवेकानंद करियर गाइडेंस सेल को पूर्ण क्षमता के साथ पुनः सक्रिय करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की। ABVP ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मूलभूत सुविधाएं मिलना भी आवश्यक है।परिषद ने अपनी मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए आवश्यक बजट और उच्चस्तरीय स्वीकृति के प्रस्ताव भेजने तथा की गई कार्रवाई से विद्यार्थी प्रतिनिधियों को अवगत कराने की मांग की। बायट-010
0
Report
मण्डला में अमझर- कांसखेड़ा मार्ग के लिए पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में ग्रामीण सड़कों की बदहाली से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ग्राम पंचायत कांसखेड़ा के पोषक ग्राम अमझर के ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। बारिश के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे स्कूली बच्चों से लेकर आम ग्रामीणों तक को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बच्चों को जहां स्कूल जाने में घने जंगल, नदी-नालों को पार कर करीब 4 किलोमीटर का रास्ता तय कर स्कूल पहुंचना पड़ता है वहीं ग्रामीण महिलाओं-पुरुषों के दैनिक कामों या बीमारी के समय में जोखिम उठाकर अंजनिया मुख्यालय पहुंच पाते हैं। गांव तक एम्बुलेंस या किसी आपात स्थिति में वाहन भी नहीं पहुंच पाते तब लोगों को खाट या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है। कुल मिलाकर यहां के हालात आदिम युग की तरह हैं। ग्रामीणों ने अतरिया-अमझर मार्ग का पक्का करने तथा अमझर-कांसखेड़ा मार्ग का ग्रेवल निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है ताकि बारिश के मौसम में आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। कलेक्टर राहुल धोटे का कहना है कि मामला संज्ञान में है और जल्द ग्रामीणों की समस्या का समाधान होगा।0
0
Report
राखी पर महंगाई का असर: नारियल-खोपरा गोला की कीमतें बढ़ीं, खर्च बढ़े
Agar, Madhya Pradesh:ऐंकर - आगर मालवा राखी का त्योहार... भाई-बहन के प्यार, स्नेह और शगुन का त्योहार। लेकिन इस बार महंगाई ने त्योहार की चमक पर कुछ असर जरूर डाला है। शक्कर के बढ़े दामों के बाद अब राखी के शगुन में दिए जाने वाले नारियल और खोपरा गोला भी महंगे हो गए हैं। नारियल करीब 25 रुपए और खोपरा गोला करीब 400 रुपए किलो तक पहुंच गया है। बढ़ती कीमतों ने परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। बहनें भाई के लिए शगुन में कोई कमी नहीं करना चाहतीं, लेकिन बजट का भी ख्याल रखना पड़ रहा है। यही वजह है कि कई बहनें बड़े आकार के नारियल की जगह छोटे नारियल से शगुन निभा रही हैं। व्यापारीयों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से ग्राहक पहले के मुकाबले कम हुई है। बाजार में त्योहार की रौनक तो है, लेकिन खरीदारी का उत्साह कुछ फीका नजर आ रहा है। इसके बावजूद भाई-बहन के प्रेम के आगे महंगाई छोटी पड़ती दिखाई दे रही है और बहनें अपनी सामर्थ्य के मुताबिक शगुन की खरीदारी कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
