Back
पिछोर पुलिस ने अश्लील वीडियो से ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
PPPoonam Purohit
Mar 16, 2026 12:15:44
Shivpuri, Madhya Pradesh
पिछोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अश्लील वीडियो और डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी जिले की पिछोर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स’ के तहत की गई। एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना पिछोर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कछौआ के जंगल में दबिश दी, जहां कुछ लोग खुद को पुलिस वाला बताकर लोगों को डरा-धमकाकर साइबर ठगी कर रहे थे।
पुलिस टीम ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में ठाकुरदास लोधी, चंद्रशेखर लोधी और भोला उर्फ भोलू लोधी शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में कुल छह आरोपियों को नामजद किया है।
फरार आरोपियों में अचेन्द्र लोधी, दशरथ लोधी और नवल लोधी के नाम सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि इन सभी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मौके से एक सेंट्रो कार और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त माल की कुल कीमत करीब 4 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अब तक साइबर ठगी के जरिए एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम लोगों से ऐंठ चुके हैं। यह रकम मकान, प्लॉट, वाहन, शादी समारोह और भोग-विलास में खर्च की गई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धाराओं 66-सी और 66-डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे नेटवर्क और ठगी की रकम की जांच जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKhem Chand
FollowMar 16, 2026 13:21:230
Report
DSDIBYENDU SARKAR
FollowMar 16, 2026 13:16:510
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 16, 2026 13:16:140
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 16, 2026 13:15:500
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 16, 2026 13:15:180
Report
631
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 16, 2026 13:04:36502
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 16, 2026 13:04:30567
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 13:04:17695
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 16, 2026 13:04:06Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर
खमरिया थाना अंतर्गत घाना में रिटायर्ड पुलिस कर्मी और उनके परिजनों की दबंगई, कार खड़ी करने के विवाद पर पड़ोसी के घर में घुसकर की मारपीट, पिस्टल और डंडे लेकर घर में घुसे पुलिसकर्मी के परिजन, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पीड़ित रोहित सिंह के परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत, पीड़ित परिवार ने खमरिया थाना पुलिस पर लगाए पक्षपात के आरोप, एएसपी ने जांच के बाद उचित कार्यवाही का दिया आश्वासन
537
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 16, 2026 13:03:46612
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 16, 2026 13:03:36645
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 16, 2026 13:03:04747
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowMar 16, 2026 13:02:48681
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 16, 2026 13:02:25418
Report