Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

गैस सिलेंडर आपूर्ति में अनियमितताओं रोकने के लिये मंत्री ने हेल्पलाइन का निरीक्षण किया

DGDeepak Goyal
Mar 16, 2026 13:15:50
Jaipur, Rajasthan
घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर आ रही शिकायतों के बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन पर आए परिवादियों से सीधे फोन पर बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी गैस एजेंसियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी जो समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मंत्री गोदारा ने विभिन्न जिलों के परिवादियों से संवाद किया। इनमें डीडवाना-कुचामन के परबतसर, सीकर, बालोतरा, किशनगढ़ (अजमेर), सिणधरी, साहवा, सूरतगढ़, कोटपुतली-बहरोड़ और केकड़ी क्षेत्रों के उपभोक्ता शामिल थे। उन्होंने उपभोक्ताओं से उनके क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली और प्रदेश में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर आश्वस्त किया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि गैस एजेंसियां ओटीपी के माध्यम से डिलीवरी नहीं करतीं या बुकिंग के दो से तीन दिन के भीतर सिलेंडर नहीं पहुंचता है तो संबंधित एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने का भी आग्रह किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से 181 हेल्पलाइन पर आकर स्वयं परिवादियों से संवाद करें और समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। इससे पहले मंत्री ने हेल्पलाइन पर गैस सिलेंडर आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों की जानकारी ली और हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने प्रकरणों के निस्तारण की औसत अवधि, लंबित मामलों और शिकायतों की संतुष्टि श्रेणी का भी आकलन किया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 16, 2026 14:19:57
Simbhaoli, Uttar Pradesh:गढ़मुक्तेश्वर थाना सिम्भावली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब चेकिंग अभियान के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध हथियारों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिम्भावली थाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिससे क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई के एक नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विनीत उर्फ बिन्नी ने बताया कि वह मेरठ निवासी रिहान बिल्लोरी से कम कीमत में अवैध पिस्टल खरीदकर लाता था और उन्हें 35 से 40 हजार रुपये में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। पुलिस के अनुसार विनीत उर्फ बिन्नी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ जनपद हापुड़ और मेरठ में हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम समेत करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी हुई है, ताकि अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 16, 2026 14:19:44
CHANDI, Harnaut, Bihar:बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला, वार्ड संख्या 13 में राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आयशा फातिमा समाजसेवी यासिर इमाम की ओर से दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मुस्लिम और गैर-मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। पवित्र रमजान माह के अवसर पर आयोजित इस दावत-ए-इफ्तार में रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि रमजान का महीना आपसी प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब का देश है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। वक्ताओं ने कहा कि कुछ नफरत फैलाने वाली ताकतें समाज में जहर घोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन ऐसे लोग कभी कामयाब नहीं होंगे। इस दौरान लोगों ने अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर दुनिया में चिंता का माहौल है, लेकिन भारत में इसका कोई प्रत्यक्ष असर नहीं दिख रहा है। लोगों ने भरोसा जताया कि भारत सरकार वैश्विक हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। कार्यक्रम में सभी समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 16, 2026 14:18:12
Baghpat, Uttar Pradesh:एंकर :--- वयोवृद्ध निशानेबाज प्रकाशी तोमर की नाक की नस फटने के चलते उन्हें गम्भीर हालत में नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी सेहत का हालचाल जानने के लिए प्रशंसक परेशान दिखाई दिए। दरअसल जौहड़ी गांव में वयोवृद्ध महिला निशानेबाज की हालत रविवार की सुबह अचानक खराब हो गई जब वे घर का कामकाज कर रही थी। उनके नाक की नस फटने से वे गश खाकर गिर पड़ीं। यह देख परिजनों में अफरा तफरी मच गई। परिजन उन्हें बढ़ौत अस्पताल पहुँचे जहाँ पर आराम न मिलता देख नोयडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य का अपडेट जानने के लिए प्रशंसक काफी परेशान दिखाई दिए। उनके साथ उनकी पुत्री सीमा तोमर व बेटा रामबीर भी मौजूद है। अंतर्राष्ट्रीय ट्रैप शूटर सीमा तोमर ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि नाक की नस फटने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दादी की प्रसिद्धि और जीवन संघर्षों पर बॉलीवुड फिल्म 'सांड की आंख' भी बनी है जिसमें शूटिंग जौहड़ी गांव में ही हुई थी। अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेरकर ने बुजुर्ग शॉर्प शूटर प्रकाशी तोमर और चन्द्रो तोमर की भूमिका निभाई है। फिल्म को तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्‍ट किया था। बता दें कि शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने 60 साल की उम्र में पिस्टल थामी थी। दादी ने एक डीआईजी को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। अब तक वह देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्हें ढेरों सम्मान मिल चुके हैं।
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Mar 16, 2026 14:17:59
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में दहेज लोभियों का मामला सामने आया है जहां आपसी तालमेल के बाद तय हुई शादी मे बारात के दिन ही ससुराल पक्ष के लोगों ने सामान की जगह नगद रुपया मांगने और रुपए न देने पर शादी को कैंसिल करने का फरमान लड़की के पिता से कर दिया गया। जिस वजह से बारात के दिन चल रही तैयारियां और उत्सव मे गम का माहौल हो गया क्योंकि एक पिता के दिल से यह असहनीय पीड़ा बर्दाश्त करते हुए दहेज लोभियो के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाले पीड़ित पिता ने बांदा एसपी को घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी बेटी की शादी 11 मार्च को थी। शादी की सभी तैयारियां धूमधाम से चल रही थी तभी लड़के पक्ष के लोगों ने पहुंचकर सामान की जगह नगद पैसा मांगा पिता की द्वारा कहा गया की लड़की की शादी में हैसियत के मुताबिक जितना दान और दहेज़ था सब मैंने अपने हैसियत के मुताबिक दिया। लेकिन 11 मार्च को बारात के दिन ही ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा आ कर के शादी से इनकार कर दिया गया जिसके कारण शादी की तैयारियो और खाना तथा अन्य व्यवस्थाओं में खर्च हुए रुपया का नुकसान हुआ है। पीड़ित पिता ने एसपी बांदा से कार्यवाही करने के लिए पत्र देते हुए ऐसे दहेज लोभी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की फरियाद की है। ताकि दोबारा किसी अन्य पिता की लड़की के साथ ऐसा खिलवाड़ यह दहेज के लोभी ना कर सके।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top