Back
करैरा में जूता छुपाई नेग पर बवाल; कुर्सी-पत्थर चले, पुलिस ने माहौल संभाला
PPPoonam Purohit
Nov 16, 2025 05:04:12
Shivpuri, Madhya Pradesh
करैरा में शादी की रस्म बनी बवाल का कारण: जूता छुपाई के नेग पर चले कुर्सी–पत्थर, पुलिस ने बचाई स्थिति
शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे के पैलेस में शनिवार देर रात एक शादी समारोह उस समय रणभूमि में बदल गया जब जूता छुपाई की रस्म में साली को कम नेग देने की बात पर वर और वधू पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सी और पत्थर चलाना शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार करैरा निवासी नन्हे शाह की पुत्री मुस्कान की शादी में तालबेहट निवासी अब्बास अली पुत्र असर अली की बारात पहुंची थी। समारोह शांतिपूर्ण चल रहा था तभी नेग की रकम को लेकर विवाद भड़क गया। इसी दौरान एक युवक ने दूल्हे की तलवार निकालकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
स्थिति बिगड़ते देख करैरा थाने की रात्रि गश्त टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर तलवार जब्त की। पुलिस ने गंभीर घटना होने से पहले ही हालात काबू में कर लिये। विवाद इतना बढ़ गया कि वधू पक्ष ने दुल्हन की विदाई से भी इनकार कर दिया था।
इसके बाद रात्रि गश्त इंचार्ज एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान की समझाइश पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और विवाह की सभी रस्में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गईं।
पुलिस टीम में मोबाइल एनआरएस मिथुन परिहार तथा रात्रि गश्त में ड्यूटी कर रहे मधुर श्रीवास्तव, मनीष कुमार, रमाशंकर, नरेंद्र राजपूत, एनआरएस केशव लोधी, विक्रम सिंह भदौरिया, अनिकेत सेन, सचिन लोधी और डायल–112 के आरक्षक देवेश तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
182
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DBDevender Bhardwaj
FollowNov 16, 2025 06:50:150
Report
0
Report
MPManish Purohit
FollowNov 16, 2025 06:50:060
Report
STSharad Tak
FollowNov 16, 2025 06:49:450
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 16, 2025 06:49:340
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 16, 2025 06:49:250
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 16, 2025 06:49:100
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 16, 2025 06:49:030
Report
Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଭଏସ୍ ଅଫ୍ ମିଡିଆ ପକ୍ଷରୁ ସଭାପତି ପ୍ରଭାତ ମିଶ୍ରଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ମହିଳା ମହାବିଦ୍ୟାଳୟ ପରିସରରେ ଜାତୀୟ ପ୍ରେସ୍ ଦିବସ ପାଳିତ ।
0
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 16, 2025 06:48:460
Report
MMMohammad Muzammil
FollowNov 16, 2025 06:48:060
Report
PPPrakash Pandey
FollowNov 16, 2025 06:47:560
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 16, 2025 06:47:480
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowNov 16, 2025 06:47:390
Report
0
Report