icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अटल के सपनों से छत्तीसगढ़ बनेगा विकसित और समृद्ध: सांसद राठिया

Saiki, Bihar:अटल जी के बनाए छत्तीसगढ़ को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे: सांसद राधेश्याम राठिया सांसद ने दीप प्रज्ज्वलित कर जिला स्तरीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ शासकीय विभागों के स्टॉलों का किया अवलोकन; जिलेवासियों के साथ दर्शक दीर्घा में बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लिया आनंद अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान का स्मरण कर विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का संकल्प दोहराया – सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित एकदिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ से पहले उन्होंने आयोजन स्थल पर लगाए गए शासकीय विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और विभागीय योजनाओं तथा सेवाओं की जानकारी ली। समारोह का आगाज छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के गायन से हुआ। अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए गए。 मुख्य अतिथि राठिया ने अपने संबोधन में राज्योत्सव को छत्तीसगढ़ के गौरव, पहचान और सामूहिक उत्सव का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति प्रदेशवासी सदैव कृतज्ञ रहेंगे। राज्य के गठन के पीछे लंबे संघर्ष और अनेक महापुरुषों का योगदान रहा है। भगवान बिरसा मुंडा और वीर नारायण सिंह जैसे महापुरुषों के बलिदान और आदर्शों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को प्रदेश के इतिहास और उसके निर्माण की यात्रा से परिचित कराना जरूरी है。 सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ को सुंदर, सुरक्षित, समृद्ध और विकसित बनाने की जिम्मेदारी सभी की है। राज्य की प्रगति के लिए सरकार और समाज को मिलकर काम करना होगा, ताकि विकास का लाभ गांव-गांव और हर वर्ग तक पहुंचे।
0
0
Report

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: सशक्त नारी, युवा उड़ान थीम के साथ गर्वीला आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मिनी स्टेडियम मोहला में सोमवार को जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव उत्साह, उमंग और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है, जो महिला सशक्तिकरण और युवाओं की क्षमता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश देती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा शामिल हुईं। उन्होंनेपूरे आयोजन में प्रदेश की गौरवशाली पहचान, सांस्कृतिक विरासत और विकास के संकल्प की झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टालों एवं विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय योजनाओं, नवाचारों और उपलब्धियों की जानकारी लेते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ केवल एक थीम नहीं, बल्कि सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प है। किसी भी समाज और प्रदेश की प्रगति महिलाओं की भागीदारी और युवाओं की ऊर्जा के बिना संभव नहीं है।
0
0
Report

रायगढ़ के किरोड़िमल स्नातकोत्तर महाविद्यालय को 10.78 करोड़ की सौगात; भूमिपूजन से निर्माण तेज

Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-राज्योत्सव के अवसर पर रायगढ़ के शासकीय किरोड़ीमल स्नातकोत्तर महाविद्यालय को 10 करोड़ 78 लाख 80 हजार रुपए की बड़ी सौगात मिली है। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने नए भवन और प्रयोगशालाओं के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया,इस निर्माण के तहत कॉलेज में 12 नई कक्षाएं, 9 प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, स्टाफ रूम और सेमिनार हॉल बनाए जाएंगे। इसके अलावा स्थायी सांस्कृतिक मंच और डोम का भी निर्माण होगा। वित्त मंत्री ने अधिकारियों को एक साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। ओपी चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य का निर्माण और उच्च शिक्षा का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि रायगढ़ में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से नालंदा परिसर बनाया जा रहा है, जहां युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही यूपीएससी, पीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरकार आर्थिक सहायता भी दे रही है।इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। वित्त मंत्री ने कॉलेज के वार्षिक उत्सव के लिए 50 हजार रुपए तक की सहायता देने की घोषणा भी की。
0
0
Report
Advertisement

जेवर में पुलिस मुठभेड़: दो बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जेवर में पुलिस और हत्या के मामले में वांछित दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेरू उर्फ शेर मोहम्मद निवासी जहांगीरपुर और मौसीम निवासी पहासू, बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात को जेवर पुलिस झांझर रोड स्थित पावर हाउस के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी जिससे दोनों के पैर में गोली लगी। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपी 7 अक्टूबर की रात इमरान (36) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे थे। इस मामले में जेवर थाने में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report

पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व विभाग में अड़चन आ सकती है

संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पटवारियों के इस आंदोलन से राजस्व विभाग के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, प्रांतीय अध्यक्ष की निलंबन के मामले ने आंदोलन को और तेज कर दिया है। संघ के सदस्यों ने बर्खास्तगी से संबंधित नोटिस जलाकर विरोध दर्ज कराया और सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। पटवारी संघ का आरोप है कि अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाने के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। ऐसे में अब देखना होगा कि सरकार और पटवारी संघ के बीच जारी यह गतिरोध कब समाप्त होता है और आम जनता से जुड़े राजस्व कार्यों को राहत कब मिलती है।
0
0
Report
Advertisement

बागपत में गैस सिलेंडर फटने से मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का घट स्तिथ कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से मकान में भीषण आग लग गई। तेज धमाके के साथ लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने मकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की पूरी घटना मकान में लगे कैमरे में कैद हो गई है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान आग पर काबू पाने की कोशिश में तीन युवक चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे आग आसपास के मकानों तक फैलने से बच गई। मकान में आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पूरा मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के पक्का घाट स्थित यमुना विहार कॉलोनी का है।
0
0
Report

पंचायती राज चुनाव के तृतीय चरण में 76 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी

Karauli, Rajasthan:हिण्डौन सिटी। पंचायतीराज चुनाव के तृतीय चरण का मतदान आज, मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग, हिण्डौन, शेरपुर-सूरौठ और श्रीमहावीरजी पंचायत समिति क्षेत्रों की 76 ग्राम पंचायतों में 253 मतदान बूथों पर चल रहा मतदान, प्रत्येक मतदान बूथ पर 5-5 कार्मिकों की पोलिंग पार्टी है तैनात, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए तीनों पंचायत समितियों के 17-17 वार्डों में हो रहा मतदान, जिला परिषद के निर्धारित वार्डों के लिए भी आज डाले जा रहे वोट, शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस का कड़ा पहरा, प्रत्येक बूथ पर तैनात है दो-दो पुलिस गार्ड, सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 40 मोबाइल पुलिस पार्टियां कर रही लगातार गश्त, संवेदनशील एवं क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता है तैनात, कलक्टर अक्षय गोदारा और एसपी लोकेश सोनवाल की मतदाताओं से अपील, निर्भीक होकर करें मताधिकार का प्रयोग
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में तीसरे चरण के मतदान की शांतिपूर्ण शुरुआत

Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव 2026. तीसरे चरण के मतदान की शुरुआत शांतिपूर्वक हुई शुरू. सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त. बाड़ी धौलपुर और सैपऊ पंचायत समिति में हो रहा मतदान धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर जिले में तीसरे चरण के मतदान की शुरुआत सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गई है. शाम 6:00 बजे तक मतदान किया जाएगा. जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य का मतदान कराया जा रहा है. जिला परिषद के 17 वार्ड और पंचायत समिति के 79 वार्ड में चुनाव कराया जा रहा है. करीब 4 लाख 12371 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. मतदान को संपन्न करने के लिए 426 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतदान पारदर्शिता के साथ संपन्न हो इसके लिए जनरल मजिस्ट्रेट और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं. भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है. संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है. वैध पहचान पत्र के साथ ही मतदाताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है. अभी तक जिले में शांतिपूर्वक पोलिंग की शुरुआत हुई है. किसी भी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई है. जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निधि बीटी ने बताया चुनाव की सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया है. निष्पक्ष मतदान कराया जाएगा. पुलिस की माकूल व्यवस्था की गई है. उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा लोकतंत्र के पर्व में पात्र मतदाता अपने मत की आहुति जरूर दें.
0
0
Report

मुंगेर में पिकअप से 1235.52 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Munger, Bihar:पिकअप से 1235 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार। मुंगेर: मुफस्सिल थाना पुलिस ने श्री कृष्णा सेतु के समीप शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, पिकअप वाहन से 143 कार्टून विदेशी शराब बरामद की जबकि जब्त की गईं शराब की कुल मात्रा 1235.52 लीटर है। इस मामले में पुलिस ने बांका जिला निवासी वाहन चालक सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद को गुप्त सूचना मिली थी कि मुंगेर के रास्ते एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब की तस्करी कर श्री कृष्ण सेतु के रास्ते बेगूसराय ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर जिला आम सूचना इकाई की टीम में मुफस्सिल थाना पुलिस ने श्री कृष्ण सेतु के पास संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान शुरू किया,जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित पिक अप वाहन کو रोककर तलाशी ली तलाशी में प्लास्टिक से सीले हुए प्लास्टिक बोरे से 143 कार्टनविदेशी शराब बरामद किए।
0
0
Report

सीआईएसएफ ने बोकारो थर्मल से अवैध कोयला लदा ट्रक दबोचा, तस्करों में हड़कंप

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो थर्मल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई: अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप। बोकारो के बेरमो में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अवैध कोयला कारोबार और तस्करी के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए सीसीएल के कथारा एरिया अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है. कमांडेंट राज प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए बल ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी लगाकर अवैध कोयला लदे एक ट्रक को धर दबोचा. इस सफल ऑपरेशन से क्षेत्र के अवैध कोयला कारोबारियों और तस्करों में हड़कंप मच गया है. ​सीसीएल करगली यूनिट के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवैध खनन व परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार एरिया डोमिनेशन, गश्ती और छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में सीसीएल कथारा एरिया से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर कमांडेंट ने सहायक कमांडेंट धनंजय पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कथारा क्षेत्र में कार्मेल स्कूल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हरिजन बस्ती ईंट भट्टा के समीप रणनीतिक तरीके से जाल बिछाया. ​छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध रूप से कोयला लोड किए जा रहे ट्रक संख्या NL-01-AC-4676 को दबोच लिया और वाहन समेत उसमें लदे अवैध कोयले को अपने कब्जे में ले लिया. इस मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, यानी MMDR एक्ट, 1957 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ​उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा MMDR एक्ट के तहत CISF को नए कानूनी अधिकार प्रदान किए गए हैं, जिसके अंतर्गत बल अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे कोयले को जब्त करने और स्वतंत्र रूप से कानूनी प्रक्रिया शुरू करने के लिए पूरी तरह अधिकृत है. इन व्यापक अधिकारों के मिलने से अवैध कोयला तस्करी पर लगाम कसने के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिली है.
0
0
Report
Advertisement

इटावा में तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मारी, एक युवक की मौत, 3 घायल—परिजन शोकाकुल

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मारी हादसे में 1 युवक की दर्दनाक मौत हुई जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। मां का इलाज कराने के बाद घर जाते समय हादसा हुआ। इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन इलाके में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया जब ई रिक्शा सवार अपनी मां का इलाज कराकर घर वापस जा रहे थे। बताया जा रहा है कि शिलायता गांव के रहने वाले रामबाबू अपनी मां का इलाज अस्पताल में कराने के बाद घर जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी; इस हादसे में रामबाबू की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मां समेत 3 लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल का डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं इस मामले में जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
0
0
Report

सरानीखेड़ा का आदर्श मतदान केंद्र दुल्हन की तरह सजा, मतदान उत्साह चरम पर

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के सरानीखेड़ा में दुल्हन की तरह सजा आदर्श मतदान केंद्र, वोटरों में उत्साह\nधौलपुर।लोकतंत्र के महापर्व पर जिले में आज हो रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच सरानीखेड़ा का आदर्श मतदान केंद्र आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।\nरामसेवक गर्ग बालिका विद्यालय, सरानीखेड़ा स्थित मतदान केंद्र को जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी के विजन से दुल्हन की तरह सजाया गया है। मुख्य गेट पर भव्य स्वागत द्वार, प्रवेश मार्ग पर रंग-बिरंगी रंगोली, मतदाताओं को प्रेरित करते पोस्टर और सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं।\nमतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क, फर्स्ट एड, वेटिंग हॉल, पीने के लिए ठंडा-मीठा पानी और बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था की गई है।\nसुबह से ही मतदाता उत्साह के साथ वोट डालने पहुंच रहे हैं। युवाओं, महिलाओं और बुजर्गों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदाता वोट डालकर सेल्फी पॉइंट पर लोकतंत्र के उत्सव को कैद कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top