476337
विजयपुर विधानसभा के दौरे पर आएंगे पीसीसी चीफ, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
Salapura, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा की सीट पर उपचुनाव होना है जिसकी तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। कभी भी आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है, इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता विजयपुर विधानसभा के दौरे पर आ रहे हैं और जगह कार्यकर्ताओं पर लोगों को संबोधित भी कर रहे हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी रामनिवास रावत के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में दो दिनों तक रहकर कांग्रेस के लिए मजबूत उम्मीदवार को लेकर चर्चा भी करेंगे, आपको बता दे की मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा में उप चुनाव होना है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महिला संतों को अखाड़ा परिषद में पद देने पर विचार से संत समाज हलचल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। संत समाज और आश्रमों में महिलाओं की भूमिका को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने एक अहम मुद्दा उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अखाड़ा परिषद और देश के 13 अखाड़ों में महत्वपूर्ण पदों पर महिला संतों और साध्वियों को भी जिम्मेदारी देने की मांग की है。 साध्वी हर्षानंद गिरी का कहना है कि अखाड़ों और अखाड़ा परिषद में अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष जैसे अहम पदों पर अब तक पुरुष संत ही जिम्मेदारी संभालते आए हैं। ऐसे में महिला संतों, साध्वियों और महिला महामंडलेश्वरों को भी इन पदों पर अवसर मिलना चाहिए。 उन्होंने आश्रमों में पिछले कुछ समय से सामने आ रहे शोषण और यौन शोषण के मामलों पर चिंता जताई। उनका कहना है कि कुछ लोगों पर लगे आरोपों और सामने आई घटनाओं से पूरे संत समाज के प्रति लोगों का भरोसा प्रभावित होता है। कई परिवार अपनी बेटियों को आश्रमों में भेजने से पहले सोचने लगे हैं。 साध्वी ने कहा कि यदि महिला संतों को अखाड़ों और आश्रमों में अहम जिम्मेदारियां दी जाएं तो महिलाएं अपनी समस्याएं खुलकर उनके सामने रख सकेंगी। इससे महिलाओं से जुड़े मामलों को बेहतर तरीके से समझने और रोकने में मदद मिल सकती है। उन्होंने महिला कथावाचकों के व्यास पीठ पर बैठने और महिलाओं के संन्यास लेने का विरोध करने वालों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि महिलाओं को केवल महामंडलेश्वर की उपाधि देना ही काफी नहीं है, उन्हें निर्णय लेने वाले महत्वपूर्ण पदों पर भी स्थान मिलना चाहिए। साध्वी हर्षानंद गिरी ने अखाड़ा परिषद और संत समाज से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है。0
0
Report
धर्मांतरण पर कमरू अजनार का तीखा बयान, आदिवासियों को सामाजिक बहिष्कार की बात
Alirajpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ आलीराजपुर: कथा कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कमरू अजनार का बड़ा बयान。 धर्मांतरण के मुद्दे पर कमरू अजनार ने दिया विवादित और आक्रामक बयान。 "धर्मांतरित हो चुके लोगों ने दीपावली पर दीये तक नहीं जलाए" - अजनार。 "धर्मांतरित लोगों से अब बेटी तो क्या, रोटी का व्यवहार भी नहीं रख रहे" - अजनार。 "खाते देश की हैं और गीत विदेश के गाते हैं" - कमरू अजनार。 मध्य प्रदेश के धार जिले में आयोजित प्रभु नागर जी की कथा में आलीराजपुर और झाबुआ में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। प्रभु नागर जी की कथा के दौरान आलीराजपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता कमरू अजनार ने धर्मांतरण को लेकर एक बड़ा और तीखा बयान दिया है। मंच से संबोधित करते हुए अजनार ने धर्मांतरित हो चुके आदिवासियों के सामाजिक बहिष्कार की बात कही और मिशनरियों पर भी सीधा निशाना साधा। आलीराजपुर में आयोजित प्रभु नागर जी की कथा के मंच से वरिष्ठ भाजपा नेता कमरू अजन के तेवर बेहद तीखे नजर आए। धर्मांतरण के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आलीराजपुर और झाबुआ जिले में जिन आदिवासी परिवारों का धर्मांतरण हो चुका है, उन्होंने दीपावली के महापर्व पर अपने घरों में दीये तक नहीं लगाए। कमरू अजनार ने आगे कहा कि समाज अब जाग चुका है और ऐसे धर्मांतरित लोगों से अब 'बेटी व्यवहार' तो दूर, 'रोटी का व्यवहार' भी नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसे लोग खाते इस देश की हैं, लेकिन गीत विदेश के गाते हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने यह दावा भी किया कि उनके नाम से पादरी और पास्टर तक घबराते हैं।0
0
Report
मेटाबॉलिक सिंड्रोम की जानकारी: बैठे रहने का प्रभाव और सप्ताह में व्यायाम पर चर्चा
Chhindwara, Madhya Pradesh:मेटाबॉलिक सिंड्रोम के बारे में लोगो को कितनी जानकारी, अधिकतम समय गुजरता है बैठे बैठे? हफ्ते में 6 दिन व्यायाम आप दिनभर में कितना समय बैठे-बैठे बिताते हैं और हफ्ते में कितने दिन व्यायाम करते हैं? आपकी नींद कैसी रहती है..क्या नींद पूरी होती है और आप तनाव को कैसे संभालते हैं? क्या आप जानते हैं मेटाबॉलिक सिंड्रोम क्या है?0
0
Report
Advertisement
इटावा मिलावटखोरों पर फूड विभाग की कार्रवाई, पनीर के नमूने लैब भेजे
Etawah, Uttar Pradesh:एंकरइंट्रो:इटावा में मिलावटखोरों के खिलाफ फूड विभाग द्वारा अभियान चलते हुए 5 क्विंटल पनीर को रोककर चेक किया और नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए वहीं मिलावट खोर और काम करने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा है वी. ओ.:-इटावा जनपद में शादी विवाह के सीजन को लेकर दूध और दूध से बनने वाले पनीर की डिमांड ज्यादा बढ़ जाती है, ज्यादा डिमांड को देखते हुए मिलावट खोर भी सक्रिय हो जाते हैं जिसके तहत कम पैदावार होने वाले दूध के बावजूद भी भारी मात्रा में पनीर की बिक्री की जा रही है शादी विवाह में इस्तेमाल होने वाले खासतौर से पनीर को लेकर फूड विभाग भी सक्रिय है इसी के चलते 2 दिन के अंदर फूड विभाग के द्वारा इटावा - आगरा बॉर्डर पर मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को रोका जिसमें एक ऑटो में दो कुंटल पनीर और दूसरे वाहन में करीब तीन कुंतल पनीर को रोक कर दस्तावेज चेक करें साथ ही साथ पनीर के नमूने को भी लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं फूड विभाग की इस कार्रवाई को लेकर मिलावटखोरों में हड़कंप मचा रहा जिसके चलते पनीर का व्यापार करने वाले व्यापारी बॉर्डर में एंट्री नहीं की आगरा बॉर्डर में ही चेकिंग के दौरान रुक रहे। वहीं अधिकारी का कहना है कि जांच रिपोर्ट में जो आयेगा उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। बाइट:- रविभान सिंह - खाद्य सुरक्षा अधिकारी इटावा0
0
Report
एटा में मिट्टी से भरा ट्रैक्टर बाइक से टकराकर पलटा, तीन घायल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में मिट्टी से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक से टकराने के बाद पलटा. हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल. घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, इलाज जारी. डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया. जानकारी के अनुसार तीनों घायल एटा से बाजार करके घर लौट रहे थे तभी मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारी जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और तीनों लोग घायल हो गए. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी. थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पमांस गांव के पास की घटना.0
0
Report
जालौन में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शादी समारोह के दौरान युवक ने की खुलेआम हर्ष फायरिंग, गेस्ट हाउस में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कानून व्यवस्था को चुनौती देते हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा युवक, प्रशासन की सख्त पाबंदी के बावजूद शादी समारोह में की गई खुलेआम फायरिंग, जश्न के बीच असलहा से हुई फायरिंग से मौके पर लोगों में दहशत फैल गई, शादी समारोह में खुलेआम फायरिंग कर न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाई गई, बल्कि वहां मौजूद मेहमानों की जान भी जोखिम में डाली गई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड गार्डन का मामला।0
0
Report
Advertisement
धुंध के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तीन मौत, 12 घायल
Azamgarh, Uttar Pradesh:धुंध के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 की मौत, 12 घायल, तेज रफ्तार निजी स्लीपर बस पीछे से ट्रेलर में घुसी; पीछे से एक के बाद एक टकराए कई अन्य वाहन, दो बस और पांच ट्रक क्षतिग्रस्त। जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में फखरुद्दीनपुर गाँव के पास 252 स्टोन पर आज गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे धुंध के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। कम दृश्यता के कारण लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी बस आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। इसके बाद बस के पीछे आ रहे कई वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं। इस घटना में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार सुबह धुंध के कारण एक्सप्रेसवे पर दृश्यता काफी कम थी। इसी दौर में निजी बस का चालक आगे चल रहे ट्रेलर को समय रहते नहीं देख सका और बस सीधे उसमें जा टकराई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही पीछे से आ रहे वाहन भी अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते कई वाहन हादसे की चपेट में आ गए। दुर्घटना में दो बस और पांच ट्रक क्षतिग्रस्त हो गये। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना प्रभारी कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया गया। हादसे के चलते कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर आवागमन प्रभावित रहा। घटना के बाद सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इस बड़ी घटना को लेकर जिले के आला अधिकारी एसपी सिटी, सीओ सिटी समेत पुलिस टीम अस्पताल पहुंच कर राहत कार्य का जायजा लिया। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया गया कि इस घटना में मृतक बस दिल्ली से गाजीपुर जा रही थी।0
0
Report
बारावरदा पंचायत भवन की पहचान बचाने की मांग, हनुमान चौराहा को अलग भवन चाहिए
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत बारावरदा के पंचायत भवन को यथास्थान रखने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नवगठित हनुमान चौराहा ग्राम पंचायत के नाम से पुराने पंचायत भवन को संचालित करने के लिए किए जा रहे बदलाव पर आपत्ति जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 400 वर्ष पुराने बारावरदा गांव की ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा पंचायत भवन किसी दूसरी पंचायत को देना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बारावरदा पंचायत भवन को पूर्व की तरह बारावरदा ग्राम पंचायत के नाम से ही संचालित रखा जाए और हनुमान चौराहा पंचायत के लिए अलग भवन की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि बारावरदा गांव करीब 400 वर्ष पुराना है और आजादी के बाद पहली बार ग्राम पंचायत के रूप में अस्तित्व में आया था। समय के साथ बारावरदा से करीब 14 से 15 ग्राम पंचायतें अलग गठित हुई हैं। वर्ष 2025 में हनुमान चौराहा ग्राम पंचायत का गठन भी बारावरदा से अलग किया गया। ऐसे में नवागठित पंचायत के लिए अलग से भवन और जमीन की व्यवस्था की जानी चाहिए। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान बारावरदा पंचायत भवन कृषि उपज मंडी की खसरा संख्या 1721/3381 स्थित 0.44 हेक्टेयर भूमि पर बना हुआ है। यह जमीन राजस्थान सरकार और कृषि विपणन बोर्ड के आदेश के तहत ग्राम पंचायत बारावरदा को सौंपी गई थी। पंचायत भवन परिसर में पटवार भवन, अटल सेवा केंद्र, ई-मित्र केंद्र और कृषि सेवा केंद्र सहित कई सरकारी सुविधाएं भी संचालित हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हनुमान चौराहा ग्राम पंचायत के गठन के बाद बारावरदा के पुराने पंचायत भवन पर रंग-रोगन करवाकर उसके ऊपर हनुमान चौराहा ग्राम पंचायत का नाम लिखवा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना उचित आदेश और व्यवस्था के पुराने पंचायत भवन का नाम बदलना न्यायसंगत नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग की कि हनुमान चौराहा ग्राम पंचायत को सड़क के दक्षिण दिशा में बुजो का गांव की राजस्व भूमि पर पहले से बने पंचायत भवन में संचालित किया जाए, जबकि बारावरदा पंचायत भवन को पूर्ववत बारावरदा ग्राम पंचायत के नाम से ही रखा जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पुराने पंचायत भवन को दूसरी पंचायत के नाम कर दिया गया तो बारावरदा गांव अपनी ऐतिहासिक पहचान और विरासत खो देगा। ज्ञापन पर एडवोकेट शिवराम गुर्जर, वार्ड पंच जयप्रकाश, उमा गुर्जर, लालचंद गुर्जर और लाल प्रजापत सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।0
0
Report
सिरसा में अर्जुन चौटाला ने बीजेपी, कांग्रेस और जेजेपी पर बड़ा हमला
Sirsa, Haryana:सिरसा: अर्जुन चौटाला का बीजेपी, कांग्रेस और जेजेपी पर बड़ा हमला, बोले- इन तीनों नेताओं की बातों पर गौर नहीं करता एंकर रीड हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने बीजेपी, कांग्रेस और जेजेपी के नेताओं पर तीखा हमला बोला है। सिरसा में मीडिया से बातचीत के दौरान अर्जुन चौटाला ने बीजेपी विधायक Ram कुमार गौतम, हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश और जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला को प्रदेश का सबसे झूठा व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि इन तीनों नेताओं की बातों पर वह ज्यादा गौर नहीं करते। वोल 1 अर्जुन चौटाला ने हरियाणा की बीजेपी सरकार के दो साल के कार्यकाल को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार को तीसरे कार्यकाल में नहीं देखना चाहती थी, लेकिन इसके बावजूद बीजेपी सत्ता में आई। चौटाला ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने पिछले कई सालों में ऐसी नीतियां लागू की हैं, जिनसे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वोल 2 उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जनता को जिन बुनियादी सुविधाओं और रोजगार की उम्मीद थी, उन पर सरकार खरी नहीं उतर पाई। अर्जुन चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश के कई जिलों में पहले के मुकाबले नशे का कारोबार भी बढ़ा है। उन्होंने सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा की जनता अब बदलाव चाहती है। वोल 3 वहीं, प्रदेश में बढ़ते नशे के मुद्दे पर युवा प्रदेश के भूपेंद्र सिंह राठी ने भी हरियाणा सरकार को घेरा। राठी ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे को खत्म करने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा। अगर सरकार वास्तव में नशे के खिलाफ गंभीर है तो फिर प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार क्यों बढ़ रहा है? वोल 4 राठी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब में नशा खत्म करने के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इन दावों को झूठा करार देते हुए कहा कि एक तरफ नशे के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद नशे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। वोल 5 भूपेंद्र सिंह राठी ने कहा कि अमित शाह ने चंडीगढ़ में भी नशा खत्म करने का दावा किया था, लेकिन हकीकत इससे अलग है। उनका आरोप है कि चंडीगढ़ में पिछले काफी समय से नशा आसानी से उपलब्ध हो रहा है। ऐसे में सरकार के दावों और जमीनी हालात के बीच बड़ा अंतर नजर आता है। वोल 6 राठी ने सवाल उठाया कि जब नशे के खिलाफ अभियान चलाने और करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहा तो आखिर इस अभियान का फायदा किसे मिल रहा है? उन्होंने सरकार से नशे के खिलाफ केवल बयानबाजी करने की बजाय ठोस कार्रवाई करने की मांग की। वोल 7 सिरसा में अर्जुन चौटाला और भूपेंद्र सिंह राठी के बयानों ने हरियाणा की सियासत में बीजेपी सरकार को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज कर दी है। जहां अर्जुन चौटाला ने सरकार के दो साल के कार्यकाल, बेरोजगारी और अपराध को लेकर सवाल उठाए, वहीं भूपेंद्र सिंह राठी ने प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है । बाइट अर्जुन चौटाला , विधायक , इनेलो। बाइट भूपेंद्र सिंह राठी , प्रदेश अध्यक्ष , इनेलो यूथ विंग।0
0
Report
Advertisement
श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में रेलवे पटरी ब्लास्ट मामला, मास्टरमाइंड महक दीप के खुलासे
श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर से बड़ी खबर रामसिंहपुर क्षेत्र में 50GB में रेलवे पटरी ब्लास्ट का मामला श्रीविजयनगर के एक होटल में रुके थे दोनों आरोपी मुख्य बाजार की दुकानों से खरीदा था सामान इंदिरा मार्केट की एक दुकान से खरीदा था पुराना मोबाइल जांच के लिए पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर पहुंची श्रीविजयनगर मास्टरमाइंड महक दीप ने जांच के दौरान किए कई बड़े खुलासें ब्लास्ट में उपयोग हुए सामान की खरीद बाजार से किए जाने की सूचना IPS नितिन चौधरी कर रहे हैं पूरे मामले की जांच0
0
Report
रोड शो में जेसीबी से बच्चे की मौत, CM योगी शोक जताएंगे
Gorakhpur, Uttar Pradesh:ROAD शो में शामिल एक जेसीबी ने तेज रफ्तार से एक परिवार के लिए काल बन गया। 14 वर्षीय आर्य वर्धन सिंह की मौत हो गई, जिसका हादसे के समय उनके बहन को स्कूटी से लेने के समय चपेट में आना बताया गया है। आर्य वर्धन सिंह चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के राजधानी गांव निवासी भाजपा नेता ओंकार सिंह का बेटा था। कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में एम्स थाना पुलिस ने जेसीबी चालक समेत नामजद और अज्ञात करीब 50-60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने जेसीबी वाहन संख्या UPS3ET6053 के अज्ञात चालक के अलावा साधू यादव, मनोज यादव, मृत्युंजय यादव, योगेश यादव और चन्द्र प्रकाश के नाम भी मुकदमे में शामिल किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे। क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने परिजनों से मिलकर उनका ढांढ़स बंधाया। घटना के कारण, रोड शो के दौरान भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस मामले की तफ्तीश करके वास्तविक वजह और जिम्मेदारी तय करेगी।0
0
Report
कमला नगर की 70 साल पुरानी इमारत के बेसमेंट हटाने से दहशत, निवासियों में डर
New Delhi, Delhi:देश की राजधानी दिल्ली में लगातार एक के बाद एक इमारत गिरने के हादसे से हड़कंप मचा हुआ है कहीं पर निर्माण नहीं इमारत गिर रही है तो कहीं पर जर्जर इमारतें या पुरानी हो चुकी है लगातार गिर रही है ऐसे में लोग दहशत में है ऐसा ही एक मामला कमला नगर में देखने को मिला है यहां पर 70 साल पुरानी इमारत में रेस्टोरेंट के लिए बेसमेंट बनाई गई है अब इस इमारत में रहने वाले ओर आसपास के रहने वाले लोग का आरोप है कि बेसमेंट बनते समय इसके पिलर ओर दीवारे हटा दिए गए है जिसकी वजह से बिल्डिंग कमजोर हो गई है अब इसमें रहने वाले लोग दहशत में है कि कभी भी इमारत गिर सकती है इमारत में दरारें भी आई हुई है कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई शायद लगता है कि प्रशासऩ ने इतने हादसे के बाद भी कोई सबक नहीं सिखा ओर अब फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है0
0
Report
Advertisement
भिंड में फाइनेंस रिकवरी एजेंटों की दबंगई: तीन भाइयों पर बेल्ट-लात से हमला, VIDEO वायरल
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में फाइनेंस रिकवरी एजेंटों की दबंगई! किस्त के पैसों के लिए तीन भाइयों को बीच बाजार बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल एंकर-भिंड में बाइक की फाइनेंस किस्त वसूलने के नाम पर कानून को ताक पर रखकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। यहां किस्त के पैसे नहीं मिलने पर चार लोगों ने बीच बाजार तीन सगे भाइयों को घेर लिया और फिर बेल्ट और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। हैरानी की बात यह है कि मारपीट शहर कोतवाली से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई। सड़क पर हो रही इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तस्वीरों में दिखाई दे रही यह गुंडागर्दी भिंड शहर के बीच बाजार की है। जहां मोटरसाइकिल की फाइनेंस किस्त को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।जानकारी के मुताबिक, सरोज नगर निवासी 21 वर्षीय अभिषेक धाकड़ बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने भाई सतेन्द्र और जितेन्द्र के साथ सब्जी खरीदने बाजार जा रहा था। इसी दौरान बाजपेई होटल के सामने चार लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।0
0
Report
बूंदी डिपो में मुफ्त यात्रा फर्जीवाड़े पर गंभीर आरोप, ऑडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप, ऑडियो वायरल छह महीने पुराने एडमिट कार्ड से बनाए जा रहे निशुल्क यात्रा के टिकट, 50 से 70 लाख रुपए की यात्रा संदेह के घेरे में, यातायात प्रबंधक ने लगाए गंभीर आरोप, चीफ मैनेजर ने किया खंडन बूंदी डिपो के परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क यात्रा योजना में बूंदी डिपो में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि छह महीने पहले हो चुकी भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड के आधार पर अब भी अभ्यर्थियों की मुफ्त यात्रा के टिकट बनाए जा रहे हैं। इस मामले में बूंदी डिपो के चीफ मैनेजर घनश्याम गौड़ और यातायात प्रबंधक प्रदीप कुमार के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिछले छह महीने में बूंदी डिपो की करीब 50 से 70 लाख रुपए की निशुल्क यात्राएं संदेह के घेरे में बताई जा रही हैं। पड़ताल में सामने आया कि एक ही रोल नंबर के एडमिट कार्ड पर अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग जिलों की यात्रा दर्शाई गई। रेलवे भर्ती परीक्षा 7 अगस्त 2025 को आयोजित हुई थी। आरोप है कि इसी परीक्षा के एडमिट कार्ड पर सुभाषचंद नाम के अभ्यर्थी की 15 अक्टूबर को बूंदी से झालावाड़ और 25 अक्टूबर को बूंदी से अजमेर तक निशुल्क यात्रा के टिकट बनाए गए। वहीं 23 अक्टूबर को कोटा डिपो की बस में धनेश्वर से कोटा तक छह मुफ्त टिकट मिले, जबकि उस दिन कोई परीक्षा नहीं थी。 ऑडियो में टिकट बनाने को लेकर बहस वायरल ऑडियो में चीफ मैनेजर घनश्याम गौड़ यातायात प्रबंधक से अभ्यर्थियों के टिकट बनाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। इस पर प्रदीप कुमार कथित तौर पर कहते हैं कि वे फर्जीवाड़ा नहीं कर सकते और लिखित आदेश मांगे। ऑडियो में 120 परीक्षार्थियों के टिकट बनाने और कम आय होने पर कार्रवाई की चेतावनी देने जैसी बातें भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। प्रदीप कुमार ने लगाए आरोप यातायात प्रबंधक प्रदीप कुमार ने वीडियो भेजकर आरोप लगाया कि वे कई बार अधिकारियों को पत्र लिखकर अनियमितताओं की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वे रोडवेज में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। चीफ मैनेजर ने किया खंडन चीफ मैनेजर घनश्याम गौड़ ने आरोपों को निराधार और द्वेषपूर्ण बताया। उनका कहना है कि 10, 29 और 30 अक्टूबर को निगम मुख्यालय और यातायात शाखा को नियमानुसार निशुल्क यात्रा का लाभ देने संबंधी निर्देश भेजे गए थे。 प्रदेशभर में पिछले एक साल में 57.22 लाख परीक्षार्थियों को करीब 77.96 करोड़ रुपए की निशुल्क यात्रा करवाई गई। अब पूरे मामले में टिकटों, एडमिट कार्ड और भुगतान रिकॉर्ड की जांच से ही वास्तविकता सामने आएगी। वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि भी जांच के बाद ही हो सकेगी。 बाइट : प्रदीप कुमार, यातायात मैनेजर बाइट : घनश्याम गौड़, चीफ मैनेजर0
0
Report
इटावा के जमीन विवाद में परिवारों के बीच भारी मारपीट, छह घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में जमीन विवाद में पारिवारिक दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए. पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया और कुछ माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है. पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दोनों पक्षों के 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के जुगारामऊ गांव में पुरानी चली आ रही जमीन विवाद के चलते यह घटना हुई. इस मारपीट में एक पक्ष के 4 लोग और दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल हुए. वीडियो भी सामने आया है.0
0
Report
Advertisement
