icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
476355
Dheeraj Kumar BalothiyaDheeraj Kumar BalothiyaFollow4 Oct 2024, 04:50 pm

श्योपुर में कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कहा कराहल नगर परिषद को बनाने के लिए CM ने कोई आदेश नहीं दिया

Karahal, Madhya Pradesh:

बीते दिनों विजयपुर विधानसभा की कराहल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आए और कराहल को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की थी। कांग्रेस ने भी पलट बार किया, कराहल पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कहा कि “मैं बहुत आभारी हूं कराहल की जनता का जिन्होंने BJP के झूठ को पकड़ लिया, जयवर्धन सिंह ने कहा BJP के जो मुख्यमंत्री होते हैं वह चुनाव आते हैं तो पर्यटक के रूप में आ जाते हैं पक्षी की तरह आते हैं बड़ी-बड़ी घोषणा करते हैं स्मार्ट सिटी बना देंगे डैम बना देंगे सड़क बना देंगे झूठे वादे करके उड़ जाते हैं।”

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टोंकड़ा के गुर्जर समाज ने दीपावली पर सदियों पुरानी श्राद्ध परंपरा निभाई

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के निकटवर्ती गांव टोंकड़ा में गुर्जर समाज की ओर से दीपावली पर्व पर पूर्वजों के स्मरण और श्राद्ध की सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने गांव स्थित तालाब पर एकत्रित होकर विधि-विधान से पूर्वजों का तर्पण किया और परिवार में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूर्वजों को भोग अर्पित कर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। परंपरा के अनुसार समाज के लोगों ने तालाब किनारे बेल पकड़कर पूर्वजों का स्मरण किया और परिवार में सुख-शांति बनाए रखने की कामना की। इसके बाद सभी ने भगवान श्री देवनारायण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। एडवोकेट राजेश गुर्जर ने बताया कि गुर्जर समाज सदियों से दीपावली पर श्राद्ध मनाने की परंपरा निभाता आ रहा है। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले समाजबंधु भी अपने गांव पहुंचकर इस परंपरा में भागीदारी निभाते हैं। आयोजन में हरदेव गुर्जर, श्रवण गुर्जर, विश्राम गुर्जर, रामदेव गुर्जर, श्योजीराम गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर, रामलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top