श्योपुर में बाढ़ के हालात, कोनदे की पुलिया पर खतरे के बावजूद लोग कर रहे पार
Salapura, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले में लगातार भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, और नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों को पार न करें। लेकिन वीरपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां वीरपुर थाने के पास कोनदे की पुलिया पर करीब 3 फीट ऊपर से पानी बह रहा है फिर भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पैदल पुलिया पार करते दिखे। एक बस चालक ने भी पानी के ऊपर से बस निकाल दी। वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी खड़ा नजर आ रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
