icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
476337
Dheeraj Kumar BalothiyaDheeraj Kumar BalothiyaFollow14 Oct 2024, 10:14 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सतना के डालीबाबा में चाकू हमला: दो गिरफ्तार, एक फरार

Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डालीबाबा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और जुलूस निकाला। जानकारी के मुताबिक, नजीराबाद निवासी फैसल उर्फ अजमल खान देर रात अपने दोस्त अदनान के साथ बाइक से पन्नीलाल चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान डालीबाबा चौक के पास पुरानी रंजिश को लेकर बेटू मंसूरी, विराट विंध्य और अंबिया ने कथित तौर पर उसका रास्ता रोक लिया। विवाद के दौरान फैसल की पीठ पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेटू मंसूरी और विराट विंध्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अंबिया फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और जुलूस निकाला।
0
0
Report

भैसड़ा कांड: पुरानी लेनदेन के विवाद में दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण जानलेवा हमले के दो आरोपियों को आजीवन कठोर कारावास, प्रत्येक पर 1.51 लाख रुपये जुर्माना पोकरण, जैसलमेर पोकरण के भैसड़ा गांव में पुरानी लेन-देन की बात को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्रमांक-2 डॉ. महेंद्र कुमार गोयल ने आरोपी इंद्राराम पुत्र शिवराम और रामाराम पुत्र शिवराम, निवासी भैसड़ा को दोषी मानते हुए यह फैसला सुनाया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों पर 1,51,500-1,51,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया। प्रकरण के अनुसार, 20 जुलाई 2019 को भैसड़ा निवासी अचलाराम पुत्र भीमाराम प्रजापत ने सांकड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि पुरानी लेन-देन की बात करने के बहाने इंद्राराम ने उसे अपने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर इंद्राराम, रामाराम और उनके अन्य साथियों ने कथित रूप से सरियों व कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। हमले में अचलाराम के सिर में गंभीर चोट आई तथा उसका हाथ और पैर टूट गए। उसकी हथेली पर भी चोट पहुंची। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से छुड़ाया और उपचार के लिए सांकड़ा लेकर गए। मामले में सांकड़ा पुलिस ने अनुसंधान के बाद आरोपी इंद्राराम और रामाराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के दौरान राज्य पक्ष की ओर से 18 गवाहों के बयान और 19 दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कठोर कारावास तथा प्रत्येक को 1,51,500 रुपये के जुर्माने से दंडित किया।
0
0
Report

शराब घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ चालान पेश

Begun, Rajasthan:शराब घोटाले में 182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान का मामला शराब घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ पूरक चालान पेश ईओडब्ल्यू-एसीबी ने विशेष न्यायालय में पेश किया चालान शासकीय शराब दुकानों के कर्मचारियों के नाम पर पांच एजेंसियों को 182.98 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान ओवरटाइम, बोनस और चार अतिरिक्त दिनों की राशि कर्मचारियों को दिए बिना भुगतान लेने का आरोप अरुणपति त्रिपाठी के कार्यकाल में एजेंसियों को 152.40 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान एजेंसियों से 28 से 32 करोड़ रुपये नकद कमीशन लेने के साक्ष्य मिलने का दावा कमीशन की रकम अनवर ढेबर तक पहुँचाने में त्रिपाठी की भूमिका होने का आरोप त्रिपाठी के हिस्से की अवैध रकम में से करीब तीन करोड़ रुपये ईडी ने किए जब्त ईगल हंटर और अलर्ट कमांडोज को 48.08 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान लंबित बिल पारित कराने के बदले 28.80 लाख रुपये कमीशन देने का मामला भी चालान में शामिल आंगड़िया नेटवर्क के जरिए मुंबई और हैदराबाद तक नकद रकम पहुँचाने के साक्ष्य अरुणपति त्रिपाठी न्यायिक अभिरक्षा में, बीआर लोहिया के खिलाफ फरारी में चालान पेश शराब घोटाले में इससे पहले 12 आरोपितों के खिलाफ पेश हो चुका है चालान
0
0
Report
Advertisement

राम वन गमन परिपथ: तीन चरणों में 31 स्थानों का विकास तय

Raipur, Chhattisgarh:राम वन गमन परिपथ का 3 चरणों में होगा विकास राम वन गमन परिपथ के पहले चरण में 10 स्थानों का होगा विकास पहले चरण में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर, रुद्री (धमतरी), शृंगी ऋषि-सप्तर्षि आश्रम, नगरी-सिहावा, खरौद, रामाराम और चिंतामीटर मंदिर (सुकमा), चंदन मिहीं रामगढ़ और सीता बेंगरा (सरगुजा), रामझरना (रायगढ़), विष्णु मंदिर, रामपुर-जुनवानी (कांकेर), चित्रकोट शिव मंदिर, सीतामढ़ी-हरचौका का हुआ चयन मामले में संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान राम वन गमन परिपथ के लिए शोध के आधार पर 31 स्थानों का चयन किया गया पहले चरण में 10 स्थानों को किया जायेगा विकसित इन स्थानों का विकास तीन साल में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी स्थानीय पर्यटकों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए आश्रय स्थल बनाए जाएंगे सत्संग भवन और सीता रसोई जैसी सुविधाएं भी विकसित करने की योजना पिछली सरकार के समय राम वन गमन परिपथ के जो काम अधूरे रह गए थे, उन्हें पूरा करने और पहले से निर्मित सुविधाओं का उपयोग सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा हरचौका और सीतामढ़ी के विकास पर भी काम होगा राज्योत्सव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा संभावित, स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा बड़ा मंच मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निमंत्रण पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्योत्सव में शामिल होने की स्वीकृति दी सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की थीम पर होगा राज्योत्सव स्थानीय कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता, जनता की मांग पर बाहर से भी बुलाए जाएंगे तीन कलाकार मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा- राज्योत्सव में आम जनता की सुविधाओं का रखा जा रहा विशेष ध्यान आने-जाने से लेकर आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर
0
0
Report
Advertisement

नोखा के दो भाइयों से 44.5 किलो गांजा गिरफ्तार, खरारी के पास पुलिस

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां नोखा थाना की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है तथा इन लोगों के पास से 44 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। जो 42 अलग-अलग पैकेट में रखे गए थे। बताया जाता है कि दो सगे भाई सुनील भारती तथा अजीत भारती को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी खरारी के पास सबसे हुई है। एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि बिक्रमगंज-सासाराम रोड पर खरारी पेट्रोलपंप के पास नाकाबंदी कर एक बोलेरो गाड़ी को रोका गया, जिसमें से 42 पैकेट में 44 किलो से अधिक गांजा मिला है पकड़ा गया दोनों सगा भाई नोखा के महापुर का रहने वाला है।
0
0
Report

हमारे नेता की मातृशोक: नेमरा में समूचा समाज एक साथ श्रद्धांजलि दे रहा है

Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति -- 334/2026 14 अक्टूबर 2026 नेमरा, रामगढ़ भावभीनी श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आज शोक और संवेदनाओं का माहौल रहा। मुख्यमंत्री की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों और प्रशासनिक महकमे के आला अधिकारियों का तांता लगा रहा। गांव पहुंचे सभी गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस अपार दु:ख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। मुलाकात करने वालों में विधायक श्री प्रदीप यादव, विधायक श्री जनार्दन पासवान, विधायक श्री मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री श्री बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद श्री घूरन राम, पूर्व सांसद श्री शैलेंद्र महतो, पूर्व सांसद श्री भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व सांसद श्री रविंद्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक श्री समरी लाल, पूर्व विधायक श्री अपर्णा सेनगुप्ता सहित अन्य गणमान्य शामिल थे। तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी विदाई। मुलाकात के दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दिवंगत रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए। सभी ने नम आंखों से उन्हें नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दु:खद घड़ी में मुख्यमंत्री एवं उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए पूरा प्रशासनिक और राजनीतिक अमला रामगढ़ स्थित नेमरा में नजर आया。
0
0
Report

सरकारी अस्पताल में सफाईकर्मी के हाथों इलाज? चौंकाने वाला सच सामने आया!

Kondagaon, Chhattisgarh:ये कोई झोलाछाप क्लिनिक नहीं, सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है! लेकिन यहां इंजेक्शन लगाने से लेकर ग्लूकोज चढ़ाने, दवाइयां बांटने और टांके लगाने तक का काम एक सफाईकर्मी करता है। जी मीडिया के कैमरे मे कैद महज 2500 रुपये महीने पर जीवन दीप समिति से रखे गए गणेश शोरी के इस खुलासे ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। न मेडिकल ऑफिसर, न पर्याप्त स्टाफ… और जिम्मेदारी 21 गांवों के मरीजों की! आखिर स्वास्थ्य विभाग कर क्या रहा है? सफाईकर्मी के भरोसे इलाज! कोंडागांव जिले के बयानार में स्वास्थ्य व्यवस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सिस्टम की निगरानी पर सवाल खड़े करती है। जी मीडिया के कैमरे मे जो कुछ हो रहा है उसे सफाईकर्मी गणेश शोरी भी कैमरे पर स्वीकार कर रहा है कि वह इंजेक्शन लगाने, ड्रिप चढ़ाने, दवाइयां देने और टांके लगाने तक का काम करता है। सवाल गणेश पर नहीं, उस व्यवस्था पर है जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के बीच मरीजों की सुरक्षा दांव पर नजर आ रही है। बाइट | गणेश कुमार शोरी, सफाईकर्मी “दो साल से सबकुछ संभाल रहा हूं। डिलीवरी छोड़कर इंजेक्शन लगाना, ड्रिप चढ़ाना, टांके लगाना सब करता हूं। जीवन दीप समिति से 2500 रुपये महीने मिलते हैं।” पैसे कम है मगर सम्मान मिलता है यही नहीं डॉक्टर ने भी मानी स्टाफ की कमी बयानार स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर, तीन स्टाफ नर्स, महिला आरएचओ, फार्मासिस्ट और ड्रेसर समेत सात पदों पर नियुक्ति की जरूरत बता रहे है बाइट -आयुर्वेदिक डॉक्टर प्रभजन पुरोहित लेकिन सवाल है—क्या कुछ काम सिखा देना प्रशिक्षित और अधिकृत स्वास्थ्यकर्मियों की कमी का विकल्प हो सकता है? मरीजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? वॉकथ्रू , जी मीडिया बात चित -गणेश शोरी सफाई कर्मी,डॉ प्रभजन पुरोहित आयोर्वेदिक डॉक्टर गांवों के मरीज सरकारी अस्पताल पहुंचते हैं, तो उन्हें सुरक्षित इलाज देने के लिए पर्याप्त प्रशिक्षित स्टाफ क्यों नहीं मिलता? और वर्षों से उठ रही मांगों पर कार्रवाई कब होगी? बाइट - डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, सीएमएचओ साहब कहते है ऐसा अभी तक हमारी जानकारी में नहीं है। गंभीर मामला है। जांच करवाएंगे, अगर ऐसा है तो नोटिस जारी किया जाएगा और व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। सीएमएचओ को जानकारी नहीं, तो निगरानी कौन कर रहा है? सीएमएचओ जांच का भरोसा दे रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि अगर स्वास्थ्य केंद्र में ऐसी स्थिति लंबे समय से है, तो विभाग की निगरानी व्यवस्था कहां थी? क्या नियमित निरीक्षण हुआ? रिक्त पदों पर नियुक्ति कब होगी? और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल क्या कदम उठाए जाएंगे? नक्सलवाद के साये से निकलते बस्तर में विकास की असली परीक्षा अब स्वास्थ्य व्यवस्था की है। सड़क और भवन से विकास पूरा नहीं होता। ग्रामीणों को डॉक्टर, नर्स और सुरक्षित उपचार भी चाहिए। 21 गांवों की सेहत का सवाल है। अब स्वास्थ्य विभाग को केवल जांच का आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर बदलाव दिखाना होगा। सवाल सफाईकर्मी पर नहीं, उस सिस्टम पर है जो मरीजों को सुरक्षित इलाज देने की अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में नाकाम नजर आ रहा है। जी मीडिया के लिए चंपेश जोशी की रिपोर्ट
0
0
Report
Advertisement

चंद्रपुर में 15-16 अक्टूबर को 70वां धम्मचक्र अनुप्रवर्तन: लाखों श्रद्धालुओं की तैयारी

Chandrapur, Chhattisgarh:चंद्रपूर में १५ और १६ अक्तोबर २०२६ को दीक्षाभूमी, चंद्रपूर में ७० वां धम्मचक्र अनुप्रवर्तन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल सोसायटी, चंद्रपूर और दीक्षाभूमी विहार विकास समिति, चंद्रपूर की संयुक्त पहल से हो रहा है। कार्यक्रम में श्रद्धेय भिक्खुसंघ व विभिन्न क्षेत्रों के नामवंत आचार्य भाग लेंगे। अस्थिधातूकलश दर्शन के लिए पवित्र अस्थिधातूकलश भी दीक्षाभूमी पर रखा जाएगा। पहले दिन शाम को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर अभिवादन और धम्मध्वजारोहण के साथ भव्य मिरवणा शुरू होगी, उसके बाद शाम को धम्मध्वजा एक कार्यक्रम होगा और रात में विशेष परिसंवाद रखा गया है। दूसरे दिन सुबह पुतल्‍यामं अभिवादन के बाद भव्य मिरवणूक दीक्षाभूमी की ओर प्रस्थान करेगी। दीक्षाभूमी पर परिसंवाद, सामूहिक बुद्धवंदना और धम्मप्रवचन होंगे, tandis शाम ५ बजे मुख्य समारंभ किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top