476332
DSP प्रमोद शाक्य ने बांगरोद गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
Vijaypur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के विजयपुर के बांगरोद गांव के निवासी डीएसपी प्रमोद शाक्य ने अपने गांव में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। DSP प्रमोद शाक्य ने समाज में जागरूकता फैलाने, मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने किसानों को परंपरागत खेती छोड़कर मिश्रित और जैविक खेती के लाभों से अवगत कराया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीरज कुमार: पुलिस इनकाउंटर में रामधनी यादव केस पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा
Patna, Bihar:रजनीश पटना Anchor सुल्तानगंज में हुई घटना और इसके बाद पुलिस इनकाउंटर में मारे गए रामधनी यादव के मामले को लेकर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन हर हाल में त्वरित कार्रवाई करेगी और गोली चलाने वाले को बक्सा नहीं जाएगा,नीरज कुमार से खास बातचीत की जी मीडिया संवाददाता रजनीश ने वन टू वन विद नीरज कुमार,जेडीयू एमएलसी0
0
Report
केदारनाथ यात्रा के लिए ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन सतर्क
Noida, Uttar Pradesh:ORANGE ALERT FOR KEDARNATH YATRA, ADMINISTRATION ON ALERT; VISUALS; NANDAN SINGH RAJWAR (DISTRICT DISASTER MANAGEMENT OFFICER) S/B0
0
Report
अमरोहा में गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण पर कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
Hasanpur, Meerut, Uttar Pradesh:अमरोहा:- में आज गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को लेकर उत्साह रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया, जिसके सजीव प्रसारण के लिए हसनपुर के मंगरौला में कार्यक्रम हुआ। Vo:-अमरोहा में मंगलवार को गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया गया। इसके तहत हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद अमरोहा की हसनपुर तहसील के ग्राम मंगरौला में भी लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। जिला प्रभारी मंत्री केपी मलिक, सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और विधायक राजीव तरारा कार्यक्रम में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि अमरोहा जिले में करीब 24 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। यह जिले के लगभग 25 गांवों से होकर निकलेगा। इस मौके पर हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और विधायक राजीव तरारा सांसद कंवर सिंह तंवर प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। व्यापारियों और किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। बाइट:- केपी मलिक, प्रभारी मंत्री0
0
Report
Advertisement
बेलेघाटा में मतदान तेज, कुणाल घोष बोले ममता दीदी का चौथा टर्म आसान
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): SECOND PHASE OF VOTING FOR WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2026, VOTING UNDERWAY/ TMC CANDIDATE FROM BELEGHATA ASSEMBLY CONSTITUENCY KUNAL GHOSH CASTS HIS VOTE/ VISUALS/ KUNAL GHOSH (TMC CANDIDATE FROM BELEGHATA ASSEMBLY CONSTITUENCY) S/B कोलकाता: बेलेघाटा से TMC उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा, 'जितना ज़्यादा मतदान होगा, ममता दीदी का चौथा टर्म उतना ही सफल होगा। ये लोग कुछ जगहों पर थोड़ी गड़बड़ी कर रहे हैं, लेकिन हर जगह हमारे एजेंट हैं... उन्हें(भाजपा) पता है कि वे बेलेघाटा में हारने वाले हैं, इसलिए वे पोलिंग स्टेशनों को धीमा कर रहे हैं। कुछ मशीनें खराब हैं, और एक ही लाइन बना दी गई है... बूथ-वाइज़ लाइनें होनी चाहिए...'0
0
Report
हरिद्वार के बहादराबाद में राजवीर हत्या: प्रेम संबंध और तलाक की विरोध ने उकसाया
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक की शादीशुदा बेटी से प्रेम संबंध रखने वाले आरोपी पंकज ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बेटी का तलाक करवाकर उससे शादी करना चाहता था, लेकिन पिता इसका विरोध कर रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने पहले दोस्ती का फायदा उठाया, फिर शराब पिलाने के बहाने खेत में ले जाकर हथौड़े से सिर पर वार कर राजवीर की हत्या कर दी। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, बाइक, मृतक का मोबाइल, पर्स और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह ब्लाइंड मर्डर केस प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विरोध के चलते अंजाम दिया गया। दोनों आरोपी सिडकुल की अलग-अलग कंपनियों में कार्यरत थे और मृतक से पहले से परिचित थे।0
0
Report
Labour Day से पहले नोएडा में 20 संवेदनशील सेक्टरों में फ्लैग मार्च, सुरक्षा बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh): Extensive flag march conducted in Noida zones ahead of Labour Day, 20 sectors identified as sensitive / visuals / Saad Mia Khan (DCP, Noida) s/b हाल ही में नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में श्रम संबंधी समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। मजदूर दिवस के मद्देनजर नोएडा जोन को 20 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। स्थानीय पुलिस, आरआरएफ, एसीपी और अन्य अधिकारियों की भागीदारी से संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है और ड्रोन निगरानी की जा रही है। मजदूरों के साथ निरंतर संवाद से उनकी संतुष्टि सुनिश्चित हुई है। बेहतर सामंजस्य के लिए सरकारी उपायों के साथ समन्वय स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फ्लैग मार्च और पुलिस बल की तैनाती सहित एहतियाती उपाय लागू किए जा रहे हैं। असामाजिक तत्वों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है और अन्य तत्वों की निरंतर निगरानी जारी है।0
0
Report
Advertisement
JDA प्रवर्तन: जयपुर 10 करोड़ से भूमि अतिक्रमण मुक्त; बस्सी में अवैध बिल्डिंग सील
Jaipur, Rajasthan:जयपुर -JDA प्रवर्तन शाखा की दो अलग अलग जोन में बड़ी कार्रवाई।DIG आनंद शर्मा के निर्देशन पर की गई बड़ी कार्रवाई। 10 करोड़ से अधिक की सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त। जोन -17 में दौलतपुरा बैनाड़ में चलाया JDA ने बुलडोजर। दुकाने व चार दीवारी कर के किया गया था सरकारी भूमि पर अतिक्रमण। DIG शर्मा के निर्देश बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त। दूसरी कार्रवाई में बस्सी में बनी अवैध बिल्डिंग को किया सील। JDA की बिना अनुमोदन के 2 मंजिला भवन में किया जा रहा व्यवसायिक कार्य। प्रवर्तन शाखा ने नोटिस देकर भवन को किया सील。0
0
Report
इंद्रपुरी लूट: चार गिरफ्तार, ₹70 लाख बरामद; सीसीटीवी से खुलासा
Delhi, Delhi:इंद्रपुरी में दिनदहाड़े 70 लाख की लूट का मामला पश्चिमी जिला के इंद्रपुरी इलाके में पुलिस ने सुलझा लिया है. चार आरोपियों मोहम्मद कैफ, ऋषि यादव, सौरभ और बच्चा विकास को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 53.40 लाख नकदी और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई. इंद्रपुरी थाने में शिकायत मिलने पर पता चला कि शिकायतकर्ता के दो कर्मचारी 70 लाख नकद लेकर जा रहे थे, तभी आरोपियों ने रोककर लूट लिया. नकदी की आवाजाही के बारे में विकास नाम के एक कर्मचारी ने लीक की थी, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची. CCTV फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कई दिनों की लगातार निगरानी के बाद चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया. इस अभियान में 53.40 लाख नकद और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक भी मिल गई.0
0
Report
23 वर्षीय युवक की धारदार हत्या: गांव में दहशत फैल गई
Panna, Madhya Pradesh:23 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, तालाब के पास पड़ा शव और मृतक की मोटरसाइकिल पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बम्होरी ग्राम में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धारदार हथियार से गोदकर युवक को मार दिया गया। घटना स्थल से मुआयना कर लौटे एसडीओपी राजीव भदौरिया ने बताया कि मृतक अनिल दहायत के शरीर में चोट के अनेक निशान हैं। पोस्टमार्टम करवाया गया है और कुछ घंटों में ही हम आरोपियों को पकड़ने में सफलता पा लेंगे。 इस हत्याकांड से दो बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है। गांव वालों ने बताया कि मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था。 वहीं पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच करके आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मौके पर डॉग स्क्वायर्ड और fsl टीम ने भी निरीक्षण किया है। राजीव भदौरिया sdop अब तक हत्यारों की जानकारी स्पष्ट नहीं0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पानी संकट, हजारों परिवार पेयजल के लिए बेहाल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाई राइज सोसायटी पंचशील ग्रीन 2 में जल संकट ने हजारों परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी है।बीते दो दिन से पानी की सप्लाई ठप होने के बाद हालात इतने बिगड़ गई है कि लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरसते नजर आ रहे है। टैंकरों के आगे लंबी कतारे लग गई है। लोग बाल्टियों और बोतले लेकर पानी भरने के लिए जूझते दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम में एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में बुनियादी सुविधाओं की पोल खोल कर रख दी है। भारी भरकम मेंटेनेंस चार्ज देने के बावजूद अगर लोगों को पानी जैसी मूलभूत सुविधाओ के लिए संघर्ष करना पड़े तो सवाल उठना लाजिमी है। निवासियों के मुताबिक मंगलवार देर रात से ही पानी की किल्लत सोसाइटी में मची हुई थी,बुधवार सुबह जब लोग उठे तो घरों के नलों में पानी नहीं था,बिना किसी पूर्व सूचना के पानी सप्लाई बंद होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई,ऑफिस जाने वालों को परेशानी हुई,स्कूल जाने वाले बच्चों के परिवारों में अपना तफरी मच गई और सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं व बुजर्गों को कौन झेलनी पड़ी। सोसाइटी निवासी ने बताया कि घंटे इंतजार के बाद भी मेंटेनेंस टीम की तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं मिला,जैसे-जैसे समय बीतता गया लोगों का गुस्सा बढ़ता गया और हजारों परिवार अपने अपने फ्लैट से नीचे उतर आए। सोसाइटी में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए प्रबंधन ने कुछ पानी के टैंकर मंगवाए लेकिन वह नाकाफी साबित हुए,टैंकर आते ही उनके आगे लंबी लाइन लग गई,कोई बाल्टी लेकर दौड़ रहा था तो कोई बोतल और ड्रम लेकर पानी भरने की जुगत में लगा हुआ था। कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें घंटो लाइन में लगना पड़ा जब जाकर कुछ पानी मिल पाया।कुछ लोगों ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में पानी संकट ने हालात और बदतर कर दिए हैं। वही,मेंटेनेंस टीम की तरफ से बताया गया कि वाटर सप्लाई की पाइप फट गई थी जिसकी वजह से दिक्कत हुई है उसे ठीक किया जा रहा है और आज पानी की सप्लाई ठीक हो जाएगी0
0
Report
दोपहर 12–4 बजे बाहर न निकलें: CMHO Ashok Patel की अपील
Ujjain, Madhya Pradesh:सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल की अपील—दोपहर 12 से 4 बजे तक घर में रहें, पानी और हल्के आहार का रखें ध्यान गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए चरक अस्पताल में 10 बेड अलग से आरक्षित किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जा सके。 उन्होंने बताया कि अस्पताल में दवाइयों और जरूरी संसाधनों का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। साथ ही स्वास्थ्य स्टाफ को ओआरएस सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है और ओपीडी स्तर पर भी सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। सीएमएचओ ने आम नागरिकों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। यदि बहुत जरूरी हो, तो ही धूप में निकलें और इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। उन्होंने सलाह दी कि लोग हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें, सिर और चेहरे को ढककर रखें। डॉ. पटेल ने कहा कि गर्मी के मौसम में फल, जूस और हल्के आहार का सेवन करना चाहिए और खाली पेट घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, जिले के प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। बाइट - सीएमएचओ डॉक्टर अशोक कुमार पटेल0
0
Report
मधुबनी गोलीकांड: मृतक के परिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Madhubani, Bihar:मधुबनी जिला निवासी कृष्णा भूषण कुमार की भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित कार्यालय में गोली मारकर हत्या हो गई। प्रशासनिक अधिकारी उनके आवास पर मौजूद थे। सरकार ने अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्णय लिया है और 25 लाख रुपये मुआवजे का निर्देश दिया गया है। कृष्ण भूषण कुमार सुल्तानगंज नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी के पदस्थ थे। अपराधियों ने कार्यालय में प्रवेश कर अंधाधुंध फायरिंग कर उन्हें गोली मार दी। मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के गदियानी मुहल्ले में उनका पैतृक आवास है। उनके शव पहुंचने पर परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर है। माता सीमा देवी और पिता रामचंद्र साह का निधन पहले हो चुका है। डीएम आनंद शर्मा और एसपी योगेन्द्र कुमार सहित अधिकारी उनके आवास पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। डीएम ने मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये का चेक दिया है। कहा गया है कि हर संभव सरकारी सहायता दी जाएगी। शव को राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। हजारों लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अंतिम संस्कार शाम 5 बजे किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
श्रेयसी सिंह ने नारी शक्ति वंदन बिल के लाभ बताए, कांग्रेस पर आरोप
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पहुंची बिहार सरकार के पूर्व खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।बाजितपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।पूर्व मंत्री नारी शक्ति वंदन विधेयक के विरोध में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले जाने वाले जन आक्रोश महिला पदयात्रा में शामिल होने पहुंची थी।इस दौरान पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार द्वारा लाने जाए वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक के पारित होने पर फायदे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस बिल का विपक्षी पार्टियों के द्वारा विरोध किए जाने पर कांग्रेस इंडी गठबंधन पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया । उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को बताया कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों नहीं चाहती कि देश की आधी आबादी को राजनीतिक लाभ मिल सके।इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि केंद्र और नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा स्पेशल सत्र चलाकर देश की आधी आबादी की महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत का लाभ देकर महिलाओं सशक्त बनाया जाना था लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों नहीं चाहती कि देश की महिलाएं आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि बिल आने से सिर्फ भाजपा और एनडीए को ही नहीं बल्कि देश की अन्य पार्टी और आम महिलाओं को इसका लाभ मिलता लेकिन विपक्षी पार्टी महिलाओं को सिर्फ मोहरा बनाती है और अपने राजनीतिक लाभ के लिए अपने दल और परिवार के महिलाओं को ही राजनीतिक लाभ देना चाहती है।वही ,भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी के निर्मम हत्या के सवाल पर कहा कि जिस तरह बिहार सरकार गुड गवर्नमेंट की तरह काम कर रही थी इसी तरह सम्राट चौधरी की सरकार भी गुड गवर्नमेंट और विधि व्यवस्था पर सख्ती करने का काम कर रही है ताकि अपराधी को बख्शा नहीं जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस पूरी तत्परता से काम करने की बात कही है。0
0
Report
हुगली, पश्चिम बंगाल: टीएमसी सांसद मिताली बाग व्हीलचेयर पर मतदान करती दिखीं
Noida, Uttar Pradesh:HOOGHLY (WEST BENGAL): TMC MP MITALI BAG CAST HER VOTE SITTING ON WHEELCHAIR0
0
Report
EC पूरी तरह नाकाम, भाजपा-टीएमसी के खेल से बंगाल की जनता भुगत रही है
Noida, Uttar Pradesh:हूगली: पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा, 'चुनाव आयोग पूरी तरह से नाकाम है, चुनाव आयोग सेंट्रल फोर्स, राज्य फोर्स, केंद्रीय कर्मचारियों, राज्य कर्मचारियों के साथ काम कर रही है। राज्य कर्मचारी TMC के पक्ष में काम कर रहे हैं और केंद्रीय कर्मचारी भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं इसलिए भाजपा और TMC ड्रामा कर रही है, नुकसान लोगों का हो रहा है... दोनों पार्टियों को चुनाव आयोग से फायदा हो रहा है, नुकसान अन्य पार्टियों को हो रहा है। 4 तारीख के बाद लोग बंगाल में एक नया अध्याय देखेंगे, बिना कांग्रेस के कोई सरकार नहीं बना पाएगा।'0
0
Report
Advertisement
