Back
लालघाटी हत्या: प्रेम प्रसंग के कारण दो गिरफ्तार
MJManoj Jain
Feb 06, 2026 18:31:09
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 4 फरवरी को नदी की पुलिया के नीचे मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह वारदात प्रेम प्रसंग और प्रतिशोध की भावना से जुड़ी हुई है, जिसे आरोपियों ने दुर्घटना का रूप देने की नाकाम कोशिश की थी।
मजदूरी के बहाने पत्नी को भगा ले गया था प्रेमी
पुलिस जांच में सामने आया कि राजेश मालवीय का मुख्य आरोपी रवि उर्फ रविंद्र मालवीय की पत्नी आरती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाद की शुरुआत 20 जनवरी को हुई, जब राजेश अपनी बहन के साथ मिलकर रविंद्र की पत्नी को मजदूरी दिलाने के बहाने गुजरात ले गया था। जब रविंद्र को अपनी पत्नी और राजेश के संबंधों के बारे में पता चला, तो उसने बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची।
शादी का झांसा देकर बुलाया और खेत में कर दी हत्या
साजिश के तहत आरोपी रविंद्र ने अपने दोस्त राहुल मालवीय के फोन से राजेश को संपर्क किया। उसने खुद को राजेश का भाई बताया और शादी कराने का भरोसा देकर उसे ग्राम टुंगनी बुलाया। 3 फरवरी की रात जब राजेश वहां पहुंचा, तो दोनों आरोपियों ने राजेश के साथ जमकर मारपीट की और उसकी हत्या कर दी।
हादसा बताने पुलिया से नीचे फेंका शव
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसे सडक हादसा दिखाने की कोशिश की। उन्होंने राजेश के शव और उसकी बाइक को राघवेल के पास लखुंदर नदी की पुलिया के नीचे फेंक दिया। 4 फरवरी को राजेश का शव मिलने के बाद उसके भाई सोनू मालवीय ने पुलिस को सूचना दी थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के हालातों ने पुलिस को शक हुआ कि यह मामला एक्सीडेंट का नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या का है।
फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रवि उर्फ रविंद्र की पहली शादी वर्ष 2016 में हुई थी, लेकिन कोई संतान न होने के कारण वह करीब चार माह पूर्व खंडवा निवासी आरती को अपने साथ लाया था और उससे विवाह कर लिया था।
आरती के साथ उसकी एक छोटी बच्ची भी है। विवाद तब गहराया जब मृतक राजेश मालवीय बीते माह की 20 तारीख को आरती को गुजरात ले गया और वहां उसके साथ फोटो खिंचवाए।
जब रविंद्र ने पत्नी से संपर्क करना चाहा, तो राजेश और उसकी बहन बात नहीं करने देते थे, जिस पर रविंद्र ने पुलिस शिकायत की धमकी दी। इसके बाद 24 जनवरी को वे शाजापुर लौटे, लेकिन 25 जनवरी को राजेश फिर आरती को लेकर देवास चला गया। अंततः जब रविंद्र अपनी पत्नी को गांव टुंगानी ले आया, तो राजेश उसे चिढ़ाने के लिए लगातार गुजरात में खिंचवाए गए फोटो व्हाट्सएप पर भेजने लगा, जिससे आक्रोशित होकर रविंद्र ने हत्या की साजिश रच डाली।
साइबर सेल और सीसीटीवी की मदद से पकड़ाए
लालघाटी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल, फिंगर प्रिंट टीम और साइबर सेल की मदद ली। कॉल डिटेल्स खंगालने और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस का शक रविंद्र और राहुल पर गहरा गया।हिरासत में लिए जाने के बाद जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस पूरे विवाद की जड़ शाजापुर का विजयनगर क्षेत्र था, जहां मृतक की बहन और आरोपी का परिवार पड़ोसी के तौर पर रहते थे।
बाईट- अर्जुन सिंह मुजाल्दे थाना प्रभारी लालघाटी शाजापुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 19:15:120
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 19:01:260
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 06, 2026 19:01:100
Report
दुर्ग में सीएम साय की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक संपन्न; 80 करोड़ बजट, आईटी प
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 06, 2026 19:00:190
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 06, 2026 18:46:570
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 06, 2026 18:46:320
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 18:46:180
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 06, 2026 18:46:030
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 06, 2026 18:45:490
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 06, 2026 18:45:420
Report