Back
इंदर सिंह परमार के बयान से बवाल, राम मोहन राय को दलाल कहा गया
MJManoj Jain
Nov 16, 2025 10:03:18
Shajapur, Madhya Pradesh
रिपोर्ट मनोज जैन शाजापुर
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आगर मालवा में शनिवार 15 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने संबोधन में राजा राममोहन राय को “अंग्रेजों का दलाल” कहा था। बयान सामने आते ही विवाद बढ़ा तो अगले ही दिन शाजापुर जिले के शुजालपुर में उन्होंने प्रेसवार्ता बुलाकर अपनी टिप्पणी को गलत बताया और कहा कि यह वाक्य फ्लो में निकल गया था।
पहले क्या कहा था?
आगर मालवा जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने आरोप लगाया था कि अंग्रेजी शासन मिशनरी स्कूलों के जरिए धर्मांतरण का कुचक्र चला रहा था। उनका कहना था कि इसी साजिश में कई लोग शामिल थे और राजा राममोहन राय भी अंग्रेजों के समर्थन वाली उसी श्रेणी में थे, इसलिए उनके भाषण के दौरान उन्होंने उन्हें “अंग्रेजों का दलाल” कह दिया।
मंत्री के अनुसार अंग्रेजों ने कई लोगों को फर्जी समाज सुधारक के रूप में पेश किया और धर्मांतरण को बढ़ावा देने वालों को आगे रखा।
अब क्या कहा?
शुजालपुर में रविवार को हुई प्रेसवार्ता में मंत्री ने कहा कि राजा राममोहन राय एक समाज सुधारक थे और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। उनका विवादित बयान फ्लो में बोला हुआ वाक्य था, जिसके लिए उन्हें दुख है। प्रायश्चित करता हूं।
मंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी ऐतिहासिक व्यक्तित्व का अपमान करना नहीं था।
‘धर्मांतरण के खिलाफ सबसे बड़ा संघर्ष बिरसा मुंडा का’
मंत्री ने कार्यक्रम में कहा था कि अंग्रेजों के दौर में मिशनरी स्कूल ही शिक्षा का साधन थे और वहीं धर्मांतरण की कोशिशें होती थीं। उनके अनुसार बिरसा मुंडा ने न केवल इन गतिविधियों का विरोध किया, बल्कि आदिवासी समाज की आस्था और पहचान को बचाने के लिए सबसे बड़ा संघर्ष किया।
पूर्व सरकारों पर इतिहास दबाने का आरोप
आगर में कार्यक्रम में परमार ने कहा था कि पूर्ववर्ती सरकारों ने असली आदिवासी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास दबाया, जबकि धर्मांतरण को आसान बनाने वालों को महान बताया गया।
बाइट इंदर सिंह परमार, उच्च शिक्षा मंत्री मप्र
165
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DGDeepak Goyal
FollowNov 16, 2025 11:50:050
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowNov 16, 2025 11:49:5216
Report
RSRanajoy Singha
FollowNov 16, 2025 11:49:1217
Report
19
Report
ADAnup Das
FollowNov 16, 2025 11:49:0119
Report
ADAnup Das
FollowNov 16, 2025 11:48:5015
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 16, 2025 11:48:3017
Report
16
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 16, 2025 11:48:2516
Report
IAImran Ajij
FollowNov 16, 2025 11:48:140
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 16, 2025 11:47:570
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 16, 2025 11:47:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 16, 2025 11:46:560
Report
SKSumit Kumar
FollowNov 16, 2025 11:46:390
Report