Back
शहडोल के एकलव्य आवासीय विद्यालय ने तीन साल में प्रदेश में टॉप कर दिखाया भविष्य
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Nov 23, 2025 04:33:18
Shahdol, Madhya Pradesh
एंकर-शहडोल जिले के लिए गौरव की बात है… जहां शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में एक नई इबारत लिखी जा रही है। जैतपुर के पास स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लगातार तीसरे वर्ष मध्य प्रदेश के सभी एकलव्य विद्यालयों में टॉप कर रहा है। आदिवासी और ग्रामीण अंचल के बच्चों को ऊंची उड़ान देने के उद्देश्य से स्थापित यह विद्यालय अब सफलता की मिसाल बन चुका है।
यह विद्यालय सिर्फ पढ़ाई का केंद्र नहीं… बल्कि प्रतिभाओं की नई पाठशाला बन चुका है। केंद्र सरकार ने आदिवासी और ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा और खेलकूद की सुविधाएं देने के लिए इस विद्यालय को स्थापित किया था। और आज यह उद्देश्य पूरी तरह सफल होता दिखाई दे रहा है।
पिछले तीन वर्षों से यह विद्यालय मध्य प्रदेश में सभी एकलव्य विद्यालयों में टॉप पर है जो शहडोल जिले के लिए गर्व का विषय है。
इस विद्यालय में इस समय 209 बालक और 241 बालिकाएं रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल, उत्तम भोजन व्यवस्था और सुरक्षित माहौल उपलब्ध है।
यहां बच्चे न केवल पढ़ाई में आगे बढ़ रहे हैं बल्कि खेलकूद में भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कई छात्राएं और छात्र राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं。
आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिला कभी शिक्षा से पिछड़ा माना जाता था, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में शहडोल का नाम प्रदेश में सम्मान के साथ लिया जाता है… और खेल के क्षेत्र में यहां के बच्चे अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपना परचम लहरा रहे हैं।
इस विकास में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।
विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग भी होती है। जिले के कलेक्टर डॉ. केदार सिंह समय-समय पर यहां निरीक्षण करते हैं ,जिससे बच्चों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित हो पाती हैं।
यह विद्यालय न केवल शिक्षा दे रहा है, बल्कि आदिवासी समाज के भविष्य को नई दिशा भी दे रहा है।
शिक्षा, खेल और अनुशासन तीनों क्षेत्रों में अव्वल प्रदर्शन करने वाला शहडोल का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय आज आदिवासी क्षेत्र के बच्चों के लिए नई उम्मीद और प्रेरणा का केंद्र बन चुका है। यह विकास की वो कहानी है… जो बताती है कि अवसर मिले तो प्रतिभा किसी भी क्षेत्र में चमककर सामने आती है।
शहडोल की यही उड़ान इसे नई ऊँचाइयों तक ले जा रही है।
127
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowNov 23, 2025 05:50:350
Report
OSONKAR SINGH
FollowNov 23, 2025 05:50:210
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 23, 2025 05:50:060
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowNov 23, 2025 05:49:5778
Report
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद: लूट की कोशिश करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद गिड़गिड़ाया बदमाश बोला मुझसे गलती हो गई आगे से नहीं करूंगा
61
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 23, 2025 05:49:3286
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 23, 2025 05:49:13113
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 23, 2025 05:48:5050
Report
102
Report
ASArvind Singh
FollowNov 23, 2025 05:48:3376
Report
VSVishnu Sharma1
FollowNov 23, 2025 05:48:0419
Report
WJWalmik Joshi
FollowNov 23, 2025 05:47:5295
Report
204
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 23, 2025 05:46:00118
Report