Back
शहडोल: पत्नी की प्रताड़ना से युवक ने आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज किया
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Jan 24, 2026 06:18:16
Shahdol, Madhya Pradesh
शहडोल जिले के जैतपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ पत्नी की कथित मानसिक प्रताड़ना से आहत एक युवक ने आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि आत्महत्या से कुछ घंटे पहले पत्नी ने युवक के खिलाफ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। अब पुलिस जांच में पत्नी की भूमिका सामने आने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले 34 वर्षीय रामनारायण कहार ने 12 जनवरी को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या से कुछ घंटे पहले ही पत्नी लक्ष्मी कहार ने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत जैतपुर थाने में दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि जब रामनारायण को यह पता चला कि उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, तो वह मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गया। इसी मानसिक दबाव और तनाव के चलते उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करती थी और अक्सर पति के खिलाफ थाने में शिकायत करती रहती थी। परिजनों का कहना है कि घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों के अनुसार रामनारायण का विवाह 2017 में धनपुरी निवासी लक्ष्मी कहार से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद दोनों अलग रहने लगे और तभी से विवाद लगातार चलता रहा। रामनारायण के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें सबसे छोटा महज 8 महीने का बताया जा रहा है। अब इस घटना के बाद बच्चों के भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जांच में यह सामने आया है कि मृतक लंबे समय से पत्नी की प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान था। जांच के आधार पर पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह मामला न सिर्फ एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि घरेलू विवादों में समय रहते काउंसलिंग और समाधान क्यों नहीं हो पाता। फौरन पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश में जुटी है और जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस आत्महत्या के पीछे जिम्मेदार कौन है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAbhishek Nirla
FollowJan 24, 2026 07:34:380
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 24, 2026 07:34:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 24, 2026 07:34:100
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowJan 24, 2026 07:33:590
Report
दुर्ग में कांग्रेस नेत्री ने कोर्ट स्टाफ के सामने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर, मकान खाली कराने पहुंची
0
Report
RKRavi Kant
FollowJan 24, 2026 07:32:58Noida, Uttar Pradesh:Owl reacts to its owner going from long hair to buzz cut
0
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowJan 24, 2026 07:32:490
Report
RKRavi Kant
FollowJan 24, 2026 07:32:36Noida, Uttar Pradesh:This artist has mastered the skill of camouflage
0
Report
KYKaniram yadav
FollowJan 24, 2026 07:32:240
Report
RIRamawatar Isran
FollowJan 24, 2026 07:31:540
Report
SLSanjay Lohani
FollowJan 24, 2026 07:31:280
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 24, 2026 07:31:040
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 24, 2026 07:30:500
Report
HSHarish Sharma2
FollowJan 24, 2026 07:30:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 24, 2026 07:30:120
Report