Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

उल्लू अपने मालिक के लंबे बालों से बॉज़ कट तक बदलाव पर प्रतिक्रिया देता है

RKRavi Kant
Jan 24, 2026 07:32:58
Noida, Uttar Pradesh
Owl reacts to its owner going from long hair to buzz cut
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Jan 24, 2026 09:04:21
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Jan 24, 2026 09:03:21
Aligarh, Uttar Pradesh:यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर करणी सेना का विरोध प्रदर्शन, काला कानून वापस लो के नारे लगाते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे करनी सेना केन्द्र सरकार के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन, स्वर्ण विरोधी कानून वापस लो के लगाए नारे, यूजीसी के तहत बनाए जा रहे कानून का करणी सेना के पदाधिकारियों ने किया विरोध, करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा सरकार दलित और सवर्णों के बीच खाई खोदने का काम कर रही है, सरकार ने अगर कानून वापस नहीं लिया तो पूरे देश के अंदर स्वर्ण समाज के लोग एकत्रित होकर सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे, करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान ने कहा अगर कानून लागू किया गया तो सरकार के खिलाफ दूसरा शाहीन बाग बना देंगे, राष्ट्रपति को संबोधित विज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा, अलीगढ़ जिला मुख्यालय पर किया गया करणी सेना के द्वारा विरोधप्रदर्शन, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Jan 24, 2026 09:03:07
Madhepura, Bihar:मधेपुरा–सहरसा एनएच-231 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों की घोर लापरवाही अब जानलेवा साबित हो रही है। सड़क पर सफेद पट्टी और डिवाइडर पर रेडियम संकेतक नहीं होने के कारण आए दिन भीषण दुर्घटनाएं हो रही है, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, वहीं स्थानीय स्तर पर मौतों की भी पुष्टि हो चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक आंख मूंदे बैठा है। गुरुवार की रात करीब 10 बजे मधेपुरा से सहरसा की ओर जा रहा एक 18 चक्का ट्रक मिठाई स्थित मां काली धर्म कांटा के पास सड़क के बीच बने अव्यवस्थित डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक डिवाइडर पर चढ़ते हुए आगे जाकर पुल से जा भिड़ा और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना प्रशासन की लापरवाही का एक और भयावह उदाहरण बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर सप्ताह में कम से कम दो बार दुर्घटना होना अब आम बात हो गई है। रात के अंधेरे में सड़क के दोनों किनारों पर सफेद पट्टी का अभाव और बीच सड़क पर बने डिवाइडर पर रेडियम या रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण वाहन चालकों को सड़क का सही अंदाजा नहीं मिल पाता। खासकर मिठाई क्षेत्र में डिवाइडर अचानक सामने आ जाता है और तेज रफ्तार वाहन सीधे उससे टकरा जाते हैं। आए दिन एंबुलेंस और पुलिस सायरन की आवाजें यहां के लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी हैं। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधि अशोक कुमार ने कहा कि एनएच-231 (पुराना नाम NH 107) पर बनाए गए डिवाइडर पर रेडियम पट्टी और संकेतक नहीं होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन NHAI के किसी भी अधिकारी ने अब तक इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने मांग की कि विभाग अविलंब सड़क सुरक्षा के सभी कार्य पूरे कराए, ताकि हादसों पर रोक लग सके। स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राहगीरों ने एक सुर में प्रशासन से मांग की है कि एनएच-231 (पुराना नाम NH 107) पर तत्काल सड़क सुरक्षा मानकों को लागू किया जाए। बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी और मौत का इंतजार कर रहा है, या फिर समय रहते जागकर इस राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित बनाएगा? जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक यह सड़क यूं ही ‘मौत का रास्ता’ बनी रहेगी।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Jan 24, 2026 09:02:50
Kishanganj, Bihar:किशनगंज शहर के ठीक सटे टेउसा पंचायत में ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से निर्मित पुल निर्माण में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिस पुल का निर्माण दोनों गांव को आपस में जोड़ने के लिए ... दोनों गांव के बीचों बीच बहने वाली रमजान नदी के ऊपर करना था उसका पुल निर्माण बीच खेत में कर दिया गया है, नदी के नीचे पानी नहीं बल्कि गोभी, आलू और मक्का की फसल की खेती हो रही है। इंजीनियर और ठीकेदार आपस में मिलीभगत कर सूखे खेत में पुल निर्माण कर पैसे एक बंदरवांट कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया है। आज ये पुल शोभा की वस्तु बनी हुई है। ग्रामीण इस पुल के रेलिंग में कपड़ा या फिर मक्का सुखाते हैं और बच्चों के लिए खेल का मैदान बन गया है। वही गांव में पुल निर्माण के बाबजूद ग्रामीण आज जान हथेली पर लेकर रमजान नदी पार करने पर मजबूर है क्योंकि इंजीनियर पुल को नदी में नहीं सूखे में निर्माण करवाया है। ग्रामीणों का मांग है कि दोनों गांव को जोड़ने के लिए नदी में पुल निर्माण कर दोषी इंजीनियर और ठीकेदार पर कार्रवाई कर राशि वसूला जाय।
0
comment0
Report
GPGYAN PRAKASH
Jan 24, 2026 09:02:21
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:पिछले कल हुई भारी बर्फबारी की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में कई सड़क और बिजली बंद पड़ी है। हालांकि, पीडब्लूडी और बिजली विभाग के कर्मचारी व्यवस्था को ठीक करने में जुटे हैं। उप मंडल कफोटा में भी पिछले 24 घंटे से बिजली गुल है। शनिवार को मौसम थोड़ा ठीक होते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी बर्फ के ऊपर और पोल पर चढ़ कर बिजली लाइन ठीक करने में जुट गए हैं। पिछले दिन हुई भारी बर्फबारी के बाद सिरमौर कप ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है सड़क, बिजली और पानी सप्लाई की व्यवस्थाएं ठप हो गई है। हालांकि प्रशासन और विभाग सड़कों को दुरुस्त करने बिजली सप्लाई को बहाल करने में जुट गया है। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार रात तक बिजली व्यवस्था बहाल हो जाएगी। कड़ाके की ठंड में बिजली के खम्बों पर चढ़ने कर्मचारियों को देखकर हर कोई दंग है। क्षेत्र के लोग विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साहस और कर्तव्यपरायणता की प्रशंसा कर रहे हैं। दरअसल, भारी बर्फबारी से क्षेत्र में कई जगह ट्रांसफार्मर गिर गए हैं और कई स्थानों पर बिजली की तारें टूट गई हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र में ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुए है। मगर, विद्युत विभाग के कर्मचारी इस स्थिति से निपटने के लिए जान जोखी में डालकर व्यवस्था को सुधारने में लगे हैं। कर्मचारियों को ऐसे काम करते देखा क्षेत्र वासियों में उम्मीद जगी है कि व्यवस्था जल्द ठीक हो पाएगी।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Jan 24, 2026 09:01:38
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ନିର୍ବାଚନ ମଣ୍ଡଳୀ ରାହାମା ଠାରେ ଆୟୋଜିତ ହେବ ‘ପାରାଦୀପ ଚମ୍ପିୟନ ଟ୍ରଫି' କ୍ରିକେଟ ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟ। ପାରାଦୀପ ବିଧାନସଭା ଅନ୍ତର୍ଗତ ୩୬ ପଞ୍ଚାୟତ ଓ ପାରାଦୀପ ପୌର ପରିଷଦର ୪ଟି ଟିମ୍ କୁ ନେଇ ପ୍ରଥମ आରମ୍ଭ ହେବ ଏହି 'ପାରାଦୀପ ଚମ୍ପିଅନ ଟ୍ରଫି ୨୦୨୬' । ୪୦ଟି ଟିମ୍ କୁ ନେଇ ଟେନିସ ବଲ୍ କ୍ରିକେଟ ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟ ଆଜିଠାରୁ ଆରମ୍ଭ ହେବ। ଏନେଇ ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟ ରେ ଭାଗ ନେଇଥିବା ସମସ୍ତ ଖେଳାଳୀ ମାନଙ୍କ ପାଇଁ ପାରାଦୀପ ଵିଧାୟକ ତଥା ଶୀଳ୍ପମନ୍ତ୍ରୀ ସମ୍ପଦ ସ୍ୱାଇଁ ଙ୍କ ଦ୍ବାରା ଜର୍ସି ଉନ୍ମୋଚନ ହୋଇଛି। ଏହି କ୍ରିକେଟ୍ ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟ ମାଧ୍ୟମରେ ପାରାଦୀପ ନିର୍ବାଚନ ମଣ୍ଡଳୀ ର ସଭି ଗ୍ରାମର ଯୁବ ଖେଳାଳୀମାନେ ନିଜ ନିଜର କ୍ଷ emitsତା ଓ କ୍ରୀଡା ପ୍ରତି ଆଗ୍ରହ ପ୍ରଦର୍ଶନ କରିବାର ସୁଯୋଗ ପାଇବେ। 4ଟିଟି ଗ୍ରାମରେ ଖାଲା ନାହିଁ, 40ଟି ଟିମ୍ ନେଇ ଇତିହାସ ରେକର୍ଡ ସୃଷ୍ଟି ହେବ।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Jan 24, 2026 09:01:22
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ଚମ୍ପିୟନ ଟ୍ରଫି' ର ଖେଳାଳୀଙ୍କ ପାଇଁ ଜର୍ସି ଉନ୍ମୋଚନ। ପାରାଦୀପ ନିର୍ବାଚନ ମଣ୍ଡଳୀ ରାହାମା ଠାରେ ଆୟୋଜିତ ‘ପାରାଦୀପ ଚମ୍ପିୟନ ଟ୍ରଫି’। ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ପାରାଦୀପ ବିଧାନସଭା ଅନ୍ତର୍ଗତ ୩୬ ପଞ୍ଚାୟତ ଓ ପାରାଦୀପ ପୌର ପରିଷଦର ୪ଟି ଟିମ୍ କୁ ନେଇ ଆରମ୍ଭ ହେବ ପାରାଦୀପ ଚମ୍ପିଅନ ଟ୍ରଫି ୨୦୨୬ ଟେନିସ ବଲ୍ କ୍ରିକେଟ ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟ। ଏନେଇ ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟ ରେ ଭାଗ ନେଇଥିବା ସମସ୍ତ ଖେଳାଳୀ ମାନଙ୍କ ପାଇଁ ପାରାଦୀପ ବିଧାୟକ ତଥା ଶୀଳ୍ପମନ୍ତ୍ରୀ ସମ୍ପଦ ସ୍ବାଇଁଙ୍କ ଦ୍ବାରା ଜର୍ସି ଉନ୍ମୋଚନ ହୋଇଛି। ଏହି ଜର୍ସି ର ଉନ୍ମୋଚନ କରିବା ସହିତ ପ୍ରତ୍ୟେକ ଟିମ୍ ର କ୍ୟାପଟେନ୍ ଏବଂ ଖେଳାଳୀ ମାନଙ୍କୁ ଜର୍ସି ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଛି। ଆସନ୍ତା ୨୪ତାରିଖ ରୁ ଫେବୃଆରୀ ୮ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଏହି ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟ ଚାଲିବ ବୋଲି ଆୟୋଜକ କମିଟି ପ୍ରକାଶ କରିଥିବା ବେଳେ ଗ୍ରାମାଞ୍ଚଳରୁ ଯୁବକ ମାନଙ୍କୁ ଏକତ୍ରିତ କରି କ୍ରୀଡା ର ବିକାଶ କରିବା ଓ ଗ୍ରାମାଞ୍ଚଳରେ ଲୁକାଇତ ଥିବା ଯୁବ ପ୍ରତିଭା ମାନେ ସେମାନଙ୍କ ର କ୍ରୀଡା ପ୍ତାତିତ କରିବା ରେ ଏହା ବେଶ୍ ସହାୟକ ହେବ। ୪୦ଟି ଟିମ୍ କୁ ନେଇ ଆୟୋଜିତ ଏହି କ୍ରିକେଟ ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟ ରାହାମା ସାରଳା ମହା ବିଦ୍ୟାଳୟ ଖେଳ ପଡିଆରେ ଆୟୋଜିତ ହେବ। ଏହି କ୍ରିକେଟ ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟ ମାଧ୍ୟମରେ ପାରାଦୀପ ନିର୍ବାଚନ ମଣ୍ଡଳୀ ର ବିଭିନ୍ନ ଗ୍ରାମର ଯୁବ ଖେଳାଳୀ ମାନେ ନିଜ ନିଜର ଦକ୍ଷତା ଓ କ୍ରୀଡା ପ୍ରତି ଆଗ୍ରହ ପ୍ରଦର୍ଶନ କରିବାର ସୁଯୋଗ ପାଇବେ ବୋଲି ସ୍ଥାନୀୟ ବିଧାୟକ ତଥା ଶୀଳ୍ପମନ୍ତ୍ରୀ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
Jan 24, 2026 08:54:55
0
comment0
Report
Jan 24, 2026 08:51:37
uttrapradesh, Uttar Pradesh:मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव गुलडिया के पास भाखड़ा नदी में शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह के समय नदी किनारे शव उतराता दिखाई देने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल इसकी सूचना मीरगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को भाखड़ा नदी से बाहर निकलवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, हालांकि शरीर पानी में रहने के कारण फूल गया था। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर यह शव भाखड़ा नदी में कहां से बहकर आया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत किसी अन्य स्थान पर हुई हो और शव पानी के बहाव के साथ यहां तक पहुंचा हो। वहीं यह भी जांच का विषय है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना भेज दी गई है। साथ ही विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी शव का मिलान कराया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, इंस्पेक्टर संजय तोमर तथा चौकी इंचार्ज जी सूरजपाल सिंह भी पहुंचे और मौके की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी।
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Jan 24, 2026 08:47:05
Patna, Bihar:पटना के सर्राफा बाजार बाकरगंज में सन्नाटा है। कभी जिन हाथों से रोज अंगूठियां, झुमके और कंगन आकार लेते थे, आज वही हाथ खाली हैं। कारण है सोना तो सोना चांदी की आसमान छूती कीमत। चांदी और सोने की चमक अब जेवर तराशने वाले कारीगर के जीवन मे नही है। 55 साल के नरेश शिल्पी ज्वेलर्स की दुकान के बाहर चुपचाप बैठे अपने औजारों को चमकाते रहते हैं। पिछले एक महीने में उनके हाथों में कभी कभार ही ग्राहक आते हैं और वो भी कभी पायल कटवाने तो कभी टेढ़े अंगूठी को सीधा कराने अब तो न कोई ऑर्डर और ना ही उनकी कारीगरी की तारीफ होती है। अब तो सैकड़ों कारीगरों ने पेशा बदल लिया कोई ऑटो ड्राइवर बन गया तो कोई चाय की दुकान चला रहा है। बाकरगंज सर्राफा मार्केट में 800 से अधिक ज्वेलरी की दुकानों पर लगभग 600 से अधिक कारीगर काम करते थे। मौजूदा समय में इनकी संख्या में 25 के आसपास राह गयी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top