Back
सतना: छह सरकारी स्कूलों में फर्जी बिल बनाकर 28 लाख की धोखाधड़ी
SLSanjay Lohani
Jan 24, 2026 07:31:28
Satna, Madhya Pradesh
सतना जिले में एक बड़ा मामला सामने आया। जहां पर शिक्षा के नाम पर विद्यालय भवनों के मरम्मत कार्य किए बिना ही संविदाकार ने बिल पास करवा करवाने के 28 लाख रुपए से अधिक की राशि का चूना लगाने को साजिश रच डाली। यह साजिश मरम्मत कार्य किए बिना ही बिल में 6 शासकीय विद्यालय के प्राचार्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर शुरू की गई। मरम्मत कार्यों की फाइल ने बिल प्राचार्यों के हस्ताक्षर संदिग्ध पाए जाने पर प्राचार्यों से बात की गई कि आपके विद्यालय में कार्य पूरे हो गए। तब खुली पूरी पोल और मामले पर शिक्षा विभाग ने पुलिस को सौंपा पत्र और अब संविदाकार के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज। वही जांच में जुटी पुलिस।
मध्यप्रदेश अजब है और सरकारी सिस्टम भी गजब हैं। इस सिस्टम को बात करे तो इसमें संविदाकार और शिक्षा विभाग की संदिग्ध भूमिका के साथ विभाग को 28 लाख 98 हजार 293 रुपए की राशि का गबन करने की पूरी साजिश की है। जानकारी के मुताबिक सतना के शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय शालाओं में मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर निकाला गया है। जिसमें सत्यव्रत कंस्ट्र्शन को सतना के 6 शासकीय विद्यालय में मरम्मत कार्य जैसे रंग/पेंट, के साथ सुधार कार्य टेंडर मिला था। जिसमें जिले की 6 शासकीय शाला खम्हरिया तिवरियान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरैया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक बगहा, कन्या हाईस्कूल माधवगढ़, हाईस्कूल मूढ़हा, हाईस्कूल सिजहटा है। जिनमें भवन मरम्मत, रंगाई-पुताई के पूरी तरह फर्जी बिल तैयार किए गए। प्रत्येक स्कूल के नाम करीब 5-5 लाख रुपये दर्शाकर भुगतान की फाइलें कंप्लीट की गई थी। जिसमें सत्यव्रत कंस्ट्रक्शन के मालिक सत्यव्रत तिवारी ने विद्यालय का फर्जी तरीके से मरम्मत कार्यों को बिल में दर्शा दिया। इतना ही संविदाकार सत्यव्रत तिवारी ने सभी विद्यालय के प्राचार्यों के हस्ताक्षर भी फर्जी कर लिया। और बिल भुगतान की फाइल को शिक्षा विभाग में जमा कर दिया। यह मामला जैसे ही जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचा तो प्राचार्यों के हस्ताक्षर संदिग्ध लगने पर विद्यालय के प्राचार्य से बात की गई और सभी कार्यों की जानकारी ली गई तो मामले का खुलासा हो गया। फिर क्या था यह जानकारी सामने आते सभी विद्यालय के कार्यों को चेक कराया गया। और चेक में यह सामने आया कि किसी भी शासकीय विद्यालय में मरम्मत कार्य नहीं किए गए। और बिल भुगतान के लिए फ़ाइल जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंच गई। अब इस मामले का खुलासा होते ही पूरे विभाग में हड़कम मच गया। आनन फानन में संविदाकार को तलब किया गया। लेकिन वह सामने नहीं आया तो शिक्षा विभाग द्वारा मामले की शिकायत पत्र के माध्यम से सिटी कोतवाली थाना पुलिस को सौंपी गई। और फिर पुलिस आरोपी सत्यव्रत कंस्ट्रक्शन के मालिक सत्यव्रत तिवारी के खिलाफ जालसाजी एवं धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है।
इस मामले पर सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ये सिटी कोतवाली थाना का मामला है जिसमें 6 शासकीय विद्यालय में मरम्मत कार्य के फर्जी देयक सत्यव्रत कंस्ट्रक्शन के सत्यव्रत तिवारी द्वारा लगाए गए। जब की विद्यालय में ऐसा निर्माण कार्य नहीं किया गया था। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी का पत्र प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPushpender Kumar
FollowJan 24, 2026 09:03:440
Report
MSManish Sharma
FollowJan 24, 2026 09:03:210
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowJan 24, 2026 09:03:070
Report
ASAmit Singh
FollowJan 24, 2026 09:02:500
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowJan 24, 2026 09:02:210
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowJan 24, 2026 09:01:380
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowJan 24, 2026 09:01:220
Report
रायपुर के नए पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाका
0
Report
0
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowJan 24, 2026 08:47:160
Report
PJPrashant Jha2
FollowJan 24, 2026 08:47:050
Report
SBSACHIN BIDLAAN
FollowJan 24, 2026 08:46:570
Report
FWFAROOQ WANI
FollowJan 24, 2026 08:46:460
Report
BSBALINDER SINGH
FollowJan 24, 2026 08:45:500
Report
0
Report