Back
चोट से उबरकर पूजा वस्त्रकार: WPL 2026 में RCB ने 85 लाख में खरीदा
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Nov 28, 2025 04:36:50
Shahdol, Madhya Pradesh
एंकर -पूजा वस्त्रकार… भारत की उस ऑलराउंडर का नाम… जिसने शहडोल की गलियों से उठकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई। कंधे की गंभीर चोट के कारण डेढ़ साल तक मैदान से दूर रहीं, लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई।
WPL 2026 की नीलामी में RCB ने पूजा वस्त्रकार को 85 लाख रुपये में खरीदा है।
कहानी सिर्फ इतनी नहीं यह है संघर्ष, चोट, जज़्बे और एक शानदार वापसी की कहानी।
वीओ01-भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज और दमदार ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार बीते डेढ़ साल से कंधे की चोट से जूझ रही थीं।
2024 के T20 वर्ल्ड कप के बाद लगी इस गंभीर चोट के कारण उन्हें लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ा। इलाज और रिहैब के चलते न सिर्फ मैच, बल्कि फ्रेंचाइज़ी और आधिकारिक गतिविधियों में भी हिस्सा नहीं ले सकीं… और इसी वजह से उन्हें WPL 2025 से बाहर बैठना पड़ा।
वर्तमान में पूजा बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रही हैं और लगातार फिटनेस पर काम कर रही हैं।
वीओ02-लंबे रिहैब और कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार पूजा को फिर से बड़ा मौका मिला।
WPL 2026 की मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पूजा पर भरोसा जताते हुए 85 लाख रुपये की बोली लगाई।
यह बोली सिर्फ एक करार नहीं, बल्कि पूजा की मेहनत, जज़्बे और संघर्ष को मिला बड़ा इनाम है।
वीओ03-25 सितंबर 1999 को शहडोल में जन्मीं पूजा वस्त्रकार सात भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं।
उनका क्रिकेट सफर घर की गली-कूचों से शुरू हुआ—जहाँ वे लड़कों के बीच खेलकर अपना हुनर निखारती थीं।
परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी, लेकिन स्थानीय कोच आशुतोष श्रीवास्तव ने उनके भविष्य को सँवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद पूजा ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और टेस्ट, वनडे और T20—तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
वीओ04-पूजा के अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़े बेहद प्रभावशाली हैं—
33 वनडे में 585 रन और 27 विकेट
72 T20I में 58 विकेट
5 टेस्ट में 15 विकेट
T20I में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 4/13
वनडे में 4/34
निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कई अहम पारियां खेलीं, जिनमें खासतौर पर 9वें नंबर पर बनाई गई 51 रनों की پारी ने उन्हें विश्व क्रिकेट में अलग पहचान दिलाई।
वीओ05-WPL 2023 में पूजा को मुंबई इंडियंस ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा था।
यह किसी भी मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ी के लिए ऐतिहासिक पल था।
अब एशियन गेम्स 2023 की बात करें—तो बांग्लादेश के खिलाफ पूजा का स्पेल भारत के लिए मैच बदलने वाला साबित हुआ।
उन्होंने शुरुआती ओवरों में ही 4 विकेट झटके और भारत को सीधे फाइनल तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
वीओ06-मुश्किल हालात, चोट का दर्द, डेढ़ साल की जद्दोजहद… और फिर शानदार वापसी।
पूजा वस्त्रकार की कहानी हर उस खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखता है।
RCB द्वारा 85 लाख की बोली यह साबित करती है कि असली प्रतिभा और मेहनत को कभी रोका नहीं जा सकता।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 28, 2025 04:36:000
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 28, 2025 04:34:280
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowNov 28, 2025 04:34:150
Report
ASAJEET SINGH
FollowNov 28, 2025 04:33:590
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 28, 2025 04:33:110
Report
RKRohit Kumar
FollowNov 28, 2025 04:31:480
Report
DPDharmendra Pathak
FollowNov 28, 2025 04:30:200
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowNov 28, 2025 04:20:5865
Report
ASAmit Singh
FollowNov 28, 2025 04:20:3376
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 28, 2025 04:19:38143
Report