Back
शहडोल में बिना परमिट-फिटनेस के बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपए चालान
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Dec 02, 2025 04:34:45
Shahdol, Madhya Pradesh
शहडोल में यात्री बसों के संचालन में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बिना परमिट… बिना फिटनेस… और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर बसें चलाई जा रही थीं। यातायात विभाग की चेकिंग में ये गंभीर अनियमितताएँ पकड़ में आईं, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।
वीओ01-शहडोल जिले में रीवा रोड पर जब यातायात विभाग ने बसों की चेकिंग शुरू की, तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। दादू एंड संस की बस एमपी 17 पी 1248 फिटनेस में फेल मिली। बस का इमरजेंसी एग्जिट विंडो तक नहीं खुल रहा था, जिसे ड्राइवर पाना यानी स्पैनर से खोलने की कोशिश करता नजर आया। यह साफ तौर पर यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ था। मौके पर कार्रवाई करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5 हजार रुपए का चालान बनाया गया।
वीओ02-इसी दौरान एक और बड़ा मामला सामने आया—कैपिटल बस एमपी 18 पी 0206 का। इस बस को ब्यौहारी से प्रयागराज के लिए केवल एक दिन का विशेष परमिट दिया गया था, लेकिन यह बस नियमों को दरकिनार कर शहडोल बस स्टैंड से स्टेज कैरिज परमिट की तरह चलती हुई मिली। बस के अंदर शहडोल से गोहपारू, खानौधी और जयसिंहनगर तक जाने वाले यात्री बैठे पाए गए, जबकि इन मार्गों पर संचालन का कोई परमिट मौजूद नहीं था।
बिना परमिट संचालन करते पाए जाने पर बस पर 10 हजार रुपए का चालान लगाया गया।
वीओ03-इन दोनों मामलों पर कार्रवाई यातायात सूबेदार प्रियंका शर्मा द्वारा की गई। लगातार सामने आ रही ऐसी लापरवाहियों ने बस मालिकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं परिवहन विभाग की निगरानी पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अब और सख्त अभियान की जरूरत महसू?s किया जा रहा है।
वीओ04-बिना फिटनेस, बिना परमिट और सुरक्षा मानकों की अनदेखी… यह सब मिलकर यात्रियों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। सवाल यह है कि क्या परिवहन विभाग जिम्मेदारी तय करेगा… और क्या बस मालिक नियमों का पालन करने को मजबूर होंगे? फिलहाल कार्रवाई जारी है… लेकिन सिस्टम में सुधार की जरूरत और भी बड़ी है।
बाइट 01-संजय जयसवाल (यातायात प्रभारी शहडोल)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WJWalmik Joshi
FollowDec 12, 2025 10:32:400
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 12, 2025 10:32:200
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 12, 2025 10:32:020
Report
MMManoj Mallia
FollowDec 12, 2025 10:31:440
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowDec 12, 2025 10:31:170
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowDec 12, 2025 10:30:420
Report
SSSUNIL SINGH
FollowDec 12, 2025 10:30:170
Report
Rampur Banwari Bila Ahatmali, Uttar Pradesh:बिजनौर के शहर नजीबाबाद में कुत्तों का आतंक एक ही दिन में कुत्तों ने शहर के 50 लोगों को काटकर जख्मी किया पीएससी नजीबाबाद के सरकारी डॉक्टर ने बताया कि शहर से लगभग 50लोग कुत्ते के काटे आए जिनमें कुछ लोगों को पागल कुत्तों ने काटा है सभी को फर्स्ट ट्रीटमेंट दे दिया है।
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 12, 2025 10:21:380
Report
KYKaniram yadav
FollowDec 12, 2025 10:21:250
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 12, 2025 10:21:110
Report