भैरुंदा में सड़क, बिजली, नाली की समस्या से परेशान ग्रामीण
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के गृह क्षेत्र में बिजली और सड़क की समस्याएं ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गई हैं। भैरुंदा तहसील के छिदगांव काछी ग्राम पंचायत में बिजली की कमी, खराब सड़कें और नालियों की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। स्कूली बच्चों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। गांव में मुख्य मार्ग पर लगातार जलभराव रहता है, जिससे बच्चों और ग्रामीणों को निकलने में परेशानी हो रही है। नालियों की कमी के कारण गंदा पानी सड़क पर भर जाता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा,15 नाम दर्ज और 40अज्ञात
Odera, Uttar Pradesh:हमीरपुर:- राठ में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा, उपनिरीक्षक सत्यम सिंह की तहरीर पर 14 नामजद सहित 30-40 लोगो पर दर्ज किया गया मुकदमा, बिना अनुमति जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने और पेट्रोल डालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का आरोप, काजीपुरा से जुलूस निकालकर चोपड़ा गेट के आगे मुख्य सड़क पर किया गया पुतला दहन, पुतला बुझाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक व दरोगा पवन चौधरी का हाथ झुलसने का पुलिस ने किया दावा, सपाइयो नें बीते दिन वोट चोरी के आरोप मे प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूका था पुतला, मानसिंह यादव, मेहराज राईन, दीपक यादव, मीरा यादव समेत 14 नामजद और 30 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज...!!
