Back
बांदा में सपा नेता की अवैध गुटका फैक्ट्री का भंडाफोड़!
Banda, Uttar Pradesh
रिपोर्ट- अतुल मिश्रा
सेंटर - बांदा
Anchor बांदा में पुलिस ने एक अवैध गुटका निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया है। यह अवैध गुटखा निर्माण का कार्य एक सपा नेता के घर पर चल रहा था। पुलिस nr भारी मात्रा में आवाज निर्मित गुटखा निर्माण सामग्री व 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं सपा नेता समेत 2 लोग फरार हैं
बांदा में समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी की अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस, खाद्य सुरक्षा विभाग और जीएसटी टीम ने शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में छापेमारी कर इस अवैध गुटखा फैक्ट्री का पर्दापाश किया है। यह अवैध गुटखा फैक्ट्री समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता उर्फ राजा की है। हालांकि छापेमारी से पहले सपा नेता घर से फरार हो गया है।छापेमारी के दौरान मौके से गुटखा बनाने की 3 मशीन, तराजू, 269 किलो सुपाड़ी, 160 किलो तम्बाकू, 191 किलो नकली गुटका, 892 किलो गुटका ब्राण्ड रैपर सहित कच्चा माल और अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने बरामद सामग्री की कागजी कार्रवाई पूरी कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, छापेमारी से पहले सपा नेता समेत एक अन्य आरोपी घर से फरार हो गए। मौके पर कई मजदूर मिले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के गायत्री नगर मोहल्ले का रहने वाला प्रमोद गुप्ता उर्फ राजा नाम का व्यक्ति टीन शेड के नीचे अवैध रूप से गुटखा फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर फैक्ट्री पकड़ी है। दो अभियुक्त मौके से फरार हो गए हैं।जबकि दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है।जब सपा नेता से अधिक जानकारी और स्पष्टीकरण के लिए फोन किया गया तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला है। वर्तमान में जिला मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी है राजा गुप्ता। आपको बता दें कि पूर्व में भी राजा गुप्ता के यहां कोविड काल के दौरान भी अवैध गुटका फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी है। फिलहाल सपा नेता सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
बाइट- शिवराज (एडिशनल एसपी)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement