Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sehore466446

सेमरी के पास सड़क किनारे दिखा शेर, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत

Aug 09, 2024 10:21:47
Rehti, Madhya Pradesh

रेहटी तहसील के सेमरी गांव के पास सड़क किनारे एक शेर दिखाई दिया जिसका वीडियो एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। प्रदीप पटेरिया जो मालीबाया के निवासी हैं भोपाल से लौटते समय इस शेर को देखकर वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। वीडियो में शेर को सड़क किनारे बैठे देखा जा सकता है जबकि पास से मोटरसाइकिलें गुजर रही हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAKapil Agarwal
Mar 23, 2026 04:22:31
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 23, 2026 04:22:12
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में दो रुपये के लेनदेन पर ढाबा संचालक ने परिवार पर हमला। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल चौराहे का है। यहाँ हिस्ट्रीशीटर शिवा सोनकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्नाव से अपने मरीजन को देखने अस्पताल आए लोगों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि शिवा सोनकर और उसके साथियों ने ढाबे पर केवल दो रुपये के लिये युवक, उसके पिता और दो महिलाओं को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला hospital में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक अपने मामा को देखने अस्पताल आया था। तभी यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 23, 2026 04:21:53
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़(कोटपूतली) क्षेत्र के हमीरपुर रोड स्थित मीरनगर में एक बालक के अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीरनगर में एक बालक खेल रहा था. उसी दौरान एक संदिग्ध युवक वहां पहुंचा. उसने जेब से रुमाल निकालकर उस पर कोई स्प्रे किया और अचानक बालक की ओर बढ़ने लगा. बालक घबरा गया और तुरंत भागकर अपने घर पहुंचा, जहां उसने परिजनों को पूरी घटना बताई. परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक संदिग्ध युवक फरार हो चुका था. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बालक व परिजनों से पूछताछ की और CCTV फुटेज खंगाली गई, जिसमें संदिग्ध युवक की तस्वीर कैद हुई है. पुलिस फुटेज के आधार पर युवक की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है.
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 23, 2026 04:21:38
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर कांवट कस्बे में ज्वेलर्स के साथ लूट का मामला पुलिस प्रशासन के खिलाफ आमजन का फूटा गुस्सा मशाल जुलूस निकालकर जताया आक्रोश आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा गुस्सा विधायक के खिलाफ भी सड़क पर उतरे कस्बेवासी कांग्रेस नेता हरिश काजला व यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी भी जुलूस में हुए शामिल कांवट कस्बे में एक सप्ताह पूर्व ज्वेलर्स के साथ हुई लूट की वारदात के मामले में आरोपियों का अभी तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। घटना के विरोध में कस्बेवासियों व पीड़ित व्यापारी के साथ ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। वारदात को करीब एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन के हाथ खाली है। घटना के विरोध में कस्बे वासियों का गुस्सा फूट पड़ा और धरना दे रहे लोगों ने स्थानीय कांग्रेस नेता हरीश काजल के नेतृत्व में मसाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 23, 2026 04:20:53
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Mar 23, 2026 04:20:28
Mansurwal Dona, Punjab:कपूरथला में विरासती मेला 2026 का समापन, अव्यवस्थाओं ने डाला रंग में भंग --- तीन दिवसीय मेले का हुआ समापन कपूरथला में पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित विरासती मेला 2026 का आज समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन अंतिम दिन कुछ अव्यवस्थाओं ने पूरे आयोजन पर सवाल खड़े कर दिए। --- बदइंतजामी बनी चर्चा का विषय मेले के अंतिम दिन प्रशासनिक अव्यवस्थाएं चर्चा का केंद्र रहीं। आम लोगों के साथ-साथ मेले को कवर करने पहुंचे प्रेस और मीडिया कर्मियों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों द्वारा सख्ती से बात करना, मीडिया के प्रति असहज व्यवहार और उचित व्यवस्था का अभाव प्रमुख शिकायतों में शामिल रहा। --- मीडिया के साथ हुआ भेदभाव का आरोप मीडिया कर्मियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा दर्जा चार कर्मचारियों को प्राथमिकता दी गई, जबकि मीडिया प्रतिनिधियों और उनके परिवारों को पंडाल से पीछे भेज दिया गया। इससे पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिली। --- आवागमन और प्रबंधन में कमी मेले में आने-जाने की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं रही। इसके अलावा सिविल और पुलिस प्रशासन के बीच तालमेल की कमी भी साफ नजर आई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। --- राजनीतिक नेताओं ने भी जताई नाराजगी मेले में पहुंचे कई राजनीतिक नेताओं ने भी इन अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने माना कि इस तरह की स्थिति नहीं होनी चाहिए थी और इसके लिए खेद भी प्रकट किया। --- डिप्टी कमिश्नर ने जताई निराशा जिले के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि उन्हें इस तरह की घटनाओं की जानकारी नहीं थी, लेकिन अब मामला सामने आने के बाद वे निराश हैं। उन्होंने इस पूरी व्यवस्था को लेकर खेद व्यक्त किया। --- पत्रकारों में रोष, सम्मान की उठी मांग दूसरी ओर, अपमानित महसूस कर रहे पत्रकारों ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ा रोष जताया और भविष्य में मीडिया के साथ सम्मानजनक व्यवहार की मांग की। --- कंवर ग्रेवाल की प्रस्तुति भी रही फीकी अंतिम दिन पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल की शानदार गायकी का कार्यक्रम भी इन विवादों के चलते फीका पड़ गया। दर्शकों का ध्यान जहां कार्यक्रम पर होना चाहिए था, वहीं अव्यवस्थाओं ने पूरे माहौल को प्रभावित कर दिया।
0
comment0
Report
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Mar 23, 2026 04:18:48
kumbh nagar, Uttar Pradesh:कोतवाली नगर पुलिस व SOG/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही के मुठभेड़ में एक अंतर्जनपदीय पशु चोर गोली लगने से घायल सहित पांच गिरफ्तार गोंडा। केशवपुर पहाड़वा रेलवे क्रासिंग के पास मुठभेड़ के दौरान 05 शाकिर अंतर्जनपदीय पशु चोर समीर उर्फ लल्लन, तुशाल उर्फ तुफैल. भूपेंद्र यादव उर्फ भूपत,मैनुद्दीन,नयाब को गिरफ्तार कर उनके क़ब्ज़े व निशानदेही से एक अवैध असलहा मय एक जिन्दा व खोखा कारतूस, 01 अदद चार पहिया वाहन, चोरी हुई एक भैंस, एक पाड़ा व 17,000/- नकद बरामद किया गया। जनपद में लगातार पशु चोरी की घटनाएं प्रकाश में आ रही थीं। उक्त घटनाओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए घटनाओं के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया। केशवपुर पहाड़वा रेलवे क्रासिंग के पास पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें पशु चोरों द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गयी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त समीर उर्फ लल्लन के पैर में गोली लगी जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया।
0
comment0
Report
HCHEMANT CHAPUDE
Mar 23, 2026 04:17:43
Shirur, Maharashtra:पुणे नाशिक महामार्गावरील मंचर येथे खाजगी ट्रॅव्हल बस आणि फोर व्हीलर कारची समोरासमोर धडक होऊन भीषण अपघात झालाय, या अपघातात एकाच कुटुंबातील तीन जणांचा जागीच मृत्यू झालाय तर दोघांचे प्राण वाचलेत. नाशिककडून पुण्याच्या दिशेने येणाऱ्या फोर व्हीलर कार चालकाचा ताबा सुटून कार लेन ओलांडून पुण्यासाठी पुण्याकडून नाशिकच्या दिशेने चाललेल्या खाजगी ड्रायव्हर बसच्या खाली आली. या भीषण अपघातात पती-पत्नी आणि आई या तिघांचा जागीच मृत्यू झालाय तर एक मुलगा आणि मुलगी यांचा जीव वाचला असून त्यांची प्रकृती गंभीर असून रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत. या अपघातात पती मल्लिकार्जुन आंबेगावें पत्नी आरती आंबेगावें आई लता तुपलोंढे या तिघांचा जागीच मृत्यू झालाय तर दोन मुलांचा जीव वाचलाय.
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 23, 2026 04:17:21
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क मामले में हुआ बड़ा खुलासा。 इस जासूसी नेटवर्क में गिरफ्तार मीरा नाम की महिला मथुरा में सिर्फ दिखावे के लिए चलाती थी ई-रिक्शा。 ई रिक्शा की आड़ में उसका नाता था अवैध हथियारों की तस्करी से गैंगस्टर से लेकर छोटे बदमाशों तक मीरा की पकड़ थी। पिछले साल भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी की थी। कई अवैध हथियारों के डीलरों से सीधा संपर्क था मीरा का जासूसी नेटवर्क में मीरा उस ग्रुप में नजर आई जिसमें पाकिस्तानी हैंडलर सीधा बातचीत करता था。 पुलिस की लिस्ट में सप्लाई नेटवर्क पर मीरा का नाम टॉप पर था। आरोपी मीरा जासूसी के इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की माध्यम थी। मीरा से एजेंसियां और पुलिस पूछताछ कर रही है。
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 23, 2026 04:17:00
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। अवैध शराब बेचने के शक में भीड़ के इकट्ठा होकर घर में घुसकर मां बेटे के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही ... मारपीट , तोड़फोड़ और हंगामा करने के आरोप में 4 महिलाओं समेत 9 लोगों के खिलाफ नामजद कई अज्ञात के खिलाफ गम्भीर धाराओं में FIR दर्ज ... आरोपियों पर भीड़ के साथ घर में घुसकर मां बेटे के साथ मारपीट ,घर में तोड़फोड़ ,हंगामा कर गाली गलौज के आरोप । आरोपियों ने इलाके की महिलाओं और अन्य लोगों की भीड़ को इकट्ठा कर अवैध शराब बेचे जाने के शक में भीड़ के साथ एक घर पर धावा बोल घर में मौजूद महिला रजनी और उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट और घर में तोड़फोड़ की थी .. भीड़ ने घर में अवैध शराब की तलाश में घर की तलाशी भी ली थी ..तलाशी में घर में नहीं मिली थी अवैध शराब .. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और उसके बेटे को भीड़ के चंगुल से बमुश्किल बचाया था .. भीड़ ने थाने में भी जमकर की थी नारेवाजी .. काटा था हंगामा । आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दविश दी .. चंदोसी थाना इलाके के चुन्नी मोहल्ले का मामला।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top