Back
UGC कानून वापसी की मांग पर सतना में बंद का मिला-जुला असर
SLSanjay Lohani
Feb 01, 2026 11:36:35
Satna, Madhya Pradesh
सतना। यूजीसी कानून को वापस लिये जाने की मांग को लेकर सर्व समाज द्वारा रविवार को बंद का आह्वान किया गया, जिसका शहर में मिला-जुला असर देखने को मिला। दोपहर के समय आंदोलनकारियों ने शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानों को बंद कराया। बंद के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों ने पन्नीलाल चौक, बिहारी चौक, स्टेशन रोड और आसपास के व्यापारिक क्षेत्रों में रैली निकालकर व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। कई स्थानों पर दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं, जबकि कुछ क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां भी जारी रहीं। बंद के कारण बाजार में आवाजाही और खरीदारी पर आंशिक असर देखा गया। स्थिति को नियंत्रित रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल को प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया था। पुलिस टीम लगातार गश्त करती रही और आंदोलनकारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। आंदोलन में शामिल लोगों ने यूजीसी से संबंधित प्रावधानों को वापस लेने की मांग दोहराई और इसे आम लोगों तथा शिक्षा व्यवस्था के हित में बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आगे और व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। कुल मिलाकर बंद का असर शहर में आंशिक रूप से सफल रहा, जबकि कई इलाकों में सामान्य जनजीवन चलता रहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowFeb 17, 2026 23:19:540
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 17, 2026 23:19:390
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 17, 2026 23:19:120
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 17, 2026 23:19:010
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 23:18:500
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 23:18:350
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:18:160
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:17:500
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:17:300
Report
SKSudarshan Khillare
FollowFeb 17, 2026 23:17:100
Report
KKKARAN KHURANA
FollowFeb 17, 2026 23:16:580
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 17, 2026 23:16:450
Report
ALArup Laha
FollowFeb 17, 2026 23:16:340
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowFeb 17, 2026 23:16:200
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 23:16:080
Report