Back
चित्रकूट के विकास के लिये 2800 करोड़ निर्माण अगले वर्ष अप्रैल तक पूरे होंगे: CM
SLSanjay Lohani
Oct 19, 2025 14:19:36
Satna, Madhya Pradesh
सतना। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने यहां आरोग्यम में शांति एवं प्रबुद्ध जनों से चित्रकूट के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि चित्रकूट के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए इसका विकास किया जाएगा। चित्रकूट में बड़े निर्माण कार्यों की आवश्यकता नहीं है। मंदाकिनी नदी स्वच्छ और सदानीरा बनी रहे, भगवान कामतानाथ के सुगमता से दर्शन हो सके और भक्तों को सरलता से भोजन प्रसाद मिल सके, ऐसे निर्माण कार्य किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट को धार्मिक पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन का केंद्र बनायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट में विकास के लिए 163 स्थानों पर लोगों ने स्वेच्छा से अपने भवन तोड़कर जमीन उपलब्ध कराई हैं। यह बहुत सराहनीय पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चित्रकूट के विकास के लिए जारी 2800 करोड रूपये के निर्माण कार्य अगले वर्ष अप्रैल माह तक पूरे हो जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस से कहा कि संतो, प्रबुद्ध और आमजनता से चित्रकूट के विकास के लिए सुझाव प्राप्त कर उसके अनुरूप कार्य योजना तैयार करें। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खडेलवाल, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चित्रकूट प्रवास के दौरान दीपावली मेला के अवसर पर आरोग्य धाम में मां मंदाकिनी के पंचवटी घाट पर दीपदान किया। उन्होंने प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना के साथ दीपावली की शुभकामनायें दी।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर, डॉ दिनेश गुप्ता, दिनेश हॉस्पिटल की तरफ से समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, भैया दूज गोवर्धन पूजा व गुरु नानक जयंती की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं।
0
Report
0
Report
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर, डॉ सुखदेव सिंह चंदी, चंदी हॉस्पिटल की तरफ से समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली,गोवर्धन पूजा ब गुरु नानक जयंती की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं।
0
Report
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowOct 19, 2025 17:51:480
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 19, 2025 17:51:360
Report
RZRajnish zee
FollowOct 19, 2025 17:51:170
Report
RZRajnish zee
FollowOct 19, 2025 17:51:080
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowOct 19, 2025 17:51:020
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 19, 2025 17:50:520
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowOct 19, 2025 17:50:400
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowOct 19, 2025 17:50:290
Report
RSRavi sharma
FollowOct 19, 2025 17:50:200
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowOct 19, 2025 17:49:472
Report
ASArvind Singh
FollowOct 19, 2025 17:49:332
Report