Sagar- ग्राम जूना में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव हुए शामिल
Rehli, Madhya Pradesh:जलसंरक्षण एवं जलसंग्रहण के मकसद से रहली की 12 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास 2.0 के तहत विभिन्न कार्य किए जा रहे है साथ ही लोगो को पानी बचाने,पानी को रोकने एवं पानी की बचत करने के बारे में जगरूप किया जा रहा है।वाटरशेड योजना के प्रचार प्रसार के मकसद से सोमवार को भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडर की 134 वी जयंती के अवसर पर समीपस्थ ग्राम जूना में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक पँ गोपाल भार्गव ने ग्राम जूना में 37 लाख 68 हजार रुपए की लागत से निर्मित कस्टम हायरिंग सेंटर सहित अन्य निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया साथ ही चयनित समूहों की महिलाओं का हितलाभ का वितरण किया गया तथा वाटरशेड यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाईहमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
