Back
नाबालिगों के विरोध पर पार्षद के घर मनचलों ने मचाया उत्पात, सीसीटीवी में कैद
MDMahendra Dubey
Mar 03, 2026 11:00:30
Sagar, Madhya Pradesh
मनचलों की हिमाकत, नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पार्षद के घर मनचलों ने मचाया उत्पात.. वारदात सीसीटीवी में कैद.. इसके बाद एक ऐसी घटना सामने आई है जो खासी चिंता में डालने वाली है। अबकी बार मनचलों ने जो हरकत की है वो देखने लायक है और ये हरकत किसी आम आदमी के साथ नहीं बल्कि नगर निगम के एक पार्षद के साथ हुई है। पार्षद का कुसूर सिर्फ इतना है कि वो अपने वार्ड की नाबालिग लड़कियों के पक्ष में खड़े हुए गलत का विरोध किया और इस विरोध से नाराज मनचलों ने पार्षद के घर ही दहशतगर्दी कर दी। मामला सागर शहर के केशवगंज वार्ड का है इस वार्ड के पार्षद निलोफर चमन अंसारी के घर होलिका दहन के दौरान धारदार हथियार लहरा कर बदमाशों ने दहशत फैलाई है, काफी देर तक बदमाश गाली गलौच करते रहे और पार्षद के घर के गेट पर हथियार मारते रहे। पार्षद अंसारी की माने तो इसी इलाके के कुछ आपराधिक प्रवत्ति के बदमाश जो मनचले भी है लगाकर मुहल्ले की लड़कियों को परेशान कर रहे थे। कुछ महीने पहले उनके पास शिकायत आई तो अंसारी ने इन लोगों को मना किया लेकिन बदमाश नहीं माने, बल्कि उन्होंने कुछ लड़कियों को छेड़ा उनकी गर्दन पर कटर रखा और धमकाया जिसके बाद पीड़ित नाबालिग बच्चियों के साथ पार्षद ने मोतीनगर थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने इन मनचलों को पकड़ का जेल भेज दिया। कुछ दिन पहले ये बदमाश जेल से रिहा होकर आए हैं और जब पार्षद और मुहल्ले के लोगों ने होलिका दहन का आयोजन किया तो तमाम लोग होलिका दहन कर रहे थे, जैसे ही अंसारी इस कार्यक्रम के बाद घर गए इन बदमाशों ने उनके घर के सामने हथियार लहराना और उनके घर के गेट कर उन्हें मारना शुरू कर दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। अंसारी ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि जब बच्चियों ने शिकायत की तब प्रशासन ने कड़ी कार्यवाहीं नहीं की जिससे उनके मंसूबे बड़े है इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इस इलाके में लोग धार्मिक सौहार्द के साथ रहते हैं और ये लोग माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। अंसारी ने इन लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की है। पार्षद की शिकायत पर मोतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 03, 2026 12:21:310
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 12:21:020
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 03, 2026 12:20:47ललितपुर, उत्तर प्रदेश:ललितपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने पहले तो जमकर हंगामा काटा और फिर ब्रिज से नीचे पटरियों पर छलांग लगा दी. युवक ने ऐसा क्यों किया...क्यों उसने अपनी जान लेने की कोशिश की...फिलहाल पता नहीं चल पाया है
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 03, 2026 12:20:350
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 03, 2026 12:20:190
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 12:20:040
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 03, 2026 12:19:48Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:सूचना पर पहुंची पुलिस के सिपाही मूकदर्शक बनकर बच्चों की पिटाई देखते रहे। आरोप है कि पुलिस के सिपाही ने बच्चों को बचाने की कोशिश नहीं की
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 03, 2026 12:19:360
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 03, 2026 12:19:200
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 12:19:000
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 12:18:49Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- वहीं पुलिस ने आरोपी चालक पर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है और स्कॉर्पियों को भी जब्त कर लिया है
0
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 03, 2026 12:18:400
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 03, 2026 12:17:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 12:17:090
Report
