Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rewa486001

LPG गैस की किल्लत से लोग थाने पहुंचे, प्रशासन से व्यवस्था सुधार की मांग

AMAjay Mishra
Mar 29, 2026 07:34:54
Rewa, Madhya Pradesh
मऊगंज। क्षेत्र में LPG गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा रविवार सुबह देखने को मिला। सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेकर सीधे मऊगंज थाने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी के बाहर लंबे समय से लाइन में लगे लोगों को यह कहकर वापस भेज दिया गया कि गैस थाने से मिलेगी। इसी के बाद नाराज उपभोक्ता सिलेंडर लेकर थाने पहुंच गए और अपनी समस्या बताई। गैस की कमी और महंगाई के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि उपभोक्ता आधी रात से ही एजेंसी के बाहर लाइन में लगने को मजबूर हैं, फिर भी उन्हें समय पर गैस नहीं मिल पा रही। थाने पहुंचे लोगों का कहना है कि आखिर कब तक उन्हें इस तरह भटकना पड़ेगा। तेज धूप और भूखे-प्यासे घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद गैस न मिलना उनकी सबसे बड़ी समस्या बन गई है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग स्थिति को समझने और मामले को सुलझाने में जुटे हैं। जनता ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
Mar 29, 2026 08:35:55
Keonjhar, Odisha:ଗର୍ଭ ଯନ୍ତ୍ରଣାରୁ ବଳି ଗଲା ଜନନୀ ସୁରକ୍ଷା ଯନ୍ତ୍ରଣା। ଟ୍ରାକ୍ଟରରେ ବୁହାହେଲେ ପ୍ରସୂତି。 କେନ୍ଦୁଝର ଆଙ୍କର ...ଗର୍ଭ ଯନ୍ତ୍ରଣାରୁ ବଳି ଗଲା ଜନନୀ ସୁରକ୍ଷା ଯନ୍ତ୍ରଣା।ଗାଁକୁ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ନ ଯିବାରୁ ଟ୍ରାକ୍ଟରରେ ବୁହାହେଲେ ପ୍ରସୂତି।ଦୀର୍ଘ ୨ କିମି ପରେ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସରେ ଗଲେ ଡାକ୍ତରଖାନା।ଏଭଳି ଏକ ଅଭାବନୀୟ ଘଟଣା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ତେଲକୋଇ ବ୍ଲକ କରମଙ୍ଗି ପଞ୍ଚାୟତ ଅଲୁଣି ଗ୍ରାମର ହଳଦୀପାଣି ସାହିରେ।ଆଜି ସକାଳେ ଗ୍ରାମର ରୁବି ମୁର୍ମୁଙ୍କ ସ୍ତ୍ରୀ ସରସ୍ଵତୀ ମାରାଣ୍ଡି(୨୫)ଙ୍କ ପ୍ରଥମ ଗର୍ଭ ଯନ୍ତ୍ରଣା ହେବାରୁ ଆଶା ମାଳତୀ ହାଁସଦା ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସକୁ ଡକାଇଥିଲେ।ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ଆସିଲା ସତ କିନ୍ତୁ ରାସ୍ତା ଅବସ୍ଥା ଦୟନୀୟ ହୋଇଥିବାରୁ ଗାଁକୁ ଯାଇ ପାରିଲା ନାହିଁ।ଫଳରେ ଦୀର୍ଘ ଦୁଇ ଘଣ୍ଟା ପରେ ଏକ ଟ୍ରାକ୍ଟର ଯୋଗେ ଦୁଇ କିମି ଦୂର ନିକଟସ୍ଥ ବାଲିଯୋଡି ଗ୍ରାମ ନିକଟସ୍ଥ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ନିକଟକୁ ପ୍ରସୂତିଙ୍କୁ ନିଆଯାଇଥିଲା. ପ୍ରଥମେ ତେଲକୋଇ ଓ ପରେ କେନ୍ଦୁଝର ଡାକ୍ତରଖାନାକୁ ପ୍ରସୂତିକୁ ସ୍ଥାନାନ୍ତରିତ କରାଯାଇଛି।ଏଠାରେ ସୂଚନାଯୋଗ୍ୟ ଯେ ଏହି ଅଲୁଣି ଗ୍ରାମରେ ୪ଟି ସାହି ରହିଛି।ଅଲୁଣି,ବିଜାଖୋଳ,କରଡାବଣି ଓ ହଳଦୀପାଣିର ସମସ୍ତ ଜନସାଧାରଣ ଆଦିବାସୀ ସମ୍ପ୍ରଦାୟ।ହଳଦୀପାଣିରେ ୩୫ ଟି ସାନ୍ତାଳୀ ପରିବାର ରହୁଛନ୍ତି।ସବୁ ଦିନିଆ ରାସ୍ତାଟିଏ ନ ଥିବାରୁ ଲୋକେ ଦୟନୀୟ ଜୀବନ ବିତାଉଛନ୍ତି।ପାଦଚଲା ମାଟି ରାସ୍ତା।ଟିକିଏ ବର୍ଷା ହେଲେ ସାଇକେଲଟିଏ ଚଲାଇବା ମୁସ୍କିଲ।ଚକରେ କାଦୁଅ ଲାଗିଲେ ନାଁ ଆଗକୁ ନାଁ ପଛକୁ ଯିବା ସମ୍ଭବ।ମୁଖ୍ୟ ଗ୍ରାମକୁ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ସଡ଼କ ଯୋଜନାରେ ରାସ୍ତା ନିର୍ମାଣ ହୋଇଥିଲେ ମଧ୍ୟ ସାହି ଗୁଡ଼ିକର ସ୍ଥିତି ଦୟନୀୟ।ଯେଉଁଠି ଖରାଦିନେ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ଯାଉନାହିଁ, ସେଠି ବର୍ଷାଦିନ କଥା ନ କହିବା ଭଲ।ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ଏଥିପ୍ରତି ଦୃଷ୍ଟି ଦେବାକୁ ଗ୍ରାମବାସୀ ଦାବି କରିଛନ୍ତି。
0
comment0
Report
NJNaynee Jain
Mar 29, 2026 08:35:41
Noida, Uttar Pradesh:राजकीय मेले में रात्रि में खुलेआम शराब बेचने का वीडियो वायरल। तीन विदेशी शराब की बोतल के साथ रखा हुआ था ग्लास। एंकर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए वर्षों बीत चुके हैं, बावजूद इसके अवैध शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बाबा केवल धाम में आयोजित दो दिवसीय राजकीय मेले से सामने आया है, जहां खुलेआम शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विदेशी शराब के तीन अलग-अलग ब्रांड की बोतलें खुले में रखी दिखाई दे रही हैं साथ में एक ग्लास भी दिखाई दें रहा है ।बताया जा रहा है कि मेले से लौट रहे कुछ लोगों ने इन बोतलों को देखकर सवाल भी उठाए, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा।वीडियो में स्पष्ट रूप से एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जा रहा है कि ये सच में शराब की बोतलें हैं। वहीं शराब की बोतलों के पास खड़ा एक युवक खीरा काटता नजर आ रहा है, जिससे यह अंदाजा लगाया गया है कि मेले में चोरी-छिपे शराब की बिक्री की जा रही थी । बताते चले कि राजकीय मेले का उद्घाटन दिन में केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी, स्थानीय विधायक रणविजय साहू और समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया था। उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद रात के समय मेले में खुलेआम शराब की बोतलें दिखाई देना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
0
comment0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
Mar 29, 2026 08:35:16
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र के भीटी गांव में जांच करने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला बोल दिया जिसमें पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई है घटना में चोटिला उप निरीक्षक राजकुमार सिंह के द्वारा थाने पर दी गई तहरीर में बताया गया है कि थाना क्षेत्र के भीटी ग्राम की रहने वाली एक युवती ने थाने पर एक प्रार्थना पत्र दिया था कि ग्राम उधमपुर का रहने वाला अंकित यादव पुत्र अनिल कुमार यादव जो कि अपने नाना के घर भीटी गांव में रहता है वह अक्सर प्रार्थिनी का पीछा करने ,छेड़खानी करता है और गाली भी देता है साथ ही अपने साथ भाग जाने के लिए दबाव डालता है जब इस घटना की जांच करने पीड़ित दरोगा अपने हमराही सिपाहियों के साथ बीती रात विपक्षी के दरवाजे पर जाकर पूछताछ कर रहे थे तभी आरोपी अंकित यादव व उसके परिजन जिसमें महिलाएं भी शामिल थी सभी ने पुलिस टीम पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिया साथ ही एक कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी महिलाओं ने पुलिस कर्मियों का मोबाइल भी छीन लिया गांव द्वारा बीच बचाव करने के बाद महिलाओं ने पुलिस कर्मियों का मोबाइल फोन वापस कराया इस पूरे घटनाक्रम पर क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत ने बताया कि पुलिस के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है बाइट - सौरभ सावंत क्षेत्राधिकारी नगर
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 29, 2026 08:35:01
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने आज दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से डिजी यात्रा सुविधा का शुभारंभ किया। इस सेवा के शुरू होने से यात्री चेहरे की पहचान का उपयोग करके आसानी से हवाई अड्डे में प्रवेश कर सकेंगे, जिससे मैन्युअल जांच की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। इससे चेक-इन, बोर्डिंग पास और अन्य प्रक्रियाओं में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। अब तक यह सुविधा देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर ही उपलब्ध थी। जयपुर की फ्लाइट से होगी, जो सुबह 8:40 बजे पहुंचेगी और 9:00 बजे वापस उड़ेगी। ​कल्लू-मनाली: सुबह 9:45 बजे आगमन और 10:20 बजे प्रस्थान दिल्ली की आखिरी फ्लाइट से होगा जो रात 7:15 बजे आएगी और 7:50 बजे वापस रवाना होगी। ​बेंगलुरु व अहमदाबाद: इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 3:30 बजे बेंगलुरु से आएगी और 4:05 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी।
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 29, 2026 08:34:49
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश शिक्षा से जुड़ी हुई बड़ी खबर हाई सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ स्पेशल एजुकेटर हटाए गए अतिथि शिक्षक के तौर पर पदस्थ थे स्पेशल एजुकेटर मध्य प्रदेश में हजारों अतिथि शिक्षक स्पेशल एजुकेटर सोशल एजुकेटर स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाते थे शिक्षा विभाग की तरफ से निकाले गए आदेश में कहा गया शिक्षा अभियान की आगामी स्वीकृति के संबंध में भारत सरकार से कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ इस स्थिति में अतिथि स्पेशल एजुकेटर की सेवा 31 मार्च तक ही ली जाएगी स्पेशल एजुकेटर की सेवाएं 30 अप्रैल 2026 तक लेनी का आदेश निकल गया था जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है 31 मार्च के बाद स्पेशल एजुकेटर पदस्थ हुआ तो संस्था प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी होगी
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Mar 29, 2026 08:34:42
Sambalpur, Odisha:୬୧.୩୦ ଗ୍ରାମ ସୁଗର ଓେ ଦେଶୀ ବନ୍ଧୁକ ସହ ଗିରଫ ହେଲା କୁଖ୍ୟାତ ଅପରାଧୀ ଅରମାନ ଖାନ |ଧନୁପାଲି ପୋଲିସ ଦ୍ଵାରା ଗିରଫ ହୋଇଥିବା ଅରମାନ ର ଘର କୁମ୍ଭାର ପଡା ହୋଇଥିବା ବେଳେ ସମ୍ବଲପୁର ଚିଡ଼ିଆ ଖାନା ନିକଟରେ ବ୍ରାଉନ ସୁଗର ଓ ଦେଶୀ ବନ୍ଧୁକ ସହ ଗିରଫ ହୋଇଛି ଅରମାନ |ତାର ବୟସ ୨୩ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ତା ନାଁ ରେ ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ର ବିଭିନ୍ନ ଥାନା ରେ ୩୪ ଟି ମାମଲା ରହିଥିବା ସୂଚନା ମିଳିଛି |ନାବଳକ ଥିବା ସମୟ ରୁ ଅରମାନ ଏହି ବ୍ରାଉନ ସୁଗର ନିଶା କାରବାର ରେ ଜଡିତ ହୋଇଥିଲା |ଧନୁପାଲି ଥାନା ଦ୍ୱାରା ଗତ ଅକ୍ଟୋବର୯ ତାରିଖରେ ବ୍ରାଉନ ସୁଗର କାରବାର ରେ ଧରା ପଡି ଜେଲ ଯାଇଥିଲା |ପରେ ସେ ଜାମିନ ରେ ଆସି ପୁଣି ଏଭଳି କୁକର୍ମ ରେ ଲିପ୍ତ ହୋଇ ପୋଲିସ ହାତରେ ଧରାପଡ଼ିଛି |ମାଜିଷ୍ଟ୍ରେଟ ଙ୍କ ଉପସ୍ଥିତି ରେ ଅରମାନ କୁ ଗିରଫ କରାଯିବା ସହ ତା ନିକଟରୁ ବ୍ରାଉନ ସୁଗର,ଦେଶୀ ବନ୍ଧୁକ ଜବତ କରାଯାଇଛି |ସେ ରାଜ୍ୟ ବାହାରୁ ବ୍ରାଉନ ସୁଗର ଆଣିବା ସହ ମୋତିଝିରା ଓ ସୋନା ପାଲି ଅଂଚଳ ରେ ବିକ୍ରି କରିଥାଏ |
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Mar 29, 2026 08:34:32
Noida, Uttar Pradesh:MAMATA IN PURULIA पहले पुरुलिया में शाम के बाद लोग निकलने से डरते थे जंगल महल में आतंक का माहौल था बंदूक हाथ में लिए कुछ लोग आएंगे और मार कर चले जाएंगे एक वक़्त ऐसा था जब 400 लोग मारे जाते थे अभी वो लोग अपनी असली ज़िंदगी में लौटे हैं बीजेपी बोलती है हमने आयुष्मान भारत नहीं होने दिया क्यों ? क्या फायदा होता ? चुनाव से पहले कुछ पैसे देंगे उसके बाद बंद कर देते TMC अगर आई तो ज़िंदगी भर लक्समी भंडार मिलेगा युवा साथी पॉकेट मनी जैसा , नौकरी मिलेगी हम क्या नहीं करते बीजेपी कोई भी धर्म नहीं मानती वो लोग दंगा कर के सत्ता में आए हैं इंसानों को मारकर सत्ता में आए हैं सबसे ज़ादा बीजेपी राज्यों पर आदिवासियों पर हमले हुए दंगा करते करते सत्ता में आए थे , कल तृणमूल के खिलाफ CHARGESHEET पेश किया CHARGESHEET तो आप लोगो के खिलाफ लाना चाहिए वो लोग जनता की आवाज़ नहीं सुन पाते , सिर्फ वोट काटना जानते हैं जनता के वोट अधिकार को छीना है , कोई तुम्हे वोट नहीं देगा ये लोग हमारी जगह पर repoll करवाना चाहते हैं इनकी साज़िश है कहते हैं मैं बैंडेज लगा कर घूमती हूँ , जाओ जाकर डॉक्टर से रिपोर्ट ले लो तुम लोगों ने मेरे पैर पर चोट की थी अब क्या मारने का प्लान कर रहे हो ? MAMATA - TMC आपको कभी धोखा नहीं देगी खून नहीं शांति का रंग चाहिए उनकी बातों से लगता है कोई षड़यंत्र कर रहे हैं मत भूलिए आपका प्रत्याशी कौन है , मैं ही आपकी प्रत्याशी हूँ हर जगह हम ही सरकार बनाएँगे आपका आशीर्वाद लेकर , बंगाल जीत कर आने वाले दिनों में दिल्ली भी जीतेंगे बीजेपी सबको रस्सी से बांधकर देश के बाहर भेज देगी अगर आने वाले दिनों में अगर अच्छे से रहना चाहते हैं तो फैसला आपको करना होगा
0
comment0
Report
GPGovind Prasad Pandey
Mar 29, 2026 08:32:39
Noida, Uttar Pradesh:KOCHI (ALUVA), ERNAKULAM (KERALA): CONGRESS LEADER KC VENUGOPAL HOLDS CAMPAIGNS FOR CONGRESS-LED UNITED DEMOCRATIC FRONT (UDF) CANDIDATE FROM ALUVA ANWAR SADATH. Kochi, Kerala: On PM Modi's Kerala visit and his statement during the Mann ki Baat, Congress MP KC Venugopal says, "This Mann ki Baat will not solve the issues. He has to act. But the Government of India's inaction is the main reason for all this crisis for Indians. I don't know whether he's coming to address for BJP or CJP..." Kochi, Kerala: On Kerala CM Pinarayi Vijayan's statement, Congress MP KC Venugopal says, "The non-resident Keralites are crying. They are not even getting their pension on time. On the other side, real Gulf people, those who live in the Gulf, the Kerala economy and Kerala people are depending upon the UAE and Gulf countries... After this western crisis, the entire people of the UAE are in a very bad shape. They are suffering like anything. What action is taken by this government? PM Modi is also not taking any action. CM Pinarayi is also not taking any action. On one side, the LPG crisis is there. The shortage is there. Prices are there. On the other hand, the people who are residing in the Gulf countries are very worried about their personal lives. The government is not doing anything... Kochi, Kerala: On Kerala CM Pinarayi Vijayan's statement, Congress MP KC Venugopal says, "For everything, whatever benefit we are going to give to poor people, for him it is a tall claim. But as far as UDF is concerned, Congress is concerned, whatever we have to do for poor people is a clear-cut guarantee, is our commitment. You can see the commitment in Karnataka, you can see the commitment in Telangana. We had demonstrated that and only proved that. Not like Pinarayi Vijayan. He completely looted the economy of Kerala and he is using the fund of Kerala for his campaign. We can see the hoardings all over Kerala. The poor Marxist party is now putting thousands and thousands of hoardings...
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 08:32:16
Hapur, Uttar Pradesh:जनपद हापुड़ में नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना स्वर्ग आश्रम रोड स्थित नगर कोतवाली क्षेत्र के केशव नगर की है। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री घनी आबादी वाले क्षेत्र में चल रही थी, जिससे आसपास के घरों में भी डर का माहौल बन गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जैसे ही आग की लपटें दिखाई दीं, स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग को बुझा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, फैक्ट्री के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है। दमकल विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि रिहायशी इलाके के बीचों-बीच यह फैक्ट्री किन मानकों पर चल रही थी। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 29, 2026 08:31:33
New Delhi, Delhi:पार्किंग में लगी आग, जान बचाने के लिये बच्चे को लेकर पहली मंजिल से गली में कूदी तीन महिलाएं। उत्तर पूर्वी गोकलपुरी थाना क्षेत्र के चांदबाग इलाके में शनिवार देर रात चार मंजिला मकान की पार्किंग में आग लग गई। देखते ही देखते आग का धुआँ ऊपरी मंजिल पर भर गया। परिवार ऊपर ही फंस गया। बाहर जाने का रास्ता आग की लपटों से घिर गया। तीन महिलाओं ने जान बचाने के लिये एक बच्चे के साथ दमकल के पहुंचने से पहले पहली मंजिल से गली में छलांग लगा दी। गिरने से उन्हें मामूली चोट भी आई है। घायल हालत में राशिदा (50), सोनी (25), निकहत (22) व असिफ (2) को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दमकल ने मौके पर पहुंचकर घर में फंसे बाकी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला। घर के अंदर आरिफा (28), सुवेद (12), दाऊद (10) व फरहा (14) के रूप में हुई है। दमकल की 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग की शुरुआत वाहनों से हुई या बिजली के वाहनों में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। पुलिस इसकी जांच कर रही है। दमकल ने बताया कि शनिवार रात करीब डेढ़ बजे चांदबाग की गली नंबर 15 में 50 गज़ के मकान में बनी पार्किंग में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल के पहुँचने से पहले मकान में फंसी तीन महिलाएं एक बच्चे के साथ पहली मंजिल से नीचे कूद गई थीं। बाकी चार लोग अंदर ही फंसे थे। उन्हें दमकल ने बाहर निकाला। किसी की जान नहीं गई। पार्किंग में एक बाइक व स्कूटी जली हुई हालत में मिली है。
0
comment0
Report
SNSANTOS NAYAK
Mar 29, 2026 08:31:14
Purnia, Bihar:पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आज बड़ा बयान दिया है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अब सरकार को बेरोजगारी पेंशन बंद कर सेक्स पेंशन चालू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के 90% नेता सेक्स रैकेट में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि गोवा में अभी 20 लड़कियां का वीडियो वायरल हो रहा हैं। उसमें वहां के एक मंत्री के साथ सोए हुए है । उन्होंने कहा कि यहां तो हर जगह एफेस्टीन भरा पड़ा है। पप्पू यादव ने कहा कि अब इस देश में बच्चियों को बचाने के लिए बड़े क्रांति की जरूरत है। पहले हम ड्रग्स और सुखा नशा से बचाने की बात कर रहे थे। अब तो इन लड़कियों को नेताओं और अधिकारियों से बचाने की जरूरत है । देश में बच्चिया सुरक्षित नहीं है। अब छात्रवृत्ति और बेरोजगारी भत्ता बंद कर सेक्स भत्ता चालू करना चाहिए।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top