Back
रतलाम के चांदनी चौक से बाजना फोरलेन में तेजी, अतिक्रमण हटाने के आदेश
CSChandrashekhar Solanki
Mar 06, 2026 10:49:31
Ratlam, Madhya Pradesh
रतलाम के सबसे व्यस्ततम मार्ग चांदनी चौक से बाजना बस स्टैंड तक बनने वाले फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य लगातार लेटलतीफी का शिकार हो रहा है। लंबे समय से मार्ग बंद रहने के कारण अब यहां के व्यापारियों का आक्रोश भी सामने आने लगा है। इस मार्ग पर लकड़ी के बड़े व्यापारी हैं और रास्ता बंद होने से उनके व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है।
इसी को लेकर आज नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना और निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार मौके पर पहुंचे, जहां व्यापारियों ने ठेकेदार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। स्थिति ऐसी बन गई कि व्यापारियों और ठेकेदार के बीच बहस भी तेज हो गई।
दरअसल निर्माण कार्य में देरी का कारण नाले के पास से गुजर रही पीने के पानी की पाइपलाइन को बताया जा रहा है। महापौर ने कहा कि पाइपलाइन को डिस्टर्ब करने से शहर के कई इलाकों में पानी की बड़ी समस्या खड़ी हो सकती थी, इसलिए उसे हटाए बिना पुलिया निर्माण का नया नक्शा तैयार किया गया है।
मौके पर पहुंचे महापौर ने कार्य की प्रगति के निर्देश दिए और नाले में बनी एक विवादित दुकान को तत्काल तुड़वा दिया। साथ ही सोमवार से युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य तेज करने और चिन्हित अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSatya Prakash
FollowMar 06, 2026 18:00:270
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 06, 2026 18:00:130
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 06, 2026 17:46:3097
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 06, 2026 17:46:180
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowMar 06, 2026 17:46:050
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 06, 2026 17:45:550
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 06, 2026 17:45:340
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:45:190
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:32:370
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:32:200
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:31:560
Report
SNSWATI NAIK
FollowMar 06, 2026 17:31:44Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई: सानपाड़ा सेक्टर 4 में एक बंद घर में आग लग गई, पूरा घर आग की चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझा दी है। आग के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 06, 2026 17:31:280
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 17:30:590
Report