Back
रतलाम के जुलवानिया ग्राम पंचायत में ट्रेंचिंग ग्राउंड के विरोध पर धरना जारी
CSChandrashekhar Solanki
Nov 10, 2025 07:59:27
Ratlam, Madhya Pradesh
रतलाम की ग्राम पंचायत जुलवानिया के ग्रामीणों का सब्र आखिर टूट गया। ग्रामीण आज ट्रेंचिंग ग्राउंड मार्ग पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रेंचिंग ग्राउंड की अब तक बाउंड्री वॉल नहीं बनाई गई, जिससे आसपास के खेतों तक जाने के रास्ते बंद हो गए हैं। हालात ये हैं कि आवारा कुत्ते और मवेशी उसी जगह छोड़ दिए जाते हैं, जिससे किसानों को रोज़ाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना मौके पर पहुँचे। उन्होंने तार फेंसिंग लगाने की बात कही, लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि ऐसी फेंसिंग जल्द चोरी या क्षतिग्रस्त हो जाएगी। इसी बीच महापौर प्रहलाद पटेल भी मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यहाँ ऊँची जालियों वाली बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। साथ ही खेतों की ओर जाने वाले बंद रास्तों को भी खोलने और कचरे से मुक्त करने की बात कही गई।
हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बाइट – प्रहलाद पटेल, महापौर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAmit Singh01
FollowDec 12, 2025 06:04:400
Report
0
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowDec 12, 2025 06:04:040
Report
KAKt Alfie
FollowDec 12, 2025 06:03:38Aliganj, Uttar Pradesh:humayun kabir byte on documentary
0
Report
STSumit Tharan
FollowDec 12, 2025 06:02:520
Report
NLNitin Luthra
FollowDec 12, 2025 06:02:300
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 12, 2025 06:01:350
Report
KRKishore Roy
FollowDec 12, 2025 06:01:220
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 12, 2025 06:01:060
Report
0
Report
KAKAYESH ANSARI
FollowDec 12, 2025 06:00:570
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report