Back
बगैर मुंडेर कुएँ में गिरकर मासूम की मौत, खुले कुओं पर उठा सवाल
CSChandrashekhar Solanki
Dec 18, 2025 12:23:58
Ratlam, Madhya Pradesh
बगैर मुंडेर का कुआँ एक बार फिर एक मासूम की मौत का कारण बन गया। रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के गंगायता पाड़ा गांव में 5 साल का मासूम बच्चा खेलते-खेलते कब घर के पीछे स्थित बगैर मुंडेर के कुएँ में गिर गया, किसी को पता तक नहीं चला। परिवार बच्चे को इधर-उधर तलाशता रहा। आसपास के गांव, रिश्तेदारों और हर संभावित जगह पर खोजबीन की गई। जब काफी देर तक बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और परिजन मिलकर लगातार तलाश में जुटे रहे, लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि मासूम उन्हीं के घर के पीछे कुएँ में गिर चुका है। आज अचानक परिजनों की नजर घर के पीछे स्थित कुएँ पर पड़ी। कुएँ के पास वही चम्मच पड़ा हुआ था, जिससे बच्चा अक्सर खेलता था। इसी चम्मच को देखकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने SDRF की मदद ली। कुएँ में गोताखोर उतारे गए और रेस्क्यू के दौरान 5 वर्षीय मासूम का शव कुएँ से बाहर निकाला गया। यह हादसा एक बार फिर बगैर मुंडेर के खुले कुओं की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। एक छोटी-सी सावधानी, एक मजबूत मुंडेर, शायद आज एक मासूम की जान बचा सकती थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DTDinesh Tiwari
FollowDec 18, 2025 13:48:270
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 18, 2025 13:47:490
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 18, 2025 13:47:290
Report
AMALI MUKTA
FollowDec 18, 2025 13:47:130
Report
VTVinit Tyagi
FollowDec 18, 2025 13:46:510
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 18, 2025 13:46:290
Report
RZRajnish zee
FollowDec 18, 2025 13:46:040
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 18, 2025 13:45:49Chandigarh, Chandigarh:लंच ब्रेक में इंदूराज नरवाल, बलराम दांगी, और जस्सी पेटवाड़ का 121—सत्र के बाद अर्जुन चौटाला का 121—अनिल विज की बाइट—शिक्षा महिपाल ढांडा की बाइट और 121
0
Report
RMRam Mehta
FollowDec 18, 2025 13:45:360
Report
VSVishnu Sharma1
FollowDec 18, 2025 13:45:220
Report
0
Report
1
Report
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 18, 2025 13:38:300
Report