Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ratlam457001

रतलाम में अपराध नियंत्रण के बीच भाजपा- कांग्रेस के आरोप-प्रत्यारोप तेज

CSChandrashekhar Solanki
Nov 05, 2025 07:31:47
Ratlam, Madhya Pradesh
रतलाम पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए बड़ा अभियान चलाया है। जनवरी से अब तक करीब छह हजार से ज्यादा आदतन अपराधियों को 18 करोड़ रुपए की राशि से बॉन्ड ओवर किया गया है। पुलिस ने निगरानीशुदा बदमाशों और संगीन मामलों के आरोपियों पर जिला बदर और रासुका जैसी कठोर कार्रवाइयाँ भी की हैं。 लेकिन अब यही कार्रवाई राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में उलझ गई है। कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि रतलाम सहित प्रदेश में बढ़ते अपराधों के लिए भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग एमडी तस्करी और बलात्कार जैसे मामलों में लिप्त हैं, जबकि बेरोजगारी और अपराधियों को सरकार के संरक्षण के कारण मध्यप्रदेश अपराध का गढ़ बन गया है। और एमपी अपराध मे रॉकेट बन गया हैँ वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही अपराधियों को संरक्षण देने का रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद की पैरवी करते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाधाय ने तीखे स्वर मे कहा कि कांग्रेस शासन के अपराधियों को आज भाजपा सरकार झेल रही हैं और सजा दिला रही है, और मुख्यमंत्री मोहन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में अपराध पर कड़ा अंकुश लगाया जा रहा है। बाइट - राकेश खा खा ( एडीएनल एसपी बाइट - पारस सकलेचा ( कोंग्रेस नेता पूर्व विधायक बाइट - प्रदीप उपाध्याय ( BJP जिला अध्यक्ष रतलाम
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAnup Das
Nov 05, 2025 10:19:48
Krishnanagar, West Bengal:নদিয়া অনুপ কুমার দাস চাপড়া ঘটনার ফলোআপ সীমান্তবর্তী এলাকা রাজ্য সড়কে নিষিদ্ধ কাপ সিরাপ উদ্ধার করতে গিয়ে বিএসএফের হাতে আক্রান্ত পুলিশ। বিএসএফের মারé জখম 2 পুলিশ আধিকারিকসহ বেশ কয়েকজন পুলিশ কর্মী। এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে ব্যাপক উত্তেজনা তৈরি হয়েছিল গতরাতে, ভারত বাংলাদেশ সীমান্তবর্তী চাপড়া ব্লকে রাজ্য সড়কে সীমানানগর বিএসএফ জেলা হেড কোয়ার্টার দপ্তর এর সামনের ঘটনা। এই ঘটনায় একজন বিএসএফ কর্মীকে আটক করে চাপড়া থানার পুলিশ। তবে পুলিশ সূত্রে জানাযায় কাওকে গ্রেপ্তার বা আটক করা হয়নি, পুলিশ কাপসিরাপ উদ্ব্বার নিয়ে কেস মামলা রুজু করা হয়।ঘটনাস্থলে পুলিশের উচ্চ পদস্থ আধিকারিকরা রাতেই গিয়েছিলেন, সূত্রে জানা যায়, করিমপুর থেকে কৃষ্ণনগর গামী একটি যাত্রী বোঝাই বাসে নিষিদ্ধ কাপ সিরাপ আসছিল খবর পেয়ে চাপড়া থানার পুলিশ,এবং বিএসএফ একই সাথে পৌঁছায়, কে সিজ করবে সেই নিয়ে বচসা স্থানীয়রা জানায়।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Nov 05, 2025 10:19:37
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एयरपोर्ट पर एयरलाइंस की वादाखिलाफी सामने आई है। एयरलाइंस ने 26 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू किया है, पर नए शेड्यूल में कुछ शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होनी थी लेकिन अभी तक शुरू नहीं की गई हैं। जिन शहरों के लिए शेड्यूल था: पटना, नागपुर, रांची, रायपुर, वाराणसी और गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट। रिपोर्ट के अनुसार जयपुर से इन शहरों के लिए शेड्यूल डीजीसीए से अनुमोदित था, पर विमान शुरू नहीं हो रहे। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट देश के टॉप 15 व्यस्त एयरपोर्ट में है, यहाँ रोजाना 30 शहरों के लिए 75 फ्लाइट संचालित होती हैं; अगर शुरू होतीं तो यह 83 तक पहुंच सकती थीं। ये प्लान शुरू होनी थीं: जयपुर से रात 10:55 दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट AI-4030, जयपुर से सुबह 11:50 गाजियाबाद के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX-1203, जयपुर से रात 8:45 कोलकाता के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX-1546, जयपुर से सुबह 7:55 रायपुर के लिए इंडिगो फ्लाइट 6E-6069, जयपुर से सुबह 9:15 पटना के लिए सप्ताह में 4 दिन फ्लाइट 6E-6206, जयपुर से सुबह 9:15 रांची के लिए सप्ताह में 3 दिन फ्लाइट 6E-6206, जयपुर से दोपहर 1:05 वाराणसी के लिए इंडिगो फ्लाइट 6E-6107, जयपुर से शाम 5:40 नागपुर के लिए इंडिगो फ्लाइट 6E-6115।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 05, 2025 10:19:21
Bhilwara, Rajasthan:जिला भीलवाड़ा विधानसभा आसींद निर्वाचन अधिकारी परमजीत सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं से घर-घर जाकर ली जानकारी बीएलओ ने घर-घर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया आसींद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत नगर पालिका क्षेत्र में बीएलओ ने मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र में घर-घर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ किया। भाग संख्या 100 के बीएलओ रामकुमार शर्मा ने मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक जानकारी दी है। बुधवार को नगर पालिका क्षेत्र में बीएलओ द्वारा किए जा रहे (एसआईआर) कार्यक्रम गन्ना का पत्र वितरण की स्थिति की जांच , मतदाताओं की संख्याओं का समाधान करने के लिए स्वयं नगर पालिका क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं blo से मिले । बीएलओ रामकुमार शर्मा ने बताया कि मतदाता के पासपोर्ट साइज की नवीनतम फोटो की भी आवश्यकता होगी, साथ ही जो मतदाता दूसरे क्षेत्र से निवास करने लगे हैं उनको अपने दूसरे स्थान जहां मतदाता सूची 2002 में नाम अंकित था उसके डाटा भी उपलब्ध कराने होंगे। जहां पर उनका नाम 2002 की मतदाता सूची में था उस भाग संख्या एवं मतदाता क्रम संख्या की आवश्यकता होगी। विशेषतौर से विवाहित महिलाएं जिनका नाम 2002 की मतदाता सूची में इस भाग संख्या में नहीं था उनको अपने पीहर पक्ष से माता या पिता का नाम 2002 की मतदाता सूची में किस भाग संख्या और क्रम संख्या पर अंकित था यह डाटा उपलब्ध कराना होगा। उधर मतदाता जो बाहर से - आए हैं उनका नाम मतदाता सूची में रखने के लिए ई-मित्र तथा अन्य स्त्रोत व बीएलओ से संपर्क कर जानकारी एकत्रित करने में लगे हुए हैं。
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Nov 05, 2025 10:19:03
Chittorgarh, Rajasthan:राज्योत्सव के अंतिम दिन नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना के जवान अपना कौशल और शौर्य का प्रदर्शन किए. करीब 35 मिनट तक सेंध जलाशय के ऊपर युद्धाभ्यास के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे.. इसमें गरुड़ कमांडो भी शामिल रहे. एमआई 17 हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे जवान नीचे उतरकर मोर्चा सम्भालने का करतब दिखाए. दुश्मन के क्षेत्र में घुसकर उन्हें मार गिराने और युद्ध जीतने के बाद भारतीय सेना के पराक्रम का प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन कठिन युद्ध क्षेत्र पहाड़, जंगल और समुद्र में उतरने के अभ्यास का प्रतीक है.. वहींआसमान में 10 हजार फीट की ऊंचाई से फ्री फॉल जंप किया. इस तकनीक में जवान विमान से बिना पैराशूट खोले नीचे आए और तय ऊंचाई पर पहुंचकर पैराशूट खोले.. आसमान में तिरंगे के साथ जवानों को उतरता देख भारत माता की जय के नारे से सेंध जलाशय गूंज उठा.. इसके बाद पैंतरेबाजी हॉक एमके-132 विमानों का एयर शो शुरू हुआ. एक साथ सभी नौ लड़ाकू विमान उड़ान भरे और सेंध जलाशय के ऊपर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया.
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Nov 05, 2025 10:18:50
Jaipur, Rajasthan:एयरलाइंस की वादाखिलाफी! - शेड्यूल लेने के बावजूद शुरू नहीं की फ्लाइट्स, जयपुर से पटना, रांची, नागपुर की फ्लाइट शुरू नहीं की - रायपुर, गाजियाबाद की फ्लाइट भी शुरू नहीं, केवल कागजों में चल रही फ्लाइट्स जयपुर。 जयपुर एयरपोर्ट पर एयरलाइंस की वादाखिलाफी सामने आई है। एयरलाइंस ने 26 अक्टूबर से फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल लागू कर दिया है। वादा था कि नए शेड्यूल में कुछ नए शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होंगी, लेकिन अब तक ये फ्लाइट शुरू नहीं की जा रही हैं। जयपुर से पटना के लिए फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे हवाई यात्रियों को झटका लग सकता है। इसी तरह नागपुर, रांची, रायपुर, वाराणसी जैसे शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू होने की संभावना नहीं है। एयरलाइंस द्वारा शेड्यूल लिए जाने के बावजूद इन शहरों के लिए फिलहाल फ्लाइट शुरू नहीं होंगी। दरअसल एयरलाइंस ने विंटर शेड्यूल में इन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की बात कही थी। इसके तहत जयपुर से वाराणसी, पटना, नागपुर, रांची, रायपुर और गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए शेड्यूल निर्धारित किया था। इस शेड्यूल को नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए से अप्रूव भी कराया जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद एयरलाइंस इन फ्लाइट्स को शुरू नहीं कर रही हैं। आपको बता दें कि जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट देश के टॉप 15 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में शामिल है। यहां से वर्तमान में देश-विदेश के 30 शहरों के लिए रोजाना औसतन 75 फ्लाइट संचालित हो रही हैं। यदि ये फ्लाइट्स भी संचालित होती तो जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना औसत फ्लाइट संचालन 83 पहुंच सकता था। ये फ्लाइट शुरू होनी थी, जो महज कागजों में चल रही - जयपुर से रात 10:55 बजे दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट AI-4030 प्रस्तावित - जयपुर से सुबह 11:50 बजे गाजियाबाद के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX-1203 - जयपुर से रात 8:45 बजे कोलकाता के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1546 - जयपुर से सुबह 7:55 बजे रायपुर के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E-6069 प्रस्तावित - जयपुर से सुबह 9:15 बजे पटना के लिए सप्ताह में 4 दिन फ्लाइट 6E-6206 प्रस्तावित - जयपुर से सुबह 9:15 बजे रांची के लिए सप्ताह में 3 दिन फ्लाइट 6E-6206 प्रस्तावित - जयपुर से दोपहर 1:05 बजे वाराणसी के लिए इंडिगो फ्लाइट 6E-6107 प्रस्तावित - जयपुर से शाम 5:40 बजे नागपुर के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E-6115 प्रस्तावित एयरलाइंस की मनमर्जी, डीजीसीए मौन! इन आठ फ्लाइट्स का संचालन शुरू होने से जयपुर 6 नए शहरों से जुड़ सकता था। ये 8 फ्लाइट 26 अक्टूबर 2025 से शुरू होनी थी, लेकिन करीब 10 दिन बाद भी फ्लाइट शुरू नहीं हो सकी हैं। दरअसल वर्तमान में जयपुर से नागपुर, वाराणसी, रांची, पटना, रायपुर और गाजियाबाद के लिए कोई फ्लाइट संचालित नहीं है। इन शहरों की फ्लाइट शुरू होने पर हवाई यात्रियों को नए शहरों के लिए हवाई यात्रा के विकल्प मिल सकते थे। रोचक बात यह है कि पटना, नागपुर और रांची के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने पिछले साल भी विंटर शेड्यूल में फ्लाइट अप्रूव करवाई थी, लेकिन तीनों ही शहरों की फ्लाइट शुरू नहीं हो सकी थी। ऐसा नहीं है कि जयपुर से इन शहरों के लिए हवाई यात्रियों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं हो। दरअसल इन सभी शहरों के लिए रोजाना पर्याप्त संख्या में यात्रीभार आसानी से मिल सकता है। लेकिन इसके बावजूद एयरलाइंस फ्लाइट शुरू नहीं कर रही हैं। वहीं आश्चर्यजनक बात यह है कि एयरलाइंस द्वारा फ्लाइट शेड्यूल अप्रूव करवाने के बावजूद फ्लाइट शुरू नहीं करने पर डीजीसीए भी चुप्पी साधे हुए है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 05, 2025 10:18:25
Sikar, Rajasthan:सीकर में आज गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक जी की आरती और शबद-कीर्तन में हिस्सा लिया। नगर के प्रमुख गुरुद्वारों में विशेष साज-सज्जा हुई और धार्मिक झांकी निकाली गई, जिसमें संगत ने भाग लेकर गुरु परंपरा का संदेश दिया। गुरुद्वारा परिसर में लंगर का आयोजन किया गया, जहाँ सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया। बच्चे और युवाओं ने सेवा कार्यों में उत्साहपूर्वक योगदान दिया। इस अवसर पर धार्मिक प्रवचनों में गुरु नानक देव के उपदेशों को याद किया गया, जिनमें समानता, सद्भाव और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। शहरभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पूरा सहयोग दिया। शाम को नगरवासियों ने दीए और रोशनी से घरों को सजाया। इस तरह सीकर में गुरु नानक जयंती का पर्व पूर्ण श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Nov 05, 2025 10:17:35
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में अवैध मीट सप्लाई मामला नया नहीं है लेकिन जिम्मेदार एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल अपना पल्ला झाड़ रहे है,जिससे कार्यवाही न होने के कारण ये गोरखधंधा धड़ल्ले से जारी है नगर निगम सीमा के भीतर मीट की अवैध सप्लाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से मीट लाया जा रहा था, जिसकी सूचना हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर वाहन को रोका और इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना छत्ता पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गाड़ी को थाने में जब्त कर लिया है। प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि गैर जनपदों से बिना अनुमति मीट की सप्लाई की जा रही थी, जबकि नगर निगम अधिनियम के अनुसार इस तरह की सप्लाई के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने पूरे प्रकरण पर बयान देते हुए कहा कि नगर निगम वर्ष 2021 से मीट सप्लाई का लाइसेंस जारी नहीं करता, बल्कि खाद्य विभाग इसकी अनुमति देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध सप्लाई रोकने की जिम्मेदारी पुलिस की है। वहीं, एसीपी ने बताया कि जब्त वाहन और दस्तावेजों की जाँच की जा रही है, तथा दस्तावेजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Nov 05, 2025 10:17:15
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: विकासनगर में भाजपा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया.. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गिरोला सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को बनाने के लिए 42 अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी आज विकसित उत्तराखंड बनाने और अटल संकल्प को दोहराने का काम कर रही है.... ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि बीते 25 वर्षों में राज्य के विकास के लिए सरकार ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए विकास के बहुत से माइलस्टोन स्थापित किए हैं। ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बलिदानियों का सम्मान और राज्य का विकास ही पार्टी की प्राथमिकता है।
0
comment0
Report
Nov 05, 2025 10:17:08
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा... दिनेश शर्मा फलाहारी महाराज का बड़ा ऐलान। सनातन हिंदू एकता पदयात्रा" में मुस्लिम नहीं हो सकते शामिल। पदयात्रा में 300 मुसलमानों को साथ ला रहे हैं बाबा बागेश्वर, मुसलमानों के साथ पदयात्रा को ब्रजभूमि में घुसने नहीं देंगे... (दिनेश शर्मा फलारी महाराज) श्री कृष्ण जन्मभूमि पर मुसलमानों द्वारा किया हुआ है अवैध कब्जा.. (फलाहारी महाराज ) सनातन धर्म का मुस्लिम हमेशा करते हैं विरोध, हिंदुओं को कहते हैं काफिर..(फलाहारी महाराज) बाबा बागेश्वर की पदयात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक होगी, श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष निवास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहारी महाराज, पहले भी बाबा बागेश्वर से फलाहारी महाराज पत्र लिखकर मुस्लिमों को पदयात्रा में शामिल न करने की कर चुके हैं अपील,
0
comment0
Report

NPNishit Pancholi
Nov 05, 2025 10:16:34
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top