488222
मणिपुर हिंसा के खिलाफ युवक कांग्रेस का कैंडल मार्च
Manipur, Madhya Pradesh:मणिपुर में बढ़ती हिंसा और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में युवक कांग्रेस ने देवास के इंदिरा गांधी चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडल लेकर हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और केंद्र सरकार की निंदा की। जितेंद्र सिंह ने कहा कि मणिपुर में हिंसा पर नियंत्रण पाने में सरकार नाकाम रही है जिसके खिलाफ यह कैंडल मार्च निकाला गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के मॉक संसद विवाद पर बीजेपी-झामुमो के नेताओं के बयान जारी
Ranchi, Jharkhand:दिल्ली में इंडिया गठबन्धन के नेताओं के द्वारा मॉक संसद आयोजित किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, ये मौकरी ऑफ डेमोक्रेसी है,अगर आप रियल वोट से चुनाव नही जीत सकते हैं तो आप अराजकता पैदा कर चुनाव जीतना चाहते हैं। बाइट ...प्रतुल शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी झामुमो प्रवक्ता ने कहा आंदोलन का अलग अलग तरीका होता है और मॉक पार्लियामेंट , संसद सड़कों पर दिखेगी यही कॉन्सेप्ट है। इस देश को तानाशाही शासन से छुटकारा पाना है। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता ,झामुमो0
0
Report
कर्नाटक: बस किराए की बढ़ोतरी पर 4 नवंबर को सरकार स्पष्ट करेगी
Noida, Uttar Pradesh:Karnataka Transport Minister Byrathi Suresh said the cabinet approved a bus fare hike proposal. The government will take a call on the proposed fare hike on November 4, and I will clarify on that day how much percentage will be hiked and how much proposal we have; all those things will be explained on Nov 4.0
0
Report
डबवाली की ढाणियों में 1.5 करोड़ ग्रांट से बिजली पहुंचाने का बड़ा कदम
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा जिला के डबवाली हलके की ढाणियों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने डेढ़ करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला की मांग पर सांसद ने विकास कार्यों के लिए यह राशि मंजूर की है। इस ग्रांट से डबवाली हलके की उन ढाणियों में बिजली पहुंचाने का काम किया जाएगा, जहां अभी तक बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है। दरअसल, डबवाली हलके में ढाणियों तक बिजली पहुंचाने के लिए दिग्विजय सिंह चौटाला ने डेढ़ करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार करवाकर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को भेजा था। इसके बाद उन्होंने सांसद से क्षेत्र के लोगों की जरूरत को देखते हुए ग्रांट जारी करने की अपील की थी। सांसद ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए डेढ़ करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी। अब तक कार्तिकेय शर्मा तीन करोड़ की राशि मंजूर कर चुके है। इस मौके पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि भले ही वे वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हार गए, लेकिन डबवाली हलके के लोगों के प्रति उनकी जिम्मेदारी आज भी कायम है। चुनाव में हार के बाद भी क्षेत्र के लोग लगातार उनसे मिलकर अपनी समस्याएं बता रहे हैं। ढाणियों में रहने वाले लोगों ने बिजली की उचित व्यवस्था करवाने की मांग रखी थी। लोगों की इसी मांग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कार्तिकेय शर्मा से संपर्क किया और डेढ़ करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर करवाई। दिग्विजय चौटाला ने इस दौरान अपनी चुनावी हार का जिक्र करते हुए कहा कि अगर डबवाली की जनता उन्हें विधायक बनाती है तो वे हलके के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करवाएंगे। उन्होंने दावा किया कि उनके विधायक बनने पर कोई भी ढाणी बिजली से वंचित नहीं रहेंगे और ढाणियों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने की दिशा में काम किया जाएगा। वहीं, दिग्विजय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री को बहरूपिया करार देते हुए कहा कि पंजाब में सरकार बनने के बाद नशे को खत्म करने के दावे करने वाले मुख्यमंत्री पहले हरियाणा की स्थिति पर ध्यान दें। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरियाणा में नशे के खात्मे को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डबवाली हलके का दौरा करने की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अगर डबवाली आएंगे तो उन्हें नशे की वास्तविक स्थिति का पता चल जाएगा। उन्होंने गांव टप्पी का उदाहरण देते हुए दावा किया कि पिछले एक साल में गांव में नशे के कारण 15 लोगों की मौत हो चुकी है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सरकार को नशे के खिलाफ केवल बयानबाजी करने की बजाय धरातल पर ठोस कदम उठाने चाहिए। अब देखना होगा कि डेढ़ करोड़ रुपये की ग्रांट से ढाणियों में बिजली व्यवस्था कितनी मजबूत होती है और नशे के मुद्दे पर सरकार विपक्ष के इन आरोपों का क्या जवाब देती है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़: 20 हजार के इनामी डोडा-पोस्त आरोपी बिरमचंद गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ (राजस्थान) में 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी बिरमचंद को गिरफ्तार किया गया। हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने इसे झालावाड़ जिले के घाटोली थाना पुलिस की मदद से पकड़ा। बिरमचंद पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा है। पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर 2023 को हनुमानगढ़ से रावतसर जाने वाली सड़क पर गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था; उसके पास से 15 किलो 560 ग्राम डोडा-पोस्त गया था। गुरजीत सिंह ने बताया कि उसने डोडा-पोस्त बिरमचंद से खरीदा था। इससे बिरमचंद गिरफ्तारी के डर से फरार था। हनुमानगढ़ के जिला पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हनुमानगढ़ टाउन थाने के उपनिरीक्षक सुशील कुमार आदि शामिल थे।0
0
Report
अमरोहा के चौधरपुर में GNM छात्रा की आत्महत्या, गांव में मातम
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव चौधरपुर में 25 वर्षीय युवती का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हाजी धन्नू की बेटी यासमीन के रूप में हुई है। यासमीन जोया स्थित वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से जीएनएम के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि घर में ही पिता की आटे की चक्की है। परिजनों ने चक्की परिसर में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे यासमीन का शव लटका देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 25 वर्षीय युवती की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं। फिलहाल युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।0
0
Report
नोहर पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ा; 720 पव्वे और 96 बीयर बरामद
Hanumangarh, Rajasthan:नोहर पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ा। खबर हनुमानगढ़ से है, राजस्थान में बनी अंग्रेजी शराब के 720 पव्वे और बीयर की 96 बोतलों के साथ नोहर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी भी जब्त की। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान टीम ने धर्मेंद्र कुमार यादव को पकड़ा। वह हरियाणा के पलवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीघोट गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे ग्राम सोनड़ी के पास वन विभाग कार्यालय के सामने से पकड़ा। गाड़ी से अलग-अलग ब्रांड की शराब और बियर की बोतलें मिलीं। मामले में नोहर थाने में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। आगे की जांच थाना प्रभारी जगदीश पांडर कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
खाद्य पदार्थों पर GST शून्य, मंडी सेस 0.50%—छोटे व्यापारियों को पेंशन की मांग
Jaipur, Rajasthan:खाद्य पदार्थों पर जीएसटी खत्म करने, मंडी सेस की दर पूरे देश में समान रखने और छोटे व्यापारियों को 3000 रुपए मासिक पेंशन देने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गई हैं। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फूड एंड ड्रग्स एसोसिएशन (एफएआईएफडीए) की राष्ट्रीय बैठक में देश के 18 प्रांतों के प्रतिनिधियों ने खाद्य व्यापार से जुड़ी समस्याओं और नीतिगत बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में केंद्र सरकार से व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के हित में आवश्यक निर्णय लेने की मांग की गई। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा खाद्य पदार्थों पर लगने वाले जीएसटी का रहा। प्रतिनिधियों ने खाद्य वस्तुओं को जीएसटी की शून्य श्रेणी में रखने की मांग करते हुए कहा कि खाद्य पदार्थ आम आदमी की बुनियादी जरूरत हैं। इन पर कर का बोझ पड़ने से कारोबारियों के साथ उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ता है। बैठक में कपास और खाद्य तेलों पर जीएसटी में राहत देने तथा जिन्निंग फैक्ट्रियों को जीएसटी में रजिस्टर्ड करने का मुद्दा भी उठाया गया। मंडी सेस की दर 0.50 प्रतिशत करने की मांग व्यापारियों ने देशभर में मंडी सेस की दर एक समान निर्धारित करने की मांग की। इसके लिए अधिकतम 0.50 प्रतिशत मंडी सेस लागू करने का प्रस्ताव रखा गया। प्रतिनिधियों का कहना था कि अलग-अलग राज्यों में मंडी सेस की अलग-अलग दरें होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। एक राज्य से दूसरे राज्य में कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी अतिरिक्त आर्थिक और प्रक्रियागत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पूरे देश में एक समान व्यवस्था लागू होनी चाहिए。 छोटे व्यापारियों की पेंशन का मुद्दा भी उठा बैठक में छोटे व्यापारियों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधियों نے छोटे व्यापारियों को 3000 रुपए मासिक पेंशन देने की मांग की। उनका कहना था कि छोटे व्यापारी भी देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य आपूर्ति व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में बुढ़ापे में उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में इन सभी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने और खाद्य व्यापार से जुड़ी नीतियों में जरूरी बदलाव कराने पर जोर दिया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि जीएसटी और मंडी सेस की व्यवस्था सरल और समान होने से देशभर के व्यापारियों को राहत मिलेगी तथा खाद्य कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।0
0
Report
चक्रवात अर्णव से अमेठी में बदला मौसम, किसान चिंतित और फसल पर खतरा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी :- जनपद में चक्रवात अर्णव के कारण अचानक मौसम में हुआ बदलाव, देर रात से जिले के कई क्षेत्रों में देखने को मिली बूंदाबांदी, जबकि कल से दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की बढ़ाई चिंता, खासकर धान की पककर तैयार खड़ी फसल को लेकर किसान हो रहे हैं परेशान, किसानों को आशंका कि यदि बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा, तो फसल को हो सकता है भारी नुकसान, वहीं, जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले एक से दो दिनों तक मौसम में देखने को मिल सकता है बदलाव, ऐसे में लोगों को मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने और जरूरी सावधानियां बरतने की दी जा रही है सलाह।0
0
Report
यूपीएसएससी PET 2026 आज दो पालियों में, सुरक्षा कड़े इंतजाम
Bareilly, Uttar Pradesh:पीईटी परीक्षा आज , दो पालियां में होगी परीक्षा, पुलिस-प्रशासन अलर्ट बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 आज यानी शुक्रवार से शुरू । परीक्षा 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी रखेंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। अभ्यर्थیوں को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से काफी पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरी हो सके。 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) और आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ उसकी फोटोकॉपी भी ले जाना अनिवार्य है। बिना जरूरी दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
भूटान में गासा क्षेत्र को प्रभावी रूप से खत्म कर दिया गया
Noida, Uttar Pradesh:Gasa in Bhutan, effectively wiped out0
0
Report
लखनऊ के किंग टेबल क्लब में पुलिस ने लाठियां बरसाईं, युवकों पर हमला
Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ समिट बिल्डिंग के किंग टेबल क्लब में पुलिस ने लाठियां बरसाई विवाद होने की सूचना पर विभूति खंड थाने की पुलिस पहुंची थी क्लब में वहां पहुंच कर पुलिस ने युवकों को लाठियों से पीटा0
0
Report
खाद्य पदार्थों पर जीएसटी हटाने और मंडी सेस 0.50% करने की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी खत्म करने और देशभर में मंडी सेस की दर एक समान करने की मांग उठी है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फूड एंड ड्रग्स एसोसिएशन (एफएआईएफडीए) की राष्ट्रीय बैठक में देश के 18 प्रांतों के प्रतिनिधियों ने खाद्य व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में केंद्र सरकार से खाद्य पदार्थों को जीएसटी की शून्य श्रेणी में रखने की मांग की गई। बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि खाद्य पदार्थ आम आदमी की जरूरत हैं, ऐसे में इन पर जीएसटी नहीं लगाया जाना चाहिए। कपास और खाद्य तेलों पर भी जीएसटी में राहत देने की मांग उठाई गई। इसके अलावा जिन्निंग फैक्ट्रीों को जीएसटी में रजिस्टर्ड करने का मुद्दा भी रखा गया। व्यापारियों ने देशभर में मंडी सेस की दर एक समान करने और इसे अधिकतम 0.50 प्रतिशत निर्धारित करने की मांग की। उनका कहना था कि अलग-अलग राज्यों में मंडी सेस की अलग-अलग दरें होने से व्यापार प्रभावित होता है। एक राज्य से दूसरे राज्य में कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। बैठक में छोटे व्यापारियों को 3000 रुपए मासिक पेंशन देने की मांग भी उठाई गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि छोटे व्यापारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए पेंशन व्यवस्था जरूरी है। बैठक में खाद्य पदार्थों के कारोबार से जुड़ी नीतिगत समस्याओं पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार से जीएसटी और मंडी सेस व्यवस्था में आवश्यक बदलाव करने की मांग की गई।0
0
Report
Advertisement
जोबट कनवाड़ा में 125 पेटी अवैध शराब जब्त, संतोष-भूरू फरार
Alirajpur, Madhya Pradesh:आबकारी विभाग की जोबट के कनवाड़ा में दबिश, घर से 5,50,000 की 125 पेटी अवैध शराब जब्त; आरोपी संतोष और भूरू भांगड़ा मौके से फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश। आबकारी विभाग ने अलीराजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जोबट थाना क्षेत्र के कनवाड़ा गांव में दबिश देकर एक घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कुल 125 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत 5,50,000 रुपए बताई जा रही है, हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। आबकारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों—संतोष और भूरू भांगड़ा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और आबकारी विभाग अब दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुट गया है।0
0
Report
नीमकाथाना-पाटन में पंच-सरपंच चुनाव शांतिपूर्ण, मतदान प्रगति तेज
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना और पाटन क्षेत्र में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक नीमकाथाना पंचायत समिति क्षेत्र में 19.33 प्रतिशत और पाटन पंचायत समिति क्षेत्र में 19.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोनों पंचायत समिति क्षेत्रों की कुल 65 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। नीमकाथाना की 39 और पाटन की 26 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।0
0
Report
PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी, हरियाणा के किसान लाभान्वित
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी किए जाने पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसी योजना की शुरुआत की जिसने देश के किसान और सरकार के बीच के रिश्ते को नई परिभाषा दी वह योजना थी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि- मुख्यमंत्री हमारे देश के 86% से अधिक किसान छोटे और सीमांत शुरुआात छोटे और सीमांत किसानों से हुई और कुछ ही महीना में यह योजना देश के सभी भूमि धारक किसान परिवारों तक पहुंची आज यह विश्व की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं में से एक- मुख्यमंत्री कोरोना महामारी में इस योजना से 1 लाख 71 हजार करोड रुपए से अधिक की राशि किसानों तक पहुंची आज इस योजना की लगभग हर चौथी लाभार्थी एक महिला किसान- मुख्यमंत्री इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आज 24वीं किश्त कर रहे हैं जारी 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18 हजार 680 करोड रुपए से अधिक पहुंच रहे हैं इस सम्मान में हरियाणा के 16 लाख 23 हजार किसान परिवार भी भागीदार- मुख्यमंत्री उनके खातों में 324 करोड 75 लाख रुपए पहुंच रहे हैं इनमें भिवानी के 1 लाख 21 हजार किसान परिवारों को 24 करोड 20 लाख रुपए मिल रहे हैं भिवानी मिनी क्यूबा के नाम से देश भर में प्रसिद्ध मुक्केबाजों की धरती यहां के किसानों ने कम पानी और रेतीली मिट्टी में भी खेतों को रखा हरा भरा हरियाणा में भी किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही है कई कल्याणकारी योजनाएं कल ही हमने गन्ना किसानों के लिए भी लिया बड़ा निर्णय गन्ने का भाव इस पराई सत्र में 430 रुपए और अगले सत्र में 450 रुपए प्रति क्विंटल किया गया- मुख्यमंत्री इससे अगले सत्र में गन्ना किसान की आय प्रति एकड़ लगभग 10 हजार से 11 हजार 300 रुपए बढ़ेगी खेती तभी लाभकारी होगी जब किसान को उत्पादन के साथ बाजार का भरोसा भी मिलेगा इसलिए हमने इंटीग्रेटेड वैल्यू चैन पार्टनरशिप मॉडल किया विकसित भविष्य का किसान ज्ञान, विज्ञान और तकनीक से होगा लैस- मुख्यमंत्री हरियाणा देश का अन्न भंडार बना है तो उसके पीछे किसानों का पसीना- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और आप सभी को 24वीं किश्त की हार्दिक बधाई- मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
