Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Panna488001

पवई में दो मोटरसाइकील भिड़ंत, एक वृद्ध की मौत, दूसरा घायल

PSPIYUSH SHUKLA
Nov 05, 2025 06:47:36
Panna, Madhya Pradesh
दो मोटरसाइकिलों में जोरदार भिड़ंत , एक की मौके पर मौत , दूसरा घायल रफ्तार का खामियाजा पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसानी के पास पानी नल मोड पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई जिसमें एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी के अनुसार दान सिंह उम्र 65 वर्ष पवई से घर लौट रहे थे वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर राजवीर उम्र 28 वर्ष तेज रफ्तार से आ रहा था दोनों में टक्कर हो गई और टक्कर इतनी जोरदार थी की वृद्धि दान सिंह की मौके पर मौत हो गई दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत डांसिंग को अमृत घोषित कर दिया और घायल राजवीर को प्राथमिक उपचार देने की बात कटनी के लिए रेफर कर दिया है।।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDebojyoti Kahali
Nov 05, 2025 09:48:43
Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার: দিনহাটার সাবেক ছিটমহল করলা ও পোয়াতুরকুঠির বাসিন্দাদের সাথে দেখা করলেন উত্তরবঙ্গ উন্নয়নমন্ত্রী উদয়ন গুহ। বুধবার দুপুরে মন্ত্রী সাবেক ছিট মহলে গিয়ে বাসিন্দাদের সাথে কথা বলেন এবং তাদের আশ্বস্ত করেন তারা বিগত লোকসভা বিধানসভার নির্বাচন থেকে শুরু করে পঞ্চায়েত নির্বাচন সব নির্বাচন প্রক্রিয়াতে অংশগ্রহণ করেছে, সেই সাথে কেন্দ্র সরকার এবং বাংলাদেশ যৌথভাবে চুক্তির মাধ্যমে ছিট মহলের বাসিন্দাদের ভারতীয় নাগরিকত্ব দিয়েছে ভারত সরকার তাই তাদের এ নিয়ে আর কোন ভয় পাওয়ার কথা নয়। প্রসঙ্গত গতকাল এস আই আর শুরু হওয়ার পরেই বি এল ও রা দিনহাটার এই সাবেক ছিটমহল গ Gulিতে গেলে সেখানকার বাসিন্দারা এস আই আর এর জন্য নির্ধারিত যে ফর্ম সেই ফর্ম নিতে অস্বীকার করে। বাসিন্দাদের দাবি ছিল যতক্ষণ পর্যন্ত কেন্দ্র সরকার তাদের জন্য নির্দিষ্ট কোন ব্যবস্থা গ্রহণ করবে না ততক্ষণ পর্যন্ত তারা এই ফর্ম নেবে না। আর তারপরেই আজ মন্ত্রী ছিটমহলে উপস্থিত হয়ে সাবেক ছিটমহলের বাসিন্দাদের সাথে কথা বলায় অনেকটাই আশ্বস্ত ছিট মহল বাসী ।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Nov 05, 2025 09:46:49
Ranchi, Jharkhand:गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर रांची गुरुनानक स्कूल में खास दीवान सजाया गया। श्री गुरुनानक देव महाराज के 556वें प्रकाट्य दिवस पर प्रकाश पर्व मनाया गया। इसको लेकर गुरुद्वारा से लेकर सिख समाज के लोगों ने अपने घरों को सजाया । बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने गुरुनानक स्कूल स्थित मुख्य दीवान में शामिल होकरमत्था टेक कर पूरे परिवार सहित सबकी मंगलकामना के लिए अरदास किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , कल्पना सोरेन समेत कई लोग माथा टेकने पहुंचे। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, समाज कितनी मजबूती के साथ एक दूसरे को बांध रहा है वो भी दिख रहा है। हम लोगो के मार्गदर्शक , ऊपर वाले का दिखाया रास्ता है उस रास्ते पर चलें। उनके विचार , आराधन , सोच को थोड़ी देर के लिए ध्यान से सुनें तो मन में न किसी के प्रति द्वेष न घटना उपज सकता है। हम सब को एक सूत्र में बांध रखा है। यही हमारी ताकत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। लगातार यहां पर लोगों का एकत्रित होना , इस सोच के साथ आते हैं कि कुछ तो है, एक ऐसी ताकत जो हमें खींच रही है। बाइट ...हेमंत सोरेन, सीएम बाइट ...संतोष गंगवार, राज्यपाल बाइट ..सी पी सिंह, विधायक बाइट ... श्रद्धालु
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Nov 05, 2025 09:46:08
Jaipur, Rajasthan:बारां-भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो को लेकर पीले चावल वितरित बारां के अंता उपचुनाव के चुनावी समर मे भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन मे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया एवं सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड़ शो को लेकर भाजपा की तैयारिया चरम पर है,धोलपुर के पूर्व सांसद मनोज राजोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार पूर्व विधायक बद्री जाट की अगुवाई मे मांगरोल नगर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने शहर की मुख्य सड़को व गलियों मे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुँच कर एवं किसानो,व आम जनता को व्यक्तिगत मिलकर पीले चावल देकर रोड शो में पहुंचने के लिए आमंत्रण दिया....
0
comment0
Report
NKNiraj Kumar Pandey
Nov 05, 2025 09:43:33
Noida, Uttar Pradesh:निरहुआ ने खेसारीलाल पर फिर से बोला हमला.....यादव समाज को बदनाम कर रहे है.....इसलिए यदमुल्ला कहा है इस देश में करोड़ों यादव है, जो अपने धर्म में आस्था रखते हैं, राम में आस्था रखते है, लेकिन चंद यादमुल्लो की वजह से बदनाम होना पड़ता है। हम सनातनी है। लेकिन इनकी वजह से बदनाम होना पड़ता है। हम सभी धर्मों का आदर करते है, लेकिन अपने धर्म के बारे में गलत बात बर्दाश्त नहीं करेंगे। राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की बात कहने वाले को यदमुल्ला ही कहेंगे जो कहता हूं डंके कि चोट पर कहूंगा.....तुम्हारी औकात कैसे हो गई कि राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की बात कहना। जो राम मंदिर बाबर ने तोड़ा था, जब हमें मौका मिला तो हमने राम मंदिर बनाया। तुम्हे राम मंदिर की जगह ही अस्पताल क्यों चाहिए। जब वक्फ पर सवाल किया जाता है तो फट कर हाथ में आ जाती है। इसीलिए तेजस्वी यादव और खेसारी को यदमुल्ला कहता हूं।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 05, 2025 09:43:17
Bhilwara, Rajasthan:आसींद के मालासेरी गांव में बंदर का आतंक, 8 से 10 लोग घायल, ग्रामीण परेशान आसींद क्षेत्र के मालासेरी गांव में पिछले तीन दिनों से एक आक्रामक बंदर का आतंक छाया हुआ है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। इस बंदर ने अब तक लगभग 8 से 10 लोगों को घायल कर दिया है। गांव वालों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से यह बंदर लगातार लोगों पर हमला कर रहा है और अब तक कई लोगों को काट कर घायल कर चुका है। घायलों में गणेश प्रजापत, उमा लाल, प्रभु, भोमा बलाई के साथ ही मंदिर के पुजारी भी शामिल हैं। बंदर के इस उत्पात के कारण गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या पर तुरंत ध्यान देने और जल्द से जल्द बंदर को पकड़ने की मांग की है ताकि लोगों को इस आतंक से निजात मिल सके।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Nov 05, 2025 09:43:04
Jodhpur, Rajasthan:रक्तदान शिविर में सहभागिता कर रक्तदाताओं का किया उत्साहवर्धन जोधपुर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (आनंद सिनेमा के समीप) पहुंचकर गुरु नानक देव जी को नमन किया एवं श्रद्धापूर्वक अरदास में सहभागी बने। शेखावत ने सिख समुदाय एवं समस्त देशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन हमें मानवता, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज में समरसता, करुणा और सह-अस्तित्व के मूल्यों को सशक्त करते हैं। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में शेखावत ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा रक्तदाताओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक श्रेष्ठ मानव सेवा है, जो जीवन बचाने का माध्यम बनती है। कार्यक्रम के दौरान त्रिभुवन सिंह भाटी, प्रतिपाल सिंह वालेचा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने अपने जोधपुर निवास पर नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक समाधान के लिए आश्वासन दिया। तत्पश्चात उन्होंने हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान किए。
0
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Nov 05, 2025 09:42:49
Shamli, Uttar Pradesh:शामली में किसानों के सरकारी पट्टे पर चल रहे बालू खनन के मुद्दे पर यूपी के खनन विभाग के अधिकारी हरियाणा के दबंगई के आरोपों के साथ काम रोकने का दावा करते हैं। इसमें हरियाणा के खनन विभाग के अधिकारी जबरदस्ती खनन यूपी के खनन के कार्य को रोकते हैं और आसपास के किसानों को आवागमन पर पाबंदी लगाते हैं। शामली के प्रशासनिक अधिकारियों ने टीम भेजकर सर्वेक्षण कराया तो पाया कि पूरा क्षेत्र यूपी सीमा के अंदर है और सर्वे रिपोर्ट ऑफ इंडिया का कोई ऑथेंटिक जवाब अभी नहीं आया है; इसलिए तख़्ती पर सीमांकन करना संभव नहीं है। विभागीय केवल एक रिपोर्ट हरियाणा के करनाल SDM को भी भेजी गई है कि जो कार्य उत्तर प्रदेश सरकार ने कंपनी को दिया है उसे होने दिया जाए। यहाँ शाकंभरी माइंस नाम की कंपनी को बालू का टेंडर दिया गया है और बरसात के मौसम के बाद कंपनी के कर्मचारी जब मीनिंग करने आए तो हरियाणा के खनन अधिकारी पहुंचे और उनका काम रुकवा दिया गया, जिससे किसानों और पट्टे के स्वामियों ने शिकायत दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि अधिकारी जानबूझकर उन्हें परेशान करते हैं ताकि खेती- बाड़ी न कर पाए। शाकंभरी माइंस के कर्मचारी चांद राणा ने बताया कि हरियाणा के माइनिंग अधिकारी बार-बार आकर काम रुकवा देते हैं, जिससे UP सरकार को राजस्व हानि होती है; शिकायत के बाद अधिकारी काम फिर चालू कर देते हैं, पर कभी-कभी हरियाणा के अधिकारी कलर डालते रहते हैं।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Nov 05, 2025 09:42:33
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 05, 2025 09:42:08
Dholpur, Rajasthan:आर्मी जवान का इलाज के दौरान निधन,राजाखेड़ा के गांव टीकापुरा के थे निवासी,परिजनों में मचा कोहराम, आर्मी की 262 फील्ड रेजीमेंट में दे रहे थे सेवाएं धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड के गांव टीकापुरा निवासी आर्मी जवान कमल किशोर का इलाज के दौरान निधन हो गया। लांस नायक कमल किशोर जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में तैनात थे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक आर्मी जवान कमल किशोर बीमारी से जूझ रहे थे जिनका इलाज आगरा के आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा था। मृतक आर्मी जवान के चचेरे भाई जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके ताऊ के लड़के कमल किशोर पुत्र शिव सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे जो आर्मी की 262 फील्ड रेजीमेंट में अपनी सेवा दे रहे थे जितेंद्र सिंह ने बताया कि कमल किशोर का आर्मी हॉस्पीटल का इलाज चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आगरा आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था जहां आज मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। आर्मी जवान कमल किशोर चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे। जवान कमल किशोर के पिता शिव सिंह एक किसान है और माता बतसिया गृहणी है। आर्मी जवान की मौत की सूचना से परिजनों में कोहरा मचा हुआ है इसी के साथ पूरे राजाखेड़ा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा के साथ क्षेत्रवासियों ने सोशल मीडिया के जरिए कमल किशोर को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की。 युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार आर्मी जवान कमल किशोर की पार्थिव देह को सेना के वाहन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव टीकापुरा लाई गई, इससे पहले युवाओं ने राजाखेड़ा से टीकापुरा तक करीब 8 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। सेना का वाहन जवान की पार्थिव देह को लेकर जैसे ही गांव पहुंचा तो कमल किशोर अमर रहे के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। कमल किशोर को सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी जिसके बाद उनके भतीजे ने उन्हें मुखाग्नि दी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top