Back
राजाखेड़ा के जवान कमल किशोर के निधन पर स्थानीय शोक और तिरंगा यात्रा
BSBhanu Sharma
Nov 05, 2025 09:42:08
Dholpur, Rajasthan
आर्मी जवान का इलाज के दौरान निधन,राजाखेड़ा के गांव टीकापुरा के थे निवासी,परिजनों में मचा कोहराम, आर्मी की 262 फील्ड रेजीमेंट में दे रहे थे सेवाएं
धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड के गांव टीकापुरा निवासी आर्मी जवान कमल किशोर का इलाज के दौरान निधन हो गया। लांस नायक कमल किशोर जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में तैनात थे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक आर्मी जवान कमल किशोर बीमारी से जूझ रहे थे जिनका इलाज आगरा के आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा था। मृतक आर्मी जवान के चचेरे भाई जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके ताऊ के लड़के कमल किशोर पुत्र शिव सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे जो आर्मी की 262 फील्ड रेजीमेंट में अपनी सेवा दे रहे थे जितेंद्र सिंह ने बताया कि कमल किशोर का आर्मी हॉस्पीटल का इलाज चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आगरा आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था जहां आज मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। आर्मी जवान कमल किशोर चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे। जवान कमल किशोर के पिता शिव सिंह एक किसान है और माता बतसिया गृहणी है। आर्मी जवान की मौत की सूचना से परिजनों में कोहरा मचा हुआ है इसी के साथ पूरे राजाखेड़ा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा के साथ क्षेत्रवासियों ने सोशल मीडिया के जरिए कमल किशोर को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की。
युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
आर्मी जवान कमल किशोर की पार्थिव देह को सेना के वाहन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव टीकापुरा लाई गई, इससे पहले युवाओं ने राजाखेड़ा से टीकापुरा तक करीब 8 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। सेना का वाहन जवान की पार्थिव देह को लेकर जैसे ही गांव पहुंचा तो कमल किशोर अमर रहे के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। कमल किशोर को सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी जिसके बाद उनके भतीजे ने उन्हें मुखाग्नि दी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SLSanjay Lohani
FollowNov 05, 2025 12:06:290
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 05, 2025 12:06:120
Report
KAKapil Agarwal
FollowNov 05, 2025 12:05:560
Report
AMAbhishek Mathur
FollowNov 05, 2025 12:05:340
Report
ACAmit Chaudhary
FollowNov 05, 2025 12:04:500
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 05, 2025 12:04:330
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 05, 2025 12:03:470
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 05, 2025 12:03:260
Report
SBShowket Beigh
FollowNov 05, 2025 12:03:110
Report
RVRajat Vohra
FollowNov 05, 2025 12:03:000
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 05, 2025 12:02:490
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowNov 05, 2025 12:02:390
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 05, 2025 12:02:200
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowNov 05, 2025 12:01:550
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowNov 05, 2025 12:01:360
Report