Back
हनुमतपुर में खेत बटाई को लेकर किसान पर हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 07, 2026 10:47:34
Panna, Madhya Pradesh
हनुमतपुर में खेत बटाई को लेकर किसान पर लाठी-डंडो से जानलेवा हमला, घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर। पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत हनुमतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ खेती की पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम बनहरी कला में एक किसान को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उसके परिवार ने खेत बटाई पर दिया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित लक्ष्मी प्रसाद अवस्थी 30 वर्ष के पिता ने गांव के ही संतराम यादव को अपनी जमीन बटाई पर दी थी, जिससे आरोपी छोटू और सन्तू यादव नाराज थे। इसी बात को लेकर जब किसान खेत से चारा लेकर घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने बीच रास्ते में अपनी बाइक अड़ाकर उसे रोका और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में किसान के गले, पीठ, पैर और कनपटी पर गंभीर चोटें आई हैं। हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है। वही घटना की सूचना मिलते ही हनुमतपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HBHeeralal Bhati
FollowMar 07, 2026 12:03:240
Report
MJManoj Jain
FollowMar 07, 2026 12:03:130
Report
IAImran Ajij
FollowMar 07, 2026 12:03:030
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 12:02:480
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 12:02:130
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 07, 2026 12:01:39Noida, Uttar Pradesh:Squirrel cuddling her fave plushie
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 07, 2026 12:01:280
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 07, 2026 12:00:280
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 07, 2026 12:00:080
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 11:54:540
Report
19
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 11:54:020
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 07, 2026 11:52:430
Report