Back
ट्रक की केबिन से आग लगने से चालक नासिर की मौत, बहलोलपुर के पास हादसा
DKDARSHAN KAIT
Mar 07, 2026 12:01:28
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र:- ट्रक में आग लगने से ट्रक ड्राइवर जलकर हुआ राख。
कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा विधानसभा में बीती रात बहलोलपुर गांव के पास पेड़ से टकराकर ट्रक में आग लग गई। इसमें ट्रक ड्राइवर जिंदा ही जल गया। आग से ट्रक का केबिन पूरी तरह से जल गया। बाद में पुलिस ने 2 हाइड्रा बुलाकर केबिन को तोड़कर शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान शाहाबाद के हबाना गांव के 57 साल के नासिर के रूप में हुई।
नासिर ट्रक ड्राइवर थे और यमुनानगर के जठलाना की ट्रांसपोर्ट पर काम करते थे। घटना रात की है।
नासिर कल रात अपने घर से ट्रक (HR58F 6110) लेकर ट्रांसपोर्ट पर जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, नासिर अपने एक साथी राजेश कुमार के साथ शाहाबाद से निकला था। दोनों अपने-अपने ट्रक लेकर यमुनानगर के लिए चले थे। रास्ते में नासिर एक ढाबे पर रुक गया और खाना खाने लगा। उसने राजेश को भी खाने के लिए रोकने की कोशिश की, लेकिन राजेश अपना ट्रक लेकर निकल गया।
पेड़ से टकराया ट्रक
खाना खाने के बाद नासिर अपना ट्रक लेकर निकल लिया। जैसे ही नासिर बहलोलपुर गांव के पास पहुंचा तो उसका ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। टक्कर लगते ही ट्रक का डीजल टैंक लीक हो गया और पेड़ से टकराने के कारण फूटी लाइट से डीजल ने तुरंत आग पकड़ ली।
भभक कर जलने लगी, जिससे ट्रक का केबिन बुरी तरह से जल गया। इस दौरान नासिर ट्रक के केबिन में फंस गया। टक्कर की वजह उसकी सीट आगे सरक गई और केबिन पिचक गया, जिसस नासिर सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया। उसे बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला。
केबिन में जिंदा जल गया
बाहर नहीं निकलने के कारण नासिर ट्रक के केबिन के बीच में ही जिंदा जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर ट्रक में आग लगी देख गांव के लोगों ने ड Dial-112 को कॉल किया। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें काफी भड़क चुकी थी।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बुझाई आग
सूचना पाकर लाडवा से फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और 15-20 मिनट में आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक केबिन और नासिर जल चुके थे। बाद में पुलिस ने 2 हाइड्रा को बुलाकर ट्रक के केबिन को चौड़ा करके नासिर के शव को बाहर निकाला और ट्रक के पीछे लिखे नंबर पर कॉल कर ट्रांसपोर्ट पर घटना की जानकारी दी।
ट्रांसपोर्ट संचालक से सूचना पाकर नासिर का परिवार मौके पर पहुंच गए। बाबैन थाना पुलिस ने शव की पहचान के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आज नासिर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। पुलिस नासिर के परिवार के बयान दर्ज कर रही है। उनके बयान के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 07, 2026 13:08:060
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 07, 2026 13:07:550
Report
RKRavi Kant
FollowMar 07, 2026 13:07:33Noida, Uttar Pradesh:A 'tsunami from heaven' over Lake Millstatt in Austria.
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 07, 2026 13:07:240
Report
ASAmit Singh
FollowMar 07, 2026 13:06:560
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 07, 2026 13:06:130
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 07, 2026 13:06:020
Report
RKRavi Kant
FollowMar 07, 2026 13:05:50Noida, Uttar Pradesh:A brand-new luxury yacht, valued at $1M USD, sank just 15 minutes after its maiden launch.
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 07, 2026 13:05:410
Report
RKRavi Kant
FollowMar 07, 2026 13:05:24Noida, Uttar Pradesh:In some indigenous Mexican communities, a bride grinds corn on a metate during the wedding as a symbol of her readiness to start a new household.
0
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 07, 2026 13:05:120
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 07, 2026 13:04:320
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 07, 2026 13:04:160
Report