Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Niwari472442

निवाड़ी में ट्रांसफार्मर पर गिरी आकाशीय बिजली, बड़ा हादसा टला

Aug 26, 2024 04:57:57
Niwari, Madhya Pradesh

निवाड़ी जिले के सिन्दूर सागर गांव में ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिर गई लेकिन बड़ा हादसा टल गया क्योंकि ट्रांसफार्मर के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। आकाशीय बिजली गिरने की घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATALOK TRIPATHI
Nov 14, 2025 17:01:19
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वांछित गो-तस्कर मुठभेड़ में घायल, देसी तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद पुलिस मुठभेड़ में शातिर वांछित गौ तस्कर सभाजीत उर्फ़ शालू यादव घायल शालू यादव ने पुलिस पर की फायरिंग, आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से आरोपी के पैर में लगी गोली पकड़े गए गौ तस्कर के पास से एक देसी तमंचा, खोखा, दो जिंदा कारतूस के साथ बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद गिरफ्तार आरोपी पर गो-तस्करी व आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे है दर्ज गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान वांछित शातिर गौ तस्कर व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से शातिर गौ तस्कर सभाजीत उर्फ शालू यादव घायल हो गए। जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए गौ तस्कर के पास से एक देसी तमंचा, खोखा, दो जिंदा कारतूस के साथ बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इसबात की पुष्टि सीओ जमानिया अनिल कुमार ने की है। इस दौरान उंन्होने बताया कि ज़मानिया थाने की पुलिस और एक शातिर वांछित गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अभियुक्त सभाजीत उर्फ़ शालू यादव गोली लगने से घायल हो गया है। पकड़ा गया ये आरोपी पिछले दिनों पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हो गया था। आज पुलिस की दबिश के दौरान दिलदारनगर मार्ग पर एक बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को जब रोकने का प्रयास किया गया, तो उसने भागने की कोशिश की। घेराबंदी होने पर उसने पुलिस को निशाना बनाकर एक गोल़ी चलाई। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की और आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए गौ तस्कर के पास से एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो ज़िंदा कारतूस और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार गौ तस्कर का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें गो-तस्करी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर आजमगढ़ और गाजीपुर के कई थानों में केस चल रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। बाइट- अनिल कुमार- सीओ जमानिया, गाजीपुर
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Nov 14, 2025 17:00:37
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर वन रेंज इलाके के वृन्दावन गांव में देर शाम बाघ ने एक बुजुर्ग पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया जानकारी मिलने पर लोग मौके पर पहुंच कर बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बुजुर्ग की जान जा चुकी थी। बीते दो दिनों में दो घटनाओं के बाद लोगों में वन विभाग के प्रति काफी नाराजगी है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए वन विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। मामले में परिजन और ग्रामीणों ने शव सड़क मार्ग पर रख जाम लगा दिया है। मामले में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल को लगाया गया है। आपको बता दें इससे पहले बच्ची की मौत के मामले में भी उपनिदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व के कार्यालय पलिया पर प्रदर्शन किया गया था। पुलिस विभाग लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है。
0
comment0
Report
ATAlok Tripathi
Nov 14, 2025 16:53:03
82
comment0
Report
ATAlok Tripathi
Nov 14, 2025 16:51:31
51
comment0
Report
ATAlok Tripathi
Nov 14, 2025 16:49:51
21
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Nov 14, 2025 16:48:13
Noida, Uttar Pradesh:बिहार का चुनाव का परिणाम कोई आम परिणाम नहीं बल्कि मशीनरी मैनेजमेंट का परिणाम है। यहाँ EVM मैनेजमेंट की सुनामी आई जिसमें बिहार का लोकतंत्र बहता हुआ दिख रहा है। ध्यान रहे जो गुजराती कल पटना में था वो कल लखनऊ में होगा परसो कोलकाता में... बिहार कि जनता अवाक है! जो लोग , जो पार्टियां पूरे चुनाव धरातल पर दिखाई नहीं दिया वो आज अर्श पर है और फर्श पर बैठे पलायन करने वाले मजदूर , किसान , बेरोजगार नौजवान को अर्श से ठेंगा दिखा रहे हैं। 2 करोड़ 90 लाख युवा जो बिहार से बाहर जाकर मजदूरी करते थे उनका सपना था कि उसका बिहार बदलेगा, उसे उसके बिहार में ही काम मिलेगा, उसे भी अपने परिजनों के साथ बिहार में ही रहने का मौका मिलेगा उसके सपनों को उन 2 करोड़ 90 लाख बिहारी युवाओं के सपने तब तक पूरे नहीं होने वाले जब तक ये मशीनरी मैनेजमेंट से चुनाव के परिणाम बदले जाते रहेंगे। हम जनादेश का सम्मान जरूर करते हैं लेकिन ये जनादेश मशीनरी मैनेजमेंट का हिस्सा है, ये बात पूरा बिहार जानता है।
99
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 14, 2025 16:47:57
Bhilwara, Rajasthan:लोकेशन - मांडल जिला - भीलवाड़ा विधानसभा- मांडल मांडल में गैस सिलेंडर का रिसाव, सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना, अवैध रिफिलिंग से जुड़ा मामला. मांडल कस्बे के प्रताप नगर में शुक्रवार रात एक दुकान पर गैस सिलेंडर से अचानक तेज रिसाव होकर आग लग गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों के अनुसार दुकान में रखा घरेलू सिलेंडर अचानक जोर की फटकार के साथ गैस छोड़ने लगा। कुछ ही क्षणों में पूरे क्षेत्र में गैस की गंध फैल गई, जिससे आसपास के लोग दहशत में बाहर निकल आए। खतरा बढ़ता देख दुकानदार व मोहल्लेवासियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई। सिलेंडर को सावधानीपूर्वक दुकान से बाहर खुले स्थान पर ले जाकर रखा गया। इसके बाद जिले कपड़े से उसे बुझने का प्रयास किया जिससे स्थिति पर काबू पाया। गनीमत रही कि सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ नहीं तो भीड़भाड़ वाले इस इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय जानकारों ने बताया कि जहां यह घटना हुई, वहां अवैध रूप से सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग का काम किया जाता है। इसी खतरनाक गतिविधि के चलते सिलेंडर का वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया और तेज रिसाव शुरू हुआ, जिससे यह हादसा हुआ। प्रताप नगर के लोगों में इस घटना को लेकर रोष है। उनका कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग से किसी भी समय बड़ा नुकसान हो सकता है。
31
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Nov 14, 2025 16:47:39
Jaipur, Rajasthan:इंट्रो- प्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामले में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में कहा कि नेशनल रोड सेफ्टी प्लान 2010 व नेशनल रोड एक्शन प्लान 2021-30 के आधार पर सड़क हादसों की रोकथाम के लिए 600 पेज का एक ड्राफ्ट बना लिया है। वहीं इस संबंध में कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसे पेश करने के लिए समय दिया जाए। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार को कहा कि वह 26 नवंबर तक इसे अदालत में पेश कर दें। इसके साथ ही अदालत ने मामले की सुनवाई 27 नवंबर को तय की है। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस बीएस संधू की खंडपीठ ने यह आदेश एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा की पत्र याचिका पर दिए।
77
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Nov 14, 2025 16:47:12
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस संसार में धर्म को बचाने के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी श्री गुरु तेग बहादुर जी ने दी थी, ऐसे महान बलिदानी की कुर्बानी के 350 वें शहीदी दिवस के कार्यक्रम की गूंज पूरे देश को सुनाई दे, इसके लिए कुरुक्षेत्र जिले के प्रत्येक नागरिक को पूरे परिवार सहित इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। इस राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जिमखाना क्लब में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को परिवार सहित पहुंचने का दिया न्यौता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसी भी कोने से कुरुक्षेत्र में पहुंचने के लिए अब तीन घंटे से कम का समय लगता है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हुआ है। प्रदेश में नेशनल हाईवे का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब पूरे विश्व की नजरें हैं और देशभर में हरियाणा की चर्चाएं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सभी नागरिकों ने पहुंचकर सफल बनाना है। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बिहार में हुई प्रचंड जीत की बधाई दी。 स्पीच बाईट,,,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
56
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Nov 14, 2025 16:46:13
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के गंगोह विधानसभा क्षेत्र के मैनपुरा गांव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा एक महा रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 2027 विधानसभा चुनाव के बिगुल का आगाज़ करेगी, जिसकी तैयारियां लगातार की जा रही हैं। कल भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर हर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया और महा रैली में शामिल होने का आह्वान किया। आज सर्किट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें महा रैली की तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ, अशोक अग्रवाल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मैनपुरा, गंगोह में आ रहे हैं, जहां एक विशाल रैली आयोजित की जा रही है। यह रैली सोसित और वंचित वर्गों को समर्पित रहेगी। बिहार चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने एनडीए को बधाई दी। विपक्ष के आरोपों पर कहा कि “राहुल गांधी को आरोप लगाने की पुरानी आदत है। जहां उनकी सरकार नहीं बनती, वहां वे नया फार्मूला लेकर आते हैं।” 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वे एनडीए में रहकर चुनाव लड़ेंगे और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। जिला पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी रणनीति बनेगी, वह हाईकमान के निर्देशों के अनुसार तय की जाएगी।
124
comment0
Report
Advertisement
Back to top