icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
458441
RMRiyajuddin MansuriFollow3 Sept 2024, 10:57 am

नीमच के मुकेश प्रजापत ने अर्ध नग्न होकर कलेक्टर कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Neemuch, Madhya Pradesh:

सिंगोली तहसील के ग्राम कांकरिया तलाई पंचायत में 5 वर्षों से भ्रष्टाचार और दोषियों के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ रहे मुकेश प्रजापत ने मंगलवार को अनोखे अंदाज में कलेक्टर की जनसुनवाई में हिस्सा लिया। उन्होंने अर्ध नग्न होकर और सेकड़ों ज्ञापनों की माला पहनकर कलेक्टर कार्यालय तक लोटकर न्याय की मांग की। आवेदन में पूर्व सरपंच पुष्पा बाई मेघवाल, उनके पति गोविंद मेघवाल द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने और सरपंच, सचिव, जीप सीईओ व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फैक्ट्री संचालक से पैसे मांगने, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप,

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow6m ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:खबर उन्नाव से है, जहां अचलगंज थाना क्षेत्र के बंथर में फैक्ट्री संचालक से कथित तौर पर पैसे मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पैसे देने का दबाव बना रहा है और मांग पूरी न होने पर जान से मारने के साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। इतना ही नहीं, ट्रैक्टर रोककर चालक को लाठी-डंडे लेकर दौड़ाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में फैक्ट्री संचालक आशुतोष सिंह की तहरीर पर अचलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायती पत्र के अनुसार, बंथर निवासी आशुतोष सिंह की गहरा बंथर स्थित एएस इंटरनेशनल नाम से फैक्ट्री है। उनका आरोप है कि 25 नवंबर की रात कानपुर में उनका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके अगले दिन 26 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे उनका ट्रैक्टर चालक सोनू पुत्र बदलू खां ट्रैक्टर में सामान लादकर फैक्ट्री जा रहा था। तभी यूपीएसआईडीसी के पास गहरा मैदा मिल चौराहे पर कुछ लोगों ने ट्रैक्टर रोक लिया और लाठी-डंडे लेकर चालक को मारने के लिए दौड़े। पीड़ित पक्ष का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। आशुतोष सिंह का आरोप है कि उनसे लगातार पैसों की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताते हुए कहा कि फैक्ट्री से अवैध वसूली के दबाव के चलते उन्हें परेशान किया जा रहा है। पीड़ित ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने, दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मीडिया के सामने भी अपनी बात रखी है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
0
0
Report

मुरादाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का विवाह संपन्न

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow28m ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के रामपुर दोराहा जीरो पॉइंट के पास मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 200 हिंदू और मुस्लिम जोड़े अपने-अपने धर्म और रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंधे। समारोह में खुशियों का माहौल देखने को मिला। नवविवाहित जोड़ों को कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। वहीं कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मुरादाबाद भी मौजूद रहीं। सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से अलग-अलग धर्मों के जोड़ों ने अपनी परंपराओं के अनुसार नई जिंदगी की शुरुआत की। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement

घोड़ा-बुग्गी सवार को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड पर घोड़ा- बुग्गी और बाइक की टक्कर के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने घोड़ा-बुग्गी पर समान लाद रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया और उसे जमकर पीटा- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर कुछ युवक बुग्गी सवार व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सरिए से भी वार किए, जिससे व्यक्ति घायल हो गया। सीसीटीवी फुटेज में भी मारपीट की घटना कैद होने की बात सामने आई है। घटना ने सड़क पर बढ़ती आक्रामकता और कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं, मामूली सड़क दुर्घटना का समाधान मारपीट नहीं,बल्कि कानूनी प्रक्रिया है। थाना जनकपुरी पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

सहारनपुर सदर थाना बाजार अंतर्गत पुलिस चौकी परिसर स्थित मंदिर का जीर्णोद्धार, वैदिक मंत्रोच्चार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में पुलिस विभाग की धार्मिक आस्था से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई है। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के अंतर्गत चौकी चुनहेटी फाटक परिसर स्थित मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दरअसल, रविवार 29 नवंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के साथ चौकी चुनहेटी फाटक परिसर स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में सहभागिता की। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया। इस दौरान जनपद में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
0
0
Report

तिर्रेमनोरमा गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट,महिला समेत कई घायल

Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)।कोतवाली क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल पुलिस ने घायलों को सीएचसी इटियाथोक पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एक पक्ष के सोनू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि शनिवार देर शाम गांव के सूरज और नीरज पुत्र विनय सिंह, शिवशंकर सिंह आदि उनके दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। विरोध करने पर सविता सिंह और उनके पति वीरेंद्र सिंह को लाठी-डंडों से पीटा।मामले में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, अखिलेश यादव से रामलला से माफी मांगने को कहा

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow2h ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक निजी होटल का उद्घाटन किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा तो अखिलेश यादव के अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने के फैसले पर भी सवाल उठाए। ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव को अयोध्या जाकर रामलला से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही सपा पर जातिवाद, तुष्टीकरण और माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। VO: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधी आबादी को उनका हक दिलाना चाहते हैं। संसद और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बिल लाया गया है, जिस पर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत संसद में बहस होगी और पास होने के बाद कानून बनेगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को महिलाओं को उनका अधिकार मिलने से परेशानी हो रही है। वहीं अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए रामलला से माफी मांगनी चाहिए। ब्रजेश पाठक ने सपा पर सनातन संस्कृति के नाम पर राजनीतिक स्वांग रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी वोट बैंक की राजनीति नहीं करती, बल्कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करती है। सपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उस समय लोक सेवा आयोग में जातिवाद को बढ़ावा दिया गया, जबकि मौजूदा सरकार ने पारदर्शी प्रक्रिया से 10 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने सपा को गुंडों और माफियाओं को संरक्षण देने वाली पार्टी बताते हुए प्रदेश से माफियाराज खत्म करने का दावा किया।
0
0
Report

अजयगढ़ दुर्ग तक सड़क बन नहीं पाई, 6 करोड़ बजट के बावजूद निष्क्रियता पर सवाल

Panna, Madhya Pradesh:2 हजार साल पुराने (गुप्त कालीन) मंदिरों और चन्देलकालीन किले की सुरक्षा न होने से दुर्दशा और तोड़ फोड़ हो रही है। गड़े धन के लालच में खुदाई कर अनमोल ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट किया जा रहा है। लेकिन बजट आ गया (6 करोड़), टेंडर भी हो गया, फिर भी प्रशासनिक और राजनेताओं की निष्क्रियता के चलते नहीं बन पा रही ऐतिहासिक अजयगढ़ किले की सड़क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को कौन नहीं सुन रहा है? प्रधानमंत्री ने मन की बात में बुंदेलखंड के ऐतिहासिक अजयगढ़ दुर्ग का उल्लेख करते हुए देशवासियों से यहां यात्रा करने की अपील की है (वीडियो शामिल है सर) फिर भी 7 सालों में भी नहीं बन पाया अजयगढ़ किला तक पहुंच मार्ग। किले में सड़क, पीने का पानी, बिजली, शौचालय नहीं है। जिम्मेदार राजनेताओं के भाषण तक सीमित ऐतिहासिक किले का सड़क निर्माण। बुंदेलखंड में गुप्तकालीन और चन्देल कालीन अनेक प्राचीनतम किले स्थापित हैं, जो आज भी अपनी गौरव गाथा और स्वर्णिम इतिहास को बखान करते हैं। ग्वालियर, झांसी और दतिया के साथ पन्ना जिले में स्थापित अजयगढ़ का किला बहुत विख्यात है। ऐतिहासिक रूप से अगर बात करें तो लगभग 1700 साल पुराने गुप्तकालीन मंदिर यहां आज भी देखे जा सकते हैं। अजयपाल का मंदिर और किले की जानकारी: अजयगढ़ के किले में ऐतिहासिक एकमात्र भगवान अजयपाल का मंदिर स्थापित है और यहां मकर संक्रांति में दो दिनों के लिए बाबा अजयपाल की मूर्ति को भक्तों के दर्शन हेतु रखा जाता है। इस ऐतिहासिक किले में लाखों लोग दुर्गम चढ़ाई को चढ़कर दर्शन करने आते हैं। यहाँ गंगा जमुना दो पर्वतीय जल कुंड है। पांच विशाल दुर्ग द्वार थे जिसमें से अब सिर्फ 2 शेष बचे हैं। चन्देलकालीन नवदुर्गा मंदिर सहित तालाब, सूर्य कुंड, और गुप्तकाल की पत्थर खदाने देखने को मिलती है। प्रधानमंत्री ने अपने खास कार्यक्रम मन की बात में अजयगढ़ दुर्ग को उल्लेखित किया था और देशवासियों से यहां यात्रा करने का आग्रह किया है।
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री के सहारनपुर दौरे को लेकर एसएसपी की अधिकारियों के साथ अहम बैठक

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लेने और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की आज हुई इस बैठक में एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक, सभी सीओ और संबंधित पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण पर खास फोकस गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों व कर्मियों को ब्रीफ करते हुए कार्यक्रम को सुरक्षित, शांत और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सुरक्षा इंतजाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक मैनेजमेंट, रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। समन्वय और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने आपसी तालमेल बनाए रखने तथा ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्कता व सजगता बरतने पर जोर दिया, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के समय सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो और सभी इंतजाम समय रहते पूरे किए जा सकें।
0
0
Report

रेउसा थाने से थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी का स्थानांतरण, भावभीनी विदाई देकर किया सम्मानित सीतापुर के

RKRamendr KumarFollow3h ago
Reusa, Sitapur, Uttar Pradesh:रेउसा थाने से थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी का स्थानांतरण, भावभीनी विदाई देकर किया सम्मानित सीतापुर के रेउसा थाने में करीब ढाई वर्ष तक अपनी सेवाएं देने के बाद थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी का स्थानांतरण हो गया। उनके विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। रविवार को रेउसा थाने में आयोजित विदाई समारोह में थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उनके स्थानांतरण की खबर के बाद पुलिस स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान लोगों ने हनुमंत तिवारी को फूल-मालाएं पहनाकर स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन संदीप मिश्रा ने किया। करीब ढाई वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग में उनके योगदान की चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके व्यवहार और कार्यशैली की प्रशंसा की। वहीं विदाई समारोह में हनुमंत तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेउसा में अपने कार्यकाल के दौरान अच्छी पुलिसिंग और कानून व्यवस्था बनाए रखने में क्षेत्रीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण सहयोग मिला, जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं। इस मौके पर उपनिरीक्षक नागेंद्र पांडे, शेषनाथ दुबे, गगन शुक्ला सहित पुलिसकर्मी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

डीएम की अपील - आज आखिरी दिन है, आज ही चेक कराएं अपना नाम, नहीं तो छूट जाएगा मौका*

AdityaAdityaFollow3h ago
Orai, Uttar Pradesh:जालौन - मतदाता सूची *डीएम की अपील - आज आखिरी दिन है, आज ही चेक कराएं अपना नाम, नहीं तो छूट जाएगा मौका* *जालौन।* मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी जालौन ने जनपद वासियों से बड़ी अपील की है। डीएम ने कहा - *विशेष अभियान की तिथियां 28 और 29 नवंबर थी। आज 29 नवंबर है, आज इस विशेष अभियान का आखिरी दिन है।* आज सभी BLO अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। डीएम ने कहा कि जनपद में महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों की तुलना में कम है। यह आपके लिए सुनहरा मौका है। बूथ पर जाकर अपना नाम चेक करें। *अगर आपके परिवार या आस-पड़ोस में किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है, तो फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाएं।* *खास तौर पर ध्यान दें:* - जो युवती / युवक *1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष* के हो रहे हैं, उनका नाम जरूर जुड़वाएं - नाम में कोई त्रुटि हो तो उसे ठीक कराएं - फोटो और पहचान पत्र, मुख्य रूप से *आधार कार्ड* लेकर जाएं - दस्तावेज में कोई दिक्कत हो तो पंचायत सहायक / खंड विकास अधिकारी मदद करेंगे डीएम ने कहा - *मतदाता सूची में नाम होना स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। इसी के आधार पर आप आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान कर पाएंगे।* बाइट.... जिलाधिकारी जालौन
0
0
Report

बंदर के दौड़ाने से जीने से नीचे गिरा अधेड़ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow3h ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के महुआ टोला मोहल्ले में शनिवार को रात्रि 9:00 बजे छत पर कपड़े उठाने गए एक अधेड़ को बंदरों ने दौड़ा लिया। जान बचाकर भागा अधेड़ जीने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों द्वारा रविवार को दोपहर 12:00 बजे यह जानकारी उपलब्ध कराई गई। शहजाद 50 वर्ष रात्रि में कपड़े उठाने के लिए छत पर गए थे। वहां पहले से बैठे बंदरों ने दौड़ा लिया। जान बचाकर भागे शहजाद जीने से नीचे आकर गिरे जिससे उनका एक पैर कई जगह से टूट गया। घायल को सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
0
0
Report

हरदोई में मूर्ति स्थापना के चंदे को लेकर खूनी संघर्ष,फावड़े के वार से एक की हत्या, दूसरा घायल

Geetesh SinghGeetesh SinghFollow4h ago
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के करणपुर मतनी गांव में मूर्ति स्थापना के लिए चंदा मांगने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने फावड़े से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जबकि मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। करणपुर मतनी गांव में मूर्ति स्थापित करने के लिए चंदा मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान छत्रपाल पुत्र विश्राम ने जयपाल पुत्र राजाराम और रतिराम पुत्र भोला पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रतिराम घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी छत्रपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है। घायल रतिराम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विज़ुअल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top