Back
सासबहू गांव में नवजात बालिका हत्या: मां को आजीवन कारावास
DVDinesh Vishwakarma
Feb 18, 2026 04:50:11
Narsinghpur, Madhya Pradesh
एंकर-नरसिंहपुर जिले के करेली थानांतर्गत सासबहू गांव में 27 जुलाई 2025 को कचरा फेंकने की टंकी में एक नवजात बालिका का लहूलुहान शव बरामद हुआ था। पुलिस विवेचना में यह बात सामने आई थी कि बालिका को जन्म देने वाली मां ने ही हत्या कर इसे फेंका था। इस प्रकरण में सुनवाई पूरी होने पर द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कीर्ति कश्यप ने दोषी मां को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए, उस पर अलग-अलग धाराओं में कुल तीन हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इस प्रकरण में शासन की ओर से सशक्त पैरवी अपर लोक अभियोजक श्रीमती प्रेमलता खरे ने की। यह है मामला सासबहू गांव में तालाब किनारे कचरे के ढेर में 27 जुलाई 2025 को एक नवजात बालिका का शव मिला था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि शव 6 से 7 घंटे पुराना है। नवजात के गले में धारदार चोट के निशान थे। विवेचना के दौरान पता चला कि इस नवजात को द्रोपती उर्फ मुंडो रजक नाम की महिला ने जन्म दिया था। जिसने मृत बालिका पैदा होने की बात कहकर उसे कचरे के ढेर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को 28 जुलाई को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके विरुद्ध करेली पुलिस ने हत्या, साक्ष्य छिपाने समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा कायम किया। जिस ब्लेड से नवजात बालिका का गला काटा गया था, उसे बरामद किया था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Lucknow, Uttar Pradesh:2027 विधानसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी बसपा
बसपा सुप्रीमो ने कहा अफ़वाह पर ध्यान देने लायक नहीं
बसपा सुप्रीमो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेस्ट हाउस कांड का जिक्र किया
0
Report
VAVishnupriya Arora
FollowFeb 18, 2026 06:18:43Noida, Uttar Pradesh:मुस्लिम आरक्षण रद्द पर बाइट
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 18, 2026 06:18:360
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 18, 2026 06:18:260
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 18, 2026 06:18:180
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 18, 2026 06:18:060
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 18, 2026 06:17:550
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 18, 2026 06:17:340
Report
SNShashi Nair
FollowFeb 18, 2026 06:17:210
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 18, 2026 06:17:08Noida, Uttar Pradesh:क्या भारतीय सेना ने किराना हिल्स पर हमला किया था ?
मिलिट्री एनालिस्ट टॉम कूपर के इस दावे में कितनी सच्चाई है ?
क्या किराना हिल्स पर हमले के बाद गिड़गिड़ाने लगा था पाकिस्तान ?
0
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 18, 2026 06:16:490
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 18, 2026 06:16:410
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 18, 2026 06:16:160
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 18, 2026 06:16:000
Report