Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

क्या किराना हिल्स पर हमला था? रक्षा विशेषज्ञों की बहस जारी

RMRAHUL MISHRA
Feb 18, 2026 06:17:08
Noida, Uttar Pradesh
क्या भारतीय सेना ने किराना हिल्स पर हमला किया था ? मिलिट्री एनालिस्ट टॉम कूपर के इस दावे में कितनी सच्चाई है ? क्या किराना हिल्स पर हमले के बाद गिड़गिड़ाने लगा था पाकिस्तान ?
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRajendra sharma
Feb 18, 2026 07:49:14
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा हाइवे पर धनिये से भरी ट्रॉली पलटी आधा दर्जन किसान घायल झालावाड़ कराया भर्ती एंकर ​रामगंजमंडी के अरनिया गांव के पास नेशनल हाईवे पर धनिये की बोरियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त ट्रॉली में करीब 10 से 12 किसान सवार थे, जिनमें से 6 किसान घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में धनिये की बोरियां भरकर रामगंजमंडी स्थित कृषि उपज मंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अरनिया गांव के समीप अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रॉली पलटने से वहां चीख-पुकार मच गई और बोरियों के नीचे दबने व सड़क पर गिरने से किसान चोटिल हो गए। ​हादसे में किसान गोविंद सिंह, यश, श्रीराम, फूलचंद, राहुल और देवीलाल को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सुकेत टोल प्लाजा की एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 18, 2026 07:49:03
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गैंजी गांव में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल की नई बन रही बिल्डिंग पर दो शव लटके देखे। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मरने वाले युवक और युवती दोनों ही पहले से शादीशुदा थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। गैंजी गांव में सरकारी स्कूल की निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से निकले लोहे के सरियों के सहारे एक युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिले। सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजरे, तो मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत चौरासी थाना पुलिस को सूचना दी गई। हेड कांस्टेबल हजारीलाल गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर शिनाख्त शुरू की। पुलिस जांच में मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय मनोज खराड़ी के रूप में हुई है, जो पाकरोन का निवासी था। जानकारी के मुताबिक मनोज पहले से शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है। चौंकाने वाली बात यह है कि मनोज बीते 1 फरवरी से घर से लापता था। उसकी पत्नी ने 17 फरवरी को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी, जिसमें पति के किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग और इसी बात को लेकर घर में हुए झगड़े का जिक्र किया गया था। वहीं, साथ में जान देने वाली युवती की पहचान धम्बोला थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी 28 वर्षीय गीता बारिया के रूप में की गई है | और वह भी शादीशुदा बताई जा रही है। शिनाख्तगी के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है। सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन युवती के परिजन मौके पर नहीं आए | इधर इसके बाद पुलिस ने शवो को मौके से उतरवाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया |
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Feb 18, 2026 07:48:14
Indore, Madhya Pradesh:
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 18, 2026 07:47:29
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन मार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार करीब 20 फीट उछलकर डिवाइडर पर पलट गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए, लेकिन हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस खतरनाक मोड़ पर पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर गोरखपुर में बड़ा हादसा करा दिया। मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन मार्ग का है, जहां देर रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार लगभग 20 फीट ऊपर उछलकर डिवाइडर पर पलट गई। घटना के समय कार में चालक सहित दो युवक सवार थे। हालांकि दोनों युवक सुरक्षित बाहर निकल गए और हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। वाहन संख्या के आधार पर पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त कार सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटीरावत निवासी रीता यादव के नाम पंजीकृत है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हादसे के समय कार मामखोर निवासी उत्सव शुक्ला चला रहा था, जबकि बगल की सीट पर रीता यादव का पुत्र आयुष यादव बैठा था। प्राथमिक जांच के मुताबिक दोनों युवक नौकायन क्षेत्र की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे थे। जैसे ही कार चंपा देवी पार्क के सामने पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यह हादसा रात करीब ढाई बजे का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर अंधा मोड़ होने की वजह से पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है। हर हादसे के बाद इस मोड़ को दुरुस्त बनाने की मांग उठती है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाती है। एक बार फिर इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस खतरनाक मोड़ को सुरक्षित बनाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar
Feb 18, 2026 07:47:03
Mainpuri, Uttar Pradesh:स्लग- फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का विरोध जिला - मैनपुरी दि. 18/02/2026 एक अन्य फिल्म को लेकर विरोध सामने आया है। यादव महासभा, मैनपुरी ने फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है। आरोप है कि फिल्म में समाज विशेष के नाम का प्रयोग कर आपत्तिजनक और विवादित सामग्री प्रस्तुत की गई है, जिससे समाज की छवि धूमिल हो रही है। महासभा का आरोप है कि फिल्म में दिखाई गई कुछ बातें युवाओं के बीच गलत संदेश दे सकती हैं और इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता से जांच कराते हुए कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए फिल्म के प्रचार-प्रसार और प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। संगठन ने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समाज के लोग लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बाईट - शुभम यादव, जिलाध्यक्ष बाईट - पूजा यादव, यादव महासभा
0
comment0
Report
ATANKUR TYAGI
Feb 18, 2026 07:46:44
Mumbai, Maharashtra:मीरा रोड स्थित हजरत टीपू सुल्तान चौक का नाम बदलने संबंधी प्रस्ताव को 18 फरवरी को होने वाली महासभा की विषयपत्रिका में शामिल किया गया है। प्रस्ताव सामने आते ही राजनीतिक दलों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों में भी तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। बता दें कि मीरा रोड (ईस्ट) के लोढ़ा कॉम्प्लेक्स मार्ग पर स्थित चौक का नाम 'टीपू सुल्तान चौक' है। इस चौक का नामकरण 3 दिसंबर, 2016 को तत्कालीन महासभा में प्रस्ताव क्रमांक-97 के तहत किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि उस समय इस नामकरण के प्रस्तावक स्वयं बीजेपी के वर्तमान विधायक नरेंद्र मेहता थे, जबकि बीजेपी की नगरसेविका वर्षा भानुशाली ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया था। अब महासभा के एजेंड में चौक का नाम बदलने का प्रस्ताव है। 23 जून, 2021 को मीरा-भाईंदर मनपा की महासभा में यह नीति तय की गई थी कि जिन सड़को, चौको और सार्वजनिक स्थलों के नाम एक बार निर्धारित हो चुके है, उन्हें दोबारा नहीं बदला जाएगा। इस प्रस्ताव की प्रस्तावक स्वयं वर्तमान महापौर डिंपल मेहता थीं। अब टीपू सुल्तान चौक का नाम बदलने का प्रस्ताव उसी महासभा में लाया गया है। ऐसे में, राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि क्या महापौर अपने ही पूर्व निर्णय के विपरीत रुख अपनाएंगी? यह स्थिति उनके पुराने रुख और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के बीच स्पष्ट विरोधाभास को उजागर करती है।
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Feb 18, 2026 07:46:23
Chowk, Uttar Pradesh:महाराजगंज जनपद के भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर बीती रात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नेपाल से आ रहे एक व्यक्ति के कब्जे से 17 किलो 590 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है. पकड़ा गया व्यक्ति दिल्ली के दरियागंज निवासी 42 वर्षीय वाहिद हुसैन पुत्र जमीर हुसैन बताई जा रही है. वह गांजा को तीन बैग में रखकर चोरी छुपे बॉर्डर पर करना चाहता था तभी सुरक्षा एजेंसी ने उसे धर दबोचा. सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में पकड़े गए ड्रग तस्कर ने बताया कि वह थाईलैंड से हवाई मार्ग के जरिए काठमांडू तक इस गांजे को लाया था और दिल्ली में किसी व्यक्ति को इसकी सप्लाई करनी थी. उसने बताया कि गांजा तस्करी के लिए उसे 30 हजार रुपए व होटल में रहने और फ्लाइट का टिकट भी उपलब्ध कराया गया था. वही पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के बाद पकड़े गए व्यक्ति को गांजे के साथ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (बाराबंकी) को सुपुर्द कर दिया गया है.
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 18, 2026 07:42:22
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के शक्तिनगर क्षेत्र से बीते तीन दिनों से एक नाबालिग किशोरी लापता है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और वे जल्द से जल्द बरामदगी की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और लगातार तलाश की जा रही है। परिजनों द्वारा जिस किशोर पर आरोप लगाए जा रहे हैं, पुलिस के अनुसार वह भी नाबालिग है और फिलहाल अपने घर पर मौजूद है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि अभी तक उक्त किशोर की प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने नहीं आई है, फिर भी एहतियातन उस पर निगरानी रखी जा रही है। पूरे मामले में पुलिस कई एंगल से पड़ताल कर रही है। यह पूरा मामला शक्तिनगर क्षेत्र का है, जहां सोमवार से एक नाबालिग किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक किशोरी के इस्तेमाल में रहा मोबाइल थाने में जमा है और उसी के आधार पर तकनीकी जांच भी की जा रही है। परिजनों की ओर से जिस किशोर पर संदेह जताया जा रहा है, वह भी नाबालिग है और अपने घर पर मौजूद है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में उसका सीधे तौर पर घटना में शामिल होना सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियातन उस पर नजर रखी जा रही है। अब तक की पुलिस पड़ताल में किशोरी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ होने के संकेत भी मिले हैं, जिस दिशा में टीम काम कर रही है। इधर परिजनों का कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी बेटी का सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिवार पूरी तरह टूट चुका है। पुलिस का दावा है कि संभावित सभी स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद करने का प्रयास तेज कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Feb 18, 2026 07:42:06
Karnaprayag, Uttarakhand:वनाग्नि के दृष्टिगत 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन को लेकर वन विभाग तैयारियों में जुट गया है । कर्णप्रयाग में आज आटागाड रेंज द्वारा प्रशाषन के साथ मिलकर दावानल को रोकने के लिए मॉक ड्रिल की गयी । मॉक ड्रिल के दौरान वनाग्नि की सूचना पर प्रशाषन की टीम ने मिलकर कम समय मे मौके पर पहुचकर वनाग्नि पर काबू पाया । आटागाड रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि फायर सीजन के लिए हमारी पूरी टीम तैयार है । बीओ 1 / वनाग्नि को लेकर प्रति वर्ष 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू होता है । जिसको लेकर वन विभाग तैयारियों में जुट गया है । कर्णप्रयाग में अलकनन्दा भूमि संरक्षण गोपेश्वर की आटागाड रेंज द्वारा आज पुलिस, डीडीआरएफ के साथ मिलकर मॉक ड्रिल की गयी । मॉक ड्रिल के दौरान जीजीआईसी के समीप दावानल की सूचना पर रिस्पॉन्स टीम के द्वारा कम समय पर मौके पर पहुचकर वनाग्नि पर काबू पाया गया । आटागाड़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि फायर सीजन के लिए हमारी पूरी टीम तैयार है ।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Feb 18, 2026 07:41:45
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल। शादियों में फिजूल खर्ची और बुराइयों पर रोक के लिए मुस्लिम समाज की किदवई बिरादरी की पंचायत का बड़ा फरमान मुस्लिम समाज की किदवई बिरादरी की पंचायत ने निकाह के मामले में 6 नए फरमान जारी किए. पंचायत का फरमान न मानने पर बिरादरी से हुक्का पानी बंद करने की सजा का फरमान निकाह से पहले लड़का लड़की मोबाइल फोन नंबर शेयर नहीं करेंगे..सिर्फ एक बार होगी निकाह की दावत. बारात का वक्त भी तय किया गया. तय वक्त से बारात लेट पहुंचने पर 5 हजार रुपए प्रति घंटे लगेगा जुर्माना.. निकाह कार्यक्रम में डीजे और डांस पर भी पाबंदी का फरमान..दहेज की नुमाइश और सजावट पर भी रोक. सामाजिक बुराई और फिजूल खर्ची पर रोक के लिए किदवई बिरादरी की पंचायत ने जारी किया है फरमान. पंचायत का फरमान न मानने पर पंचायत सजा के तौर पर बिरादरी में हुक्का पानी बंद करने की सजा देगी. संभल में सैफ खां सराय का मामला. बाइट मोहम्मद नदीम, किदवई बिरादरी की पंचायत के प्रतिनिधि
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top