Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Morena476001

पार्लर सिखाने के बहाने युवती के साथ दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

KSKartar Singh Rajput
Mar 29, 2026 11:50:25
Morena, Madhya Pradesh
दोस्ती की आड़ में हवस का जाल, पार्लर सिखाने के बहाने सहेली ने ही लुटाया युवती का आबरू, पति करता रहा दरिंदगी, पत्नी बनी रही पहरेदार कैंट पुलिस ने किया आरोपी शरीफ खान, उसकी सहित तीन को किया गिरफ्तार गुना। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित गुलाबगंज इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 22 वर्षीय युवती के साथ ब्यूटी पार्लर का काम सिखाने के बहाने बुलाकर बार-बार बलात्कार किए जाने की घटना उजागर हुई है। इस घिनौने कृत्य में मुख्य आरोपी शरीफ खान के साथ उसकी पत्नी यास्मीन और भाई मुबीन खान ने भी सहयोग किया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी शरीफ खान सहित उसकी पत्नी एवं भाई को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देकर महीनों तक किया शोषण पीडि़ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह आरोपी शरीफ खान की पत्नी यास्मीन के साथ पार्लर का काम सीखने जाती थी, जिस कारण उसका उनके घर आना-जाना था। करीब एक महीने पहले जब वह यास्मीन के बुलावे पर उसके घर पहुंची, तो वहां शरीफ खान अकेला था। आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और शोर मचाने पर जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दी। डरी-सहमी युवती ने जब यह बात यास्मीन को बताई, तो उसने आरोपी पति को रोकने के बजाय पीडि़ता को ही चुप रहने की सलाह दी। इसके बाद बदनामी का डर दिखाकर यास्मीन खुद बाहर खड़ी होकर रखवाली करती थी और शरीफ कमरे में युवती के साथ दरिंदगी करता था। 28 मार्च की घटना, विरोध करने पर हुआ विवाद शनिवार को आरोपी शरीफ ने फोन कर युवती को फिर से घर बुलाया और बदनामी की धमकी दी। शाम करीब 4 बजे जब युवती वहां पहुंची, तो वहां शरीफ की पत्नी यास्मीन और भाई मुबीन भी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में ही शरीफ युवती को जबरन कमरे के अंदर ले गया। इस बार युवती ने हिम्मत दिखाकर कड़ा विरोध किया और आरोपी को धक्का मार दिया, जिससे वह नीचे गिर गया और उसके सिर में चोट आई। बाहर खड़े यास्मीन और मुबीन पहरेदारी करते रहे। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर छुड़ाया इसी बीच किसी ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी। पीडि़ता की मां, पिता, भाई और चाचा तुरंत मौके पर पहुंचे और युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। परिजनों को देखने के बाद आरोपी शरीफ खान मौके से भागने लगा, इस दौरान भागते समय पत्थरों पर गिरने से उसे चोटें भी आईं। पुलिसिया कार्रवाई और सामाजिक आक्रोश पीडि़ता अपनी मां के साथ कैंट थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी शरीफ खान, उसकी पत्नी यास्मीन खान और भाई मुबीन खान के खिलाफ सामूहिक सहभागिता और बलात्कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके। इनका कहना है - कैंट थाने कल एक मामला सामने आया था जिसमें महिला बताया गया था कि एक व्यक्ति द्वारा उसके साथ गलत काम किया है। इस काम में उसकी पत्नी और उसके भाई ने सहयोग किया है। पुलिस द्वारा गंभीरता देखते हुए आरोपी को पकड़ा है। मामले में तीन आरेापी है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। - हितिका वासल, एसपी गुना बाइट हितिका वासल, एसपी गुना
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 29, 2026 12:56:21
Jalalpur, Uttar Pradesh:जलालपुर तहसील के ग्राम अरई स्थित गाटा संख्या 888 की ग्रामसभा भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कोर्ट आदेश पर बेदखली कार्रवाई की। राममिलन के विरुद्ध उ.प्र. राजस्व संहिता धारा 67 के तहत पारित आदेश का अनुपालन करते हुए राजस्व व पुलिस टीम की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। संबंधित की याचिकाएं उपजिलाधिकारी व उच्च न्यायालय से पूर्व में खारिज हो चुकी थीं। कब्जा हटाकर भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया गया और क्षतिपूर्ति वसूली की प्रक्रिया शुरू की गई। इस भूमि पर अब चिल्ड्रन पार्क बनाने का प्रस्ताव है। प्रशासन ने लोगों से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न करने की अपील की है।बता दें कि लगभग एक साल पहले इसी गांव में बुलडोजर एक्शन के दौरान बच्ची अनन्या का किताबें लेकर भागते समय का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर सियासत जमकर गर्म हुई थी।
2
comment0
Report
Mar 29, 2026 12:54:05
Dhanaura, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा की नाईपुरा गांव में होमपाल सिंह के आवास पर पंचायत हुई पंचायत में एमएसपी गारंटी कानून जैसे अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। पंचायत में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि भारत में किसानों की फसलों का भाव तय करना का हक़ किसानों से छिना गया है। जो अति निंदनीय हैं भारत का किसान अब जागरुक हो चुका है। भारत की सरकार किसानों के इस हक को वापस करें सभी कारखाने वाले अपनी-अपनी चीजों का भाव खुद तय करते हैं। और किसानों की चीजों का भाव सरकार तय करती है। सरकार को कोई अधिकार नहीं है किसानों का इस तरीके से उत्पीड़न किया जाए। और कहा कि हक यदि मांगने से ना मिले। तो छीन लेना चाहिए। और कहां की भारत की सरकार किसानों को एमएसपी के नाम पर गुमराह कर रही है। एमएसपी गारंटी कानून बनाकर किसानों की फसलों को बेचने का हक दिया जाना चाहिए। नाईपुरा के किसानों ने बताया कि गजरौला में एक केमिकल फैक्ट्री ने बोरवेल के जरिए केमिकल युक्त पानी जमीन में डालने का काम किया है जिससे लगभग 40 गांव का पानी जहरीला हो चुका है पानी की लड़ाई लड़ने के लिए एक धरना शहवाजपुर डोर nh9 के किनारे 99 दिन से आज भी जारी रहा नाईपुरा गांव में 40 लोगों को प्रमाण पत्र देकर सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर मौजूद रहे। होमपाल सिंह, प्रकाश सैनी, गंगाराम सिंह, अहसान अली,हांजी नन्नू सैफी, सुरेश सिंह, हां जी एहसान अली, पृथ्वी सिंह, श्रीपाल सिंह, भूखन सिंह, रामप्रसाद सिंह, अकबर चौधरी, अख्तर चौधरी, मुन्नी देवी, दयावती देवी, सूरजमुखी देवी, नूर जहां चौधरी मुन्ते आलम, चरण सिंह मेंबर, जरीफ अहमद, शीशपाल सिंह, रमेश सिंह, रामवीर सिंह आदि किसान लोग मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 12:51:03
khiri, Uttar Pradesh:लखनऊ के गोसाईगंज में बीजेपी नेता व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता द्वारा नव मनोनीत हुऐ पार्षदो/सदस्यों के स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने माला पहना कर और पुष्प गुच्छ भेंट मनोनीत पार्षदो/सदस्यों का जोरदार स्वागत किया। इस मनोनयन से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। मनोनीत सभासद दिनेश साहू,रमेश कुमार व सलोनी गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर पंचायत गोसाईगंज की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मोहनलालगंज से बीजेपी विधायक अमरेश रावत, बीजेपी जिलाध्यक्ष लखनऊ विजय मौर्य,बीजेपी पूर्व महामंत्री प्रेमचंद गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष गोसाईगंज निखिल मिश्रा, बीजेपी नेता बलिराम वर्मा,बीजेपी गोसाईगंज मंडल अध्यक्ष शिव कुमार, बीजेपी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, जयप्रकाश, गिरीश सोनी,दीपचंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
SSSHAILESH SHARMA
Mar 29, 2026 12:49:35
Bewar, Uttar Pradesh:स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व उप-मुख्यमंत्री पं. बृजमोहनलाल शर्मा की 29वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन… शहरवासियों ने उनके विकास कार्यों को किया याद ब्यावर में आज पंडित बृजमोहनलाल शर्मा की 29वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और सेवा कार्य आयोजित किए गए कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसमें पूर्व विधायक मानक डाणी पारस पांच मनोज चौहान दिनेश शर्मा, भारत बाघमार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे वक्ताओं ने पंडित शर्मा के जीवन को त्याग, संघर्ष और सेवा की मिसाल बताते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ ही अजमेर-मेरवाड़ा क्षेत्र को राष्ट्रीय राजनीतिक धारा से जोड़ने में रहा। वे राजस्थान के आधुनिक प्रशासनिक और राजनीतिक इतिहास के आरंभिक सूत्रधारों में माने जाते हैं, जिन्होंने स्थानीय नेतृत्व को जनआंदोलन से जोड़ा और क्षेत्रीय पहचान को राष्ट्रीय एकता के परिप्रेक्ष्य में रखा। ब्यावर के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए बताया की अमृतकौर जिला चिकित्सालय की स्थापना, शिक्षा के विस्तार और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे कार्यों को विशेष रूप से सराहा गया कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस नेताओं, समाजसेवियों और सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया और पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर वृद्धाश्रम में भोजन सेवा और चिकित्सालय में फल वितरण जैसे सेवा कार्य भी किए गए पंडित बृजमोहनलाल शर्मा का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा बना हुआ है
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Mar 29, 2026 12:49:17
Harda, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने हरदा में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के कार्यक्रम में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है; जिम्मेदारी के अनुसार सभी अपने-अपने जिम्मेदारी के साथ काम करें। संगठन और सरकार में दोनों जगह पर कार्यकर्ता जनता को लाभ पहुंचाएं। बीजेपी आप सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है, चुनाव का समय है, कार्यकर्ता को प्रत्याशी के लिए विशेष काम करने की आवश्यकता है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि हरदा में कार्यक्रम आयोजित किया गया था और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी की दशा-दिशा और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। मध्य प्रदेश सरकार में नगर पालिका के एल्डरमैन (मनोनीत पार्षदों) नियुक्ति की सूची जारी कर दी है; आने वाले दिनों में पार्टी के कार्यकर्ताओं के अनुभव के साथ विकास होगा। निगम मंडल में अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कहा गया है कि जल्दी ही समय के अनुसार सभी मंडल अध्यक्षों की सूची जारी होगी। मूंग को लेकर सरकार किसानों के साथ है, उनके लिए उचित फैसला लिया जाएगा।
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Mar 29, 2026 12:47:34
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में महिला और उसके प्रेमी के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है जहाँ पत्नी प्रेमी के साथ फरार होने की कोशिश करने की घटना घटित हुई, लेकिन पति ने परिवार और गांव वालों की मदद से दोनों को पकड़ कर घर ले गया। उनके साथ मारपीट की गयी, चेहरे पर कालिख पोत दी गई और गांव में घुमाने की कोशिश भी की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने महिला के पति और दो देवर समेत करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें 3 लोगों को महिला के बयान के आधार पर जेल भेज दिया गया है। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी का प्रेमी उसके मौसी के बेटे के साथ संबंध चल रहा था और दोनों भागने का प्रयास कर रहे थे, जिसे पकड़ लिया गया और मारपीट के बाद काला तेल डाला गया। दोनों को शादी कराने की बात कही गई थी ताकि बच्चे भटक ना जाएँ, लेकिन मामला और उलझ गया था। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है, और मामले में महिला के प्रती बयान के आधार पर पति और देवरों को जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 29, 2026 12:47:17
Alwar, Rajasthan:जमीनी विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र के गांधीनगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रेफर किया गया है。 जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामशरण यादव की जमीन पर परिवार के ही अमरेश और पप्पू ट्रैक्टर चलाकर जबरन खेत जोत रहे थे। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि अमरेश और पप्पू पक्ष के लोगों ने रामशरण यादव, उनकी पत्नी कमलेश, पुत्रवधू रीना सहित सुनीता, अजीत और सुरेंद्र पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया。 हमले में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 29, 2026 12:47:07
Jaipur, Rajasthan:ये सफर नहीं आसान, हथेली में जान JCTSL की बसों के हाल खराब बसों में लगे मेडिकल बॉक्स खुद बीमार बसों का मेंटेनेंस खराब हादसों से सबक नहीं ले रहा JCTSL मेंटेनेंस की कमी की वजह से बसों में उलझे हुए तार अधिकारीयों की आंखें बंद, खतरे में सवारियों की जान अगर आप जयपुर की सड़कों पर सफर कर रहे हैं, तो आपको राजधानी की सड़कों पर दौड़ती JCTSL की बसों से दूरी बनाए रखने की जरूरत है। जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें बंद कर रखी हैं, लेकिन आपके आसपास चल रही बस से कब क्या दुर्घटना हो जाए, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। बसों के मेंटेनेंस पर अधिकारियों का ध्यान नहीं है और जो कंपनियां मेंटेनेंस का काम देख रही हैं, वे भी मनमर्जी से काम कर रही हैं। यही वजह है कि बसों का मेंटेनेंस पूरी तरह भगवान भरोसे नजर आ रहा है। ठेकेदार JCTSL से मेंटेनेंस के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। हालात ऐसे हैं कि कभी बसों में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, तो कभी डीजल खत्म हो जाता है। कई बार बसें बीच सड़क पर बंद हो जाती हैं, जिससे यात्रियों को खुद धक्का लगाकर बस हटानी पड़ती है। आए दिन JCTSL की बसों की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। भीड़ से खचाखच भरी बसों में सफर कर रहे यात्रियों के सामने सबसे बड़ा सवाल उनकी सुरक्षा का है। हैरानी की बात यह है कि कई बसों में मेडिकल बॉक्स तक उपलब्ध नहीं है। राजधानी जयपुर का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम अब बेलगाम होता नजर आ रहा है। कबाड़ जैसी हालत में पहुंच चुकी बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं, जो कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती हैं। अब सवाल ये है कि आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे और सवारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी, या यूं ही लोगों की जान जोखिम में डालकर सिस्टम चलता रहेगा।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 29, 2026 12:46:55
Jhalawar, Rajasthan:मनोहरथाना (झालावाड़) खालेमोरी मनोहरथाना (झालावाड़) यहाँ अवैध खैर लकड़ी की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में पुलिस ने 22 नग खैर की लकड़ी, एक लोडिंग ऑटो, दो मोटरसाइकिलें और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। प्रशिक्षु आरपीएस कमल कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था, जिसने कस्बा मनोहरथाना में खैर की लकड़ियों का अवैध परिवहन और चोरी-छिपे खरीद-बिक्री करते हुए आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने काजी चौक, मनोहरथाना निवासी हसन अली और फिरोज, राघौगढ़ मध्यप्रदेश निवासी अजब सिंह और गोकलिया निवासी अखलेश को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से खैर लकड़ी के 22 नग, परिवहन में इस्तेमाल किया गया लोडिंग ऑटो, दो मोटरसाइकिलें और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। अवैध लकड़ी तस्करी में संलिप्त अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Mar 29, 2026 12:46:04
Motihari, Bihar:एक तरफ रसोई गैस को लेकर कालाबाजारी की खबरें मोतिहारी से लगातार आ रही है दूसरी तरफ प्रशासन भी लगातार एक्शन मोड में दिख रहा है इसके बावजूद लोगों को रसोई LPG गैस लेने के लिए काफी मशक्कत करना पर रहा है। मोतिहारी के पताही से जो तस्वीर आई है वह सबको हैरान करने वाली है गैस सिलेंडर की आस में तमाम उपभोक्ता रात के अंधेरे में गैस एजेंसी के बाहर ही मच्छरदानी लगाकर सड़क के किनारे सोने को मजबूर है वही लगातार ओटीपी गिरने के बावजूद भी गैस नहीं मिल पा रही है जिसकी शिकायत लगातार जिला प्रशासन को भी मिल रही है और वैसे स्थिति में पताही में उपभोक्ता अपने खाली गैस सिलेंडर को सिक्कड़ और ताले में बंद करके रात में सोने को मजबूर है गैस एजेंसी के बाहर ही कई उपभोक्ताओं के पास मच्छरदानी नहीं है जिसके कारण वह मच्छर के बीच सोने को मजबूर है तो वहीं कई उपभोक्ता घर से मच्छरदानी लगाकर और गैस एजेंसी के बाहर ही अपने रसोई गैस लेने के इंतजार में है वही बुजुर्ग गैस उपभोक्ता राजाराम कुमार ने बताया कि गैस नहीं मिल रही है जिससे परेशानी हो गई है हम लोग गैस एजेंसी के बाहर ही गैस के इंतजार में सोने को मजबूर है कई लोगों के पास मच्छरदानी है जिसके सहारे मच्छर से बचने में लगा है लेकिन मेरे पास मच्छरदानी भी नहीं है इस कारण रात भर मच्छर काट रहा है इसके बावजूद हम लोग गैस के लिए इंतजार में है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top