Back
सीसीटीवी में कैद चोर चोरी करते हुए पकड़ा गया; धमकी देकर परिवार को डराया
KSKartar Singh Rajput
Feb 02, 2026 06:37:38
Morena, Madhya Pradesh
घर में घुसकर चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
विरोध करने पर पीडि़त परिवार को दी जान से मारने की धमकी
गुना। शहर की श्रीराम कॉलोनी में बीती रात चोरी की एक सनसनीझ वारदात सामने आई है, जिसमें चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है। पीड़ित रंजीत अहिरवार ने सिटी कोतवाली थाने में आवेदन देकर अपने ही पड़ोस में रहने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नींद खुली तो भाग निकला आरोपी
फरियादी रंजीत अहिरवार ने बताया कि गत रात करीब 2 बजे पड़ोस में रहने वाला संजीव अहिरवार उनके घर में घुस आया। आरोपी घर से कूलर और साइकिल चोरी करके ले जा रहा था, तभी रंजीत की नींद खुल गई। रंजीत को जागता देख आरोपी सामान छोडक़र मौके से भाग खड़ा हुआ। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी चोरी का प्रयास करते और भागते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
रिपोर्ट करने पर दी धमकी
हैरानी की बात यह है कि जब पीडि़त सुबह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने आ रहा था, तब आरोपी के साथियों ने उसे रास्ते में रोककर समझौता करने का दबाव बनाया। रिपोर्ट करने की बात कहने पर आरोपियों ने पीडि़त को जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि वह काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है और घर पर उसके वृद्ध पिता, पत्नी व बच्चे अकेले रहते हैं। ऐसे में आरोपियों द्वारा दी गई धमकी से पूरा परिवार डरा हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDevendra Singh
FollowFeb 02, 2026 10:52:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:52:290
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 02, 2026 10:52:110
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:51:470
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 02, 2026 10:51:270
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 02, 2026 10:51:03Baghpat, Uttar Pradesh:MID PTC- वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 02, 2026 10:50:270
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowFeb 02, 2026 10:50:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:49:230
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:46:040
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 02, 2026 10:45:400
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 02, 2026 10:45:330
Report