Back
कफ सिरप मौतों पर हंगामा, कांग्रेस ने इस्तीफे की मांग तेज की
KSKartar Singh Rajput
Oct 09, 2025 08:49:37
Morena, Madhya Pradesh
कफ सीरप पीने से हुई मासूम मौतों का कौन है ज़िम्मेदार?
जयवर्धन ने मांगा स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफ़ा
गुना में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप से बच्चों की मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर डॉ. मोहन सरकार पर जमकर निशाना साधा।
शहर में कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में छिंदवाड़ा त्रासदी के खिलाफ अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पोस्टर लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से कैंडल मार्च निकाला, जिसमें सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कैंडल मार्च के दौरान जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बापू पार्क में संबोधित करते हुए प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार को कठघरे में खड़ा किया। जयवर्धन सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के कारण 23 मासूम बच्चों की मौत हुई है। बापू पार्क में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में बच्चों को जो दवाइयाँ दी गईं, वे 'दवाई नहीं, जहर' थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि भोपाल में ऊंचे पदों पर बैठे बड़े-बड़े अधिकारी और मंत्री, जो टेंडर और दवा खरीदी का फैसला करते हैं, उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है? सिंह ने केवल डॉक्टरों और दवा कंपनी के मालिक पर एफआईआर तक कार्रवाई सीमित न रखकर, पूरे मामले के बड़े और वास्तविक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। उन्होंने एक महीने पहले इंदौर में चूहों के कारण दो बच्चों की मौत की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्थिति बताती है कि मध्य प्रदेश में भ्रष्ट सरकार के राज में स्वास्थ्य व्यवस्था किस हाल में है। जयवर्धन सिंह ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बच्चों की मौत से दुखी और आक्रोशित नजर आए। शहर के प्रमुख मार्गों पर जमकर नारेबाजी की गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowOct 09, 2025 11:46:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 09, 2025 11:44:32Noida, Uttar Pradesh:होटेल में हंगामा क्यों बरपा ? (हल्द्वानी) रात 8 बजकर 26 मिनट पर
0
Report
APAbhay Pathak
FollowOct 09, 2025 11:44:240
Report
IKIsateyak Khan
FollowOct 09, 2025 11:44:120
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowOct 09, 2025 11:43:530
Report
VMVimlesh Mishra
FollowOct 09, 2025 11:43:36Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मण्डला पुलिस की कार्यवाही।
नो एंट्री के उल्लंघन पर ट्रेक्टर चालकों पर कार्यवाही।
महाराजपुर थाना पुलिस की कार्यवाही।
तीन ट्रैक्टरों का चालान।
मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही।
वसूले 15 हजार रुपये。
0
Report
NKNished Kumar
FollowOct 09, 2025 11:43:240
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 09, 2025 11:43:020
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 09, 2025 11:42:540
Report
NSNiroj Satapathy
FollowOct 09, 2025 11:42:42Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ଅନାସ୍ଥାରେ କୁନ୍ଦ୍ରା ବ୍ଲକ ଅଧକ୍ଷ ପଦ ହରାଇବା ପରେ ଉପାଧ୍ୟକ୍ଷ ଏବେ ସମ୍ଭାଳିବେ ଅଧକ୍ଷ ପଦ।
ବାଇଟ - ତାରିଣୀ ସେନ ବିଷୋୟୀ - ଅଧକ୍ଷ।
0
Report
AKAlok Kumar
FollowOct 09, 2025 11:42:350
Report
AMATUL MISHRA
FollowOct 09, 2025 11:42:200
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowOct 09, 2025 11:42:090
Report
0
Report