Back
ग्वालियर में ई-रिक्शा से अंगूठी चोरी: पत्नी करीना मोगिया गिरफ्तार, पति फरार
KSKartar Singh Rajput
Mar 22, 2026 11:20:41
Morena, Madhya Pradesh
ग्वालियर पड़ाव पुलिस ने ई रिक्शा से हीरे की अंगूठी की चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने वाली करीना पत्नी अर्जुन मोगिया को पंजाब से गिरफ्तार किया है। महिला ने पति के साथ मिलकर शहर में अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया है। पुलिस ने 150 सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी महिला तक पहुंची है। जबकि आरोपी पति अर्जुन फरार हो गया है। वही पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ में जुट गई है。
शहर के तुलसी विहार निवासी उमेश यादव के यहां सगाई समारोह था। समारोह में उनके बेटे और बहू ने एक दूसरे को हीरे की अंगूठी पहनाई थी। ढीली होने के कारण उमेश की पत्नी छाया यादव बदलने गई थी। अंगूठी को पर्स में रख लिया था और ई रिक्शा में बैठकर जा रही थी। एक महिला मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे आई और पर्स से अंगूठी चोरी करके गायब हो गई। इसकी जानकारी मिली तो FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी खंगाले तो महिला ने सेवा नगर तक पहुंचने के लिए दो ई रिक्शा बदले। इसके बाद एक बाइक पर युवक के साथ बैठकर चली गई। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए उल्टी दिशा में सीसीटीवी देखे। गोले के मंदिर के पास सीसीटीवी में गाड़ी का नंबर ट्रेस हुआ। इस नंबर से आरोपी की तलाश की गई। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर पंजाब का मोबाइल नंबर डला था। पुलिस ने पंजाब में महिला की तलाश की। पंजाब में महिला का मायका था। यह मुरैना के बडग़ांव थाना दिवनी निवासी निकली। पुलिस ने करीना मोगिया को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पति अर्जुन मोगिया फरार हो गया। पति-पत्नी मिलकर दोनों शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला से अन्य चोरी की वारदात को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और महिला के आरोपी पति अर्जुन की तलाश में जुट गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 22, 2026 12:20:560
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 22, 2026 12:20:120
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 22, 2026 12:20:000
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 22, 2026 12:19:480
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 22, 2026 12:19:140
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 22, 2026 12:18:260
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 22, 2026 12:18:110
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 22, 2026 12:17:410
Report
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 22, 2026 12:17:230
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 22, 2026 12:17:100
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 22, 2026 12:16:540
Report